Pages

सोमवार, 25 मार्च 2019

साली से मजाक करने से मना किया तो बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया वार मुलताई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता । मुलताई

मुलताई | ग्राम जामुन बिछवा में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई भाभी को भी गिराकर घायल कर दिया। लता पति फंतर उइके ने पुलिस को बताया शनिवार को शाम उसकी बहन के साथ देवर सन्कु उइके मजाक कर रहा था। फंतर ने छोटे भाई सन्कु को साली के साथ मजाक करने से मना किया। इस बात से नाराज सन्कु ने विवाद कर कुल्हाड़ी से फंतर के चेहरे व गर्दन पर वार कर दिया। फंतर के चिल्लाने पर पत्नी लता पहुंची तो उसे भी गिरा दिया। पुलिस ने सन्कु के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने का केस दर्ज किया है। 
                    www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें