Pages

बुधवार, 21 अगस्त 2019

भीषण हादसा 2 की मौत, युवती घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता सारणी


सारनी/घोड़ाडोंगरी 
बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर ग्राम सूखाढाना के पास रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई। हादसा तेज बारिश के कारण हुआ। 
पाथाखेड़ा निवासी विनोद पिता श्रीराम यादव शाहपुर के कॉलेज में अतिथि विद्वान हैं। मंगलवार रात वे अपनी बाइक से पाथाखेड़ा से शाहपुर जा रहे थे। जबकि खैरवानी निवासी संदीप पवार अपनी बहन पूजा को बैतूल से परीक्षा दिलाकर वापस गांव लौट रहे थे। सूखाढाना के पास टर्निंग में विनोद और संदीप की बाइक आपस में टकरा गई। उस समय तेज बारिश हो रही थी। गंभीर चोट आने के कारण विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल संदीप और पूजा को घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया। देर रात 10 बजे संदीप की भी मौत हो गई। पूजा को पाढर अस्पताल में भर्ती किया है। यहां इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। विनोद प्रेमनगर, पाथाखेड़ा के पूर्व पार्षद ब्रजेंद्र यादव के भाई हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टीआई सुनील लाटा ने बताया बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों के शव घोड़ाडोंगरी अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें