Pages

शनिवार, 23 मार्च 2019

बैतूल जिला, पूर्व विधायक के भाई के दामाद पर कुल्हाड़ी से हमला, मृत समझकर भागा आरोपी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।बैतूल. 


घोड़ाडोंगरी विकास खंड के  ग्राम खदारा निवासी चैतराम उइके  पिता दुर्गा उइके पर रात में खेत की  झोपड़ी में सोते समय अज्ञात लोगों ने  कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुरुवार  रात्रि 10:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने  धारदार कुल्हाड़ी से 3 बार हमला  किया। चैतराम को मृत समझकर  भाग गया। चैतराम ने हिम्मत की और  कुछ देर बाद अपनी मोटरसाइकिल  से घर पहुंचा। चैतराम ने अपनी  पत्नी को आवाज दी। भाई मंगल सिंह  को बुलाया।    सूचना मिलने पर पूर्व विधायक  मंगल सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने 108  और डायल 100 पर फोन लगाया।  चैतराम को गंभीर हालत में जिला  अस्पताल में भर्ती किया है। चैतराम  ने अपने बड़े भाई पर ही हमले का  आरोप लगाया है। उसका कहना है  कि जमीनी विवाद के चलते हमला  किया है। सोते समय कुल्हाड़ी से मुंह  पर तीन वार किए हैं। मृत समझकर  फरार हो गया।  बताया जाता है कि चैतराम  घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल  सिंह के बड़े भाई गुप्पा धुर्वे का दामाद  है।       www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें