Pages

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

बैतूल जिला युवक पर चलाई गोली, युवक जिला अस्पताल में भर्ती

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।बैतूल


आज सुबह जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम बरसाली में खेत से घर लौट रहे एक युवक पर गोली चलाने की घटना सामने आने के बाद सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त जवान है, जिसने आपसी रंजिश के चलते युवक पर गोली चला दी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बरसाली ग्राम के रहने वाले गोलू उइके ने बताया कि पीड़ित ओमप्रकाश यादव(34) अपने खेत से घर लौट रहा था, जिसके साथ 4 मजदूर भी थे। इसी दौरान आरोपी बाबूराव सातनकर ने ओमप्रकाश पट गोली चला दी। घटना हमें पीड़ित के हाथ और जांघ में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस सहित संजीवनी 108 भी मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। जानकारी यह भी मिली है कि आटोपी औट पीडित के बीच जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है, वहीं पुलिस आटोपी की तलाश के साथ-साथ घटना की जांच में जुट गई है।


                    www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें