Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 20 मार्च 2019

सुने महिला किसानों के समस्या डेम बन गया मुआवजा एक साल बाद भी नहीं

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | मुलताई 
  देखे वीडियो थोड़ा समय खुलने में लगता है। 

video 1

video 2

मुलताई विधान सभा की ग्राम पंचायत दुनावा का सहायक ग्राम मुसाखापा के पारखाती मध्य सिचाई योजना में डेम का लगभग काम पूरा होने वाला है।  जिन किसानों के जमीन अधिग्रहण में गई है।   किसान ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया कि , एक साल बाद भी उनको मुआवजा राशि नहीं मिली है।  अधिकाँश किसानो के जमीन सिंचित है। उनका मुआवजा असिंचित का याने आधा करके दे रहे है। किसानो का प्रमाणित दस्तावेजों की कोई सुनने वाला नहीं है। सुने उनकी दर्द भारी दस्ता।  ग्रामीण मीडिया मांग करता है कि शीघ्रता से सुनवाई हो।  

 www.graminmedia.com

मुलताई इलाज अभाव में डॉक्टर की मृत्यु, आज सुबह की घटना

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


वीडियो देखें


दुःखद समाचार मुलताई निवासी डॉ सफी खान का देहांत 20 मार्च 2019 बुधवार सुबह 8 बजे शासकीय अस्पताल मुलताई में हुआ। वे सुबह प्रति दिन की भांति आज भी बैडमिन्टन खेलने गए थे।खेल के दौरान अचानक तबियत  बिगड़ी। तत्काल उनके साथी उन्हें खेल मैदान से शासकीय अस्पताल लेकर पहुचे। मुलताई अस्पताल में कोई डॉक्टर न होने से समय पर ईलाज नही मिल पाया और उनकी इसी दौरान मृत्यु हो गई। मुलताई सरकारी अस्पताल में यह कोई अनोखा मामला नही है पहले भी यहां इसी तरह की लापरवाही का भरमार रहा है। पिछले ही दिनों स्वयं मंत्री सुखदेव पांसे के PA दुर्घटना के शिकार हुए थे और मंत्री जी को स्वयं यहां डॉक्टर की प्रतिक्षा  करनी पड़ी थी। 
ग्रामीण मीडिया परिवर की ओर से डाक्टर सफी को श्रद्धांजलि एवम भगवान उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


                    www.graminmedia.com

छात्रा को 15 फीट तक घसीटा, हालत गंभीर, तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर,

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।बैतूल


जिला अस्पताल के पास मंगलवार  दोपहर 12.30 बजे तिरुपति बस ने  एक छात्रा की स्कूटी को पीछे से  टक्कर मार दी। जिससे छात्रा बस  के पहिए की चपेट में आ गई। छात्रा करीब 15 फीट तक बस के साथ  घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में  छात्रा के दोनों हाथ टूट गए तथा सिर  में भी अंदरूनी चोट अाई है। हादसे  के बाद छात्रा अमीषा मालवी करीब  10 मिनट तक सड़क पर पड़ी रही।  लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने भी  उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। तभी  बस स्टैंड से कारगिल चौक की  ओर जा रहे ऑटो चालक रकीब  कुरैशी ने छात्रा को ऑटो एम्बुलेंस  से जिला अस्पताल पहुंचाया।  जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार  के बाद छात्रा की गंभीर हालत को  देखते हुए डॉक्टर ने उसे नागपुर  रैफर कर दिया। 108 के योगेश पवार ने बताया  वृंदावन काॅलोनी निवासी अमीषा  मालवी जेएच काॅलेज में बीकाम  सेकंड इयर की छात्रा है। छात्रा स्कूटी से सहेली के घर पढ़ाई के  लिए जा रही थी। जिला अस्पताल  के पास बस चालक ने उसकी  स्कूटी को पीछे से टक्कर मार  दी। घटना की जानकारी लगते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को  जब्त कर लिया है। घटना के बाद  बस ड्राइवर और कंडेक्टर मौके से  फरार हो गए।


                    www.graminmedia.com

बस ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर दूर गिरे सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता|शाहपुर 

पाेला पत्थर गांव के पास हुई घटना, घायल अस्पताल में भर्ती
घायल संजय साहू


हाईवे पर पोला पत्थर गांव के पास मंगलवार शाम 5 बजे निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार निवासी शिखर राठौर (21) अपने साथी संजय साहू के साथ बाइक से भोपाल से बैतूल बाजार आ रहा था। पोला पत्थर के पास बैतूल से भोपाल की ओर जा रही अंबे बस सर्विस की बस के ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार शिखर व संजय उछलकर दूर जा गिरे। इससे शिखर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि संजय गंभीर घायल हाे गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय को नाजुक हालात होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर बस को भौंरा चौकी में खड़ा करवा दिया है। www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें