Pages

बुधवार, 20 मार्च 2019

मुलताई इलाज अभाव में डॉक्टर की मृत्यु, आज सुबह की घटना

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


वीडियो देखें


दुःखद समाचार मुलताई निवासी डॉ सफी खान का देहांत 20 मार्च 2019 बुधवार सुबह 8 बजे शासकीय अस्पताल मुलताई में हुआ। वे सुबह प्रति दिन की भांति आज भी बैडमिन्टन खेलने गए थे।खेल के दौरान अचानक तबियत  बिगड़ी। तत्काल उनके साथी उन्हें खेल मैदान से शासकीय अस्पताल लेकर पहुचे। मुलताई अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने से समय पर ईलाज नही मिल पाया और उनकी इसी दौरान मृत्यु हो गई। मुलताई सरकारी अस्पताल में यह कोई अनोखा मामला नही है पहले भी यहां इसी तरह की लापरवाही का भरमार रहा है। पिछले ही दिनों स्वयं मंत्री सुखदेव पांसे के PA दुर्घटना के शिकार हुए थे और मंत्री जी को स्वयं यहां डॉक्टर की प्रतिक्षा  करनी पड़ी थी। 
ग्रामीण मीडिया परिवर की ओर से डाक्टर सफी को श्रद्धांजलि एवम भगवान उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


                    www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें