Pages

मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

मुलताई नगर, नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई 

मुलताई| नगरीय क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले युवक पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय छात्रा बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करती है। रविवार को छात्रा कोचिंग क्लास से घर अा रही थी। इस दौरान रेलवे लाइन के समीप स्थित ताप्ती कुंड के पास रामनगर निवासी नितिन मिला। नितिन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने पर नितिन भाग गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने सहित पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है। 


                    www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें