Pages

शुक्रवार, 29 मार्च 2019

मुलताई में फिर हुई चोरी

ग्रामीण मीडिया न्यूज़ नेटवर्क| मुलताई 



मुलताई नगर में चोर लगातार सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी कर रहे हैं। लगातार चोरी के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो रही है। चोरों ने कॉलेज रोड पर रहने वाले मजदूर के सूने मकान को भी अपना निशाना बनाकर जेवर सहित अन्य सामग्री चुरा ले गए। अशोक पवार ने बताया 25 मार्च को परिवार सहित ग्राम बिछुआ गए थे। बुधवार को लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की दो पायल, चैन नदारद थे। चोर जेवरात के साथ घर में रखा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और किराना सामान भी चुरा ले गए। अशोक ने चोरी की सूचना पुलिस थाने में दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें