Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 3 जून 2020

मुलताई/ मुलताई से चंद किलोमीटर दूर मिली कोरोना पॉजिटिव मरीज, मुलताई ब्लॉक में पहला मरीज


ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।बैतूल जिला  


कोरोना का कहर जारी - अब सतर्कता की आप की बारी 
  • मुलताई ब्लॉक का पहला मामल, दातोरा की महिला  निकली कोरोना पोसेटिव, मुंबई से लौटी थी|  
  • पॉजिटिव महिला व अन्य कुल 8 व्यक्ति मुंबई से लौटे थे जो सभी कोरेंटिंन किये गए थे| 
  • जिले में कोरोना मरीजों  की संख्या बढ़कर हुई 32  , जिसमे 29   एक्टिव केस, 3 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है  |
  • कल  3  पोसेटिव मिले, एक खेडलीबाज़ार व दूसरा गोराखार व् देर रात तीसरे  रिपोर्ट आयी पोसेटिव| 
  • घोड़ाडोंगरी में सबसे अधिक  एक्टिव केस  पोसेटिव  मरीज| 
  • बात पते की- कोरोना अब ज़िंदगी व समाज का हिस्सा बन चूका है| स्वयं की सतर्कता स्वयं के हाथ में है, बीमारी खतरनाक जरूर है परन्तु सावधानी से बचा जा सकता है| 



03  जून 2020 का मामला 
मुलताई ब्लॉक भी अब कोरोना के संक्रमण से अछूता नहीं रहा है| मुलताई से महज 13 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ दातोरा ग्राम में भी कोरोना का पॉजिटिव केस आज 3 जून 2020 को आ चुका है| प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई से 31 मई 2020 को लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव आचुकी है  जिसकी पुष्टि मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा की गई| महिला के साथ मुंबई से ही 7 अन्य लोग भी लौटे थे जिसमे से साईखेड़ा में 5, 1 खेडीकोर्ट व 1 अन्य व्यक्ति शामिल है जिन्हे कोरेन्टीन ही रखा  गया है, वहीं पोसेटिव आयी महिला को मुलताई लाया गया है इलाज  महिला को मुलताई कोरोना केयर सेंटर में रखा जायेगा| पोसेटिव आयी महिला को सर्दी खांसी के लक्षण भी हैं|
खबर बनाने तक मुलताई से SDM श्री CL चानप व अन्य अधिकारी  अस्पताल की टीम सहित मौके पर पहुंच चुके है| यह खबर आगे भी अपडेट करते रहेंगे जो आप इसी लिंक से क्लिक करके पढ़  पाएंगे| 

अपडेट्स 
मुलताई ब्लॉक के दातोरा गांव की महिला कोरोना बुधवार को पॉजिटिव पाई गई। पॉजीटिव महिला 31 मई को पति के साथ बस से बैतूल आई थीं। बस में 24 लोग भी सवार थे। महिला बैतूल से चार पहिया वाहन से पति के साथ ग्राम दातोरा पहुंची थी। गांव पहुंचते ही दोनों को संस्थागत क्वारेंटाइन कर दिया था। अब जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। दूसरी तरफ, आठनेर कोविड सेंटर में भर्ती दो मरीजों को स्वस्थ होनेेे के बाद घर वापस भेज दिया। अब तक जिले में पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 27 है। उधर भैंसदेही में पॉजिटिव पाए गए युवक के घर से एक किलोमीटर के दायरे में बैरिकेड लगाकर पूरा एरिया छावनी में तब्दील करते हुए दुकानें बंद करवाई गईं।
खांसी और बुखार के लक्षण थे, पति को भी लाए कोविड सेंटर : महिला को खांसी, बुखार के लक्षण होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को कोविड सेंटर मुलताई में भर्ती किया। महिला के पति को भी कोविड सेंटर लाया गया है। महिला के सास-ससुर को भी क्वारेंटाइन किया है।
आठनेर कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो मरीजों के स्वस्थ होने पर विदाई दी
मुंबई से दातोरा आई महिला कोरोना पॉजीटिव, पति के साथ स्कूल में थी क्वारेंटाइन
बुधवार को मुलताई ब्लॉक में पहला कोरोना मरीज दातोरा से आई महिला के रूप में सामने आया। मुंबई से दातोरा आई महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। एसडीएम सीएल चनाप, नायब तहसीलदार सृष्टि शाह, एसडीओपी नम्रता सोंधिया, बीएमओ डॉक्टर उदय तोमर, डॉक्टर पल्लव अमृतफले समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। बीएमओ डॉक्टर तोमर ने बताया कोरोना पॉजिटिव महिला 31 मई को पति के साथ बस से बैतूल आई थी। बस में 24 लोग भी सवार थे। बैतूल से एक चार पहिया वाहन से महिला पति के साथ ग्राम दातोरा पहुंची थी। गांव पहुंचते ही दोनों को संस्थागत क्वारेंटाइन कर दिया था।
अब तक की स्थिति
दो मरीजों की दो बार रिपोर्ट आई निगेटिव, डिस्चार्ज किया है
 दातोरा गांव की मुंबई से लौटी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड केयर में शिफ्ट करवाया है। आठनेर के पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वे स्वस्थ हो गए थे, इसलिए घर भेज दिया है। - डॉक्टर जीसी चौरसिया, सीएमएचओ
पॉजिटिव युवक के निवास स्थान के आसपास 1 किलोमीटर क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए गए, दुकानें करवाईं बंद
भैंसदेही के आंबेडकर वार्ड 14, निवासी युवक एक दिन पहले संक्रमित पाया गया था। बुधवार को उसके घर के आसपास बैरिकेड लगाकर एरिया छावनी में तब्दील कर दिया। संक्रमित युवक मुंबई में कुछ सालों से फुटकर व्यवसाय करता है। मुंबई से लौटकर आने के बाद 31 मई से उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास में क्वारेंटाइन था। 2 जून की रात्रि में युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद, प्रशासन ने तुरंत युवक को उपचार के लिए सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पॉजिटिव मरीज के उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय भैंसदेही के कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर तरुण शर्मा, चार नर्स और एक गार्ड कि ड्यूटी लगाई गई है।
आठनेर में स्वस्थ हो चुकी नर्स को पुष्प गुच्छ देकर विदा करते हुए डॉक्टर।
राहत क्योंकि आठनेर एवं हिवरा के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव
कोरोना केयर सेंटर आठनेर में भर्ती दो मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ घाेषित हुए। बुधवार को उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए अपने-अपने घर में 14 दिन होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह के साथ घर भेजा। मुंबई से आई नर्स और हिवरा निवासी युवक यहां भर्ती थे। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अन्य दोनों रिपोर्ट निगेटिव आईं। बीएमओ डॉक्टर ऋषि माहोर और ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित पटैया ने बताया कि क्वारेंटाइन के 14 दिन पूर्ण होने पर एवं कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें कोविड- केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है।



02 जून 2020 का मामला 
खेड़लीबाजार का मजदूर 18 मई को 12 अन्य मजदूरों के साथ लौटा था
मुंबई से लौटकर आए गोराखार, खेड़ली और भैंसदेही में तीन मजदूर फिर कोरोना संक्रमित निकले हैं। गोराखार का मजदूर तो होम क्वारेंटाइन की अवधि पूरी हाेने के बाद रैंडम सैंपलिंग में कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके साथ ओला कैब में आए रोंढा के चार मजदूरों के स्वास्थ्य की भी अब जांच की जा रही है। इधर खेड़लीबाजार में 18 मई को लौटा एक मजदूर भी कोरोना संक्रमित मिला है। उसके साथ के अन्य मजदूरों के स्वास्थ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिले में काेराेना पॉजिटिव का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया है।
इधर, बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह ने गोराखार और खेड़लीबाजार क्षेत्र को कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के कारण कंटेनमेंट एरिया बनाया है। इन हिस्सों में मरीजों के रहने के स्थान के आसपास का पूरा एरिया कंटेनमेंट बनाया है।
मुंबई से भैंसदेही लौटे युवक की देर रात आई रिपोर्ट, निकला काेराेना पाॅजिटिव
भैंसदेही| नगर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले 39 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक पहले से भैंसदेही में छत्रावास में बनाए सेंटर में क्वॉरेंटाइन था। 31 मई को उसका सैंपल लिया था। बीएमओ एमएस सेवरिया ने बताया कि युवक मुंबई से लौटा था। उसे कोविड केयर सेंटर भैंसदेही में शिफ्ट किया गया है। सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया भैंसदेही का युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह चार अन्य लोगों के साथ लौटा था, उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। भैंसदेही में युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है।
अब तक की स्थिति
30 को पूरी हो गई थी क्वारेंटाइन अवधि
गोराखार का मजदूर 16 को बैतूल आया था। मजदूर की होम क्वारेंटाइन की अवधि 30 मई को पूरी हो गई थी। इसके बाद रेंडमली कुछ मजदूरों के सैंपल लिए थे। इनमें उसका सैंपल भी था। वह पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है, ऐसी आशंका है कि उसके अंदर संक्रमण क्वारेंटाइन अवधि के दौरान भी हो सकता है।
दाे मजदूर मिले पॉजिटिव
 गोराखार और खेड़लीबाजार में मुंबई से आए दो मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गोराखार का मजदूर 16 मई को मुंबई से ओला से लौटकर आया था। उसके चार अन्य साथियों की भी जांच की जा रही है। क्वारेंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद वह रेंडम सैंपलिंग में संक्रमित पाया गया है। खेड़लीबाजार में भी मुंबई से आया एक मजदूर संक्रमित पाया गया है। डॉ. जीसी चौरसिया, सीएमएचओ
रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है
 गोराखार के मजदूर के मुंबई से लौटकर आने के रेंडम सैंपलिंग के तहत 14 दिन बाद उसके रैंडम सैंपल लिए थे। 30 मई को सैंपल लिए थे, अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे गोराखार से कोविड केयर खेड़ी शिफ्ट किया है। उसकी हिस्ट्री निकालकर साथियों की भी जांच की जा रही है। एनके चौधरी, बीएमओ

वर्तमान में ग्रामीण मीडिया के पास प्राप्त आंकड़ों अनुसार- बैतूल जिला 
संख्या 
पॉजिटिव रिपोर्ट 
की तिथि 
 स्थान 
 लौटने का 
स्थान
(रिमार्क)
 1) 
06-04-2020 
        
जाम मोहल्ला, 
भैंसदेही (D)*           
 नागपुर
 2) 
15-05-2020  

ग्राम तारा,
 शाहपुर (D)*
  मुंबई
 3) 
15-05-2020

ग्राम तारा, 
शाहपुर (D)*
 मुंबई
 4) 19-05-2020  
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
(P)* 
 मुंबई
 5) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर,
 घोडाडोंगरी
(P)* 
 मुंबई
 6) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर,
 घोडाडोंगरी
(P)*
 मुंबई
 7) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
(P)*
 मुंबई
 8) 19-05-2020 
कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी (P)*
मुंबई
 9) 
19-05-2020 

कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी (P)*
 मुंबई
 10) 
22-05-2020 

 हनुमान मोहल्ला, 
आठनेर (P)* 
 मुंबई
 11) 
22-05-2020 

 ग्राम हिवरा, 
आठनेर(P)*
 मुंबई
12)22-05-2020
सिवनपाट, 
घोड़ाडोंगरी (P)*
 मुंबई
 13)22-05-2020
मोखमाल, 
शाहपुर (P)*
 मुंबई
14) 23-05-2020 
 सिवनपाट, 
घोड़ाडोंगरी (P)* 
मुंबई
15)23-05-2020
 सिवनपाट,
 घोड़ाडोंगरी (P)* 
मुंबई
16)23-05-2020
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
(P)* 
मुंबई
 17)23-05-2020 
खेडीरामोसी, मासोद,
 प्रभातपट्टन
(P )*  
  मुंबई
18)24-05-2020 
झाकस गांव,दामजीपुरा,
भीमपुर  
(P)*
 मुंबई
19)25-05-2020 
ग्राम हीरावाड़ी,
 घोड़ाडोंगरी  
(P)*
कोई हिस्ट्री
 नही 
 20 )25-05-2020  
ग्राम जुनावानी, 
बैतूल 
(P)*
  मुंबई
 21 )25-05-2020 
कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी (P)* 
 पॉजिटिव
 युवक 
के संपर्क में
 आया 
 22)28-05-2020 
ग्राम कास्याभूरु डोक्या, 
भीमपुर  (P)* 
मुंबई 
  23) 28-05-2020 
ग्राम कास्याभूरु डोक्या, 
भीमपुर (P)* 
मुंबई 
 24)30-05-2020
झाकस गांव,दामजीपुरा,
भीमपुर  
(P)* 
 मुंबई  
25) 30-05-2020
 परतापुर, 
भीमपुर (P)*
मुंबई 
 26) 30-05-2020
 परतापुर, 
भीमपुर (P)*
मुंबई  
27)31-05-2020 
सोमगढ़,
 प्रभातपट्टन(P)*  
मुंबई 
 28)
 01-06-
2020
खेड़ला ग्राम, 
बैतूल (P)*
मुंबई 
 29) 02-06-2020
 खेडलीबाज़ार, आमला
(P)*
 मुंबई
 30) 02-06-2020
 गोराखार, बैतूल
(P)*
 मुंबई
31) 02-06-2020 बस स्टैंड के पीछे,
भैंसदेही (P)* 
 मुंबई 
 32) 03-06-2020 ग्राम दातोरा,
मुलताई (P)*

 मुंबई 

(P)* = पॉजिटिव  (D )*= डिस्चार्ज


बैतूल जिले के हेल्थबुलेटिन -
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों अनुसार - 
 03  जून /2020  तक 
12 :00 PM तक के आंकड़े 

ग्रामीण मीडिया न्यूज़ हेल्थ बुलेटिन - बैतूल जिला 
 कुल भेजे गए सैंपल की संख्या  1196
 पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या (कुल),
अब तक
32  
 मंगलवार को लिए गए सैम्पल     74
 डिस्चार्ज व्यक्तियों की संख्या  3
 कुल एक्टिव केस  29  
 नेगेटिव सैंपल संख्या  949
 रिपोर्ट अप्राप्त   210 
 रिजेक्टेड सैंपल संख्या 
(जिन्हे पेथलॉजी ने रिजेक्ट कर दिया)
04 
 कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु संख्या  00 

 
*ग्रामीण मीडिया न्यूज़ नेटवर्क- बड़ी खबरें एक साथ*
1) *बैतूल जिला - कोरोना /एक केस और बढ़ा, कुल 31 मामले, कुल 3 मामले कल  सामने आये*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

2) *बैतूल जिला /कर्ज से परेशान किसान ने धोती का फंदा बनाकर लगा ली फांसी*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

3) *बैतूल जिला/ विवाद  महिला ने घी-शहद मिलाकर खाया, बेटी काे भी खिलाया, तबीयत बिगड़ी*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

4) *मुलताई हादसा ट्रक की टक्कर से ऑटो 20 फीट गहरी खंती में गिरा*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

5) *बैतूल जिला/आज समाचार -03 जून 2020 -कलेक्टर डेस्क से  समाचार व अन्य ख़बरें*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
 --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- 
1)प्रतिदिन निःशुल्क जिलेभर की न्यूज़ पाने के लिए हमारे नंबर 7000334505 को सबसे पहले अपने मोबाइल में सेव करें फिर उसके बाद हमें व्हाट्सएप्प पर " न्यूज़ " लिखकर भेजें| 
 2)ग्रामीण मीडिया के व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी अब प्रतिदिन समाचार मिलेंगे साथ ही आप ग्रुप को जॉइन करें तो काफी बेहतर होगा हमे आप तक समाचार भेजने में। 
3)ग्रामीण मीडिया की वेबसाइट www.graminmedia.com पर प्रति दिन समाचार अपलोड किये जायेंगे जिससे आप समाचार पढ़ सकते हैं। साथ ही 
4)ग्रामीण मीडिया के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें जिसकी लिंक नीचे दी गई है।https://www.facebook.com/groups/775369176190216/ 
 5)साथ ही आप सभी वीडियो न्यूज़ के लिए ग्रामीण मीडिया के youtube चैनल को Subscribe करें साथ ही बेल आइकॉन दबाएं जिससे आपको मोबाइल पर तुरन्त न्यूज़ नोटिफिकेशन आएंगे। https://youtu.be/qfz60krQRgQ 
6)आप फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं नीचे लिंक दी जा रही है।https://www.facebook.com/graminmedianews/ ग्रामीण मीडिया whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए 7000334505 पर group लिख कर भेजें। सभी पाठकों से निवेदन है आपका ग्रामीण मीडिया आपके साथ हमेशा है इस बदलाव में आप भी हमारे साथ खड़े रहें। साथ ही इस मैसेज को हर ग्रामीण मीडिया पाठक तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। आपका अपना ग्रामीण मीडिया न्यूज़ नेटवर्क धन्यवाद। -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- नोट: ग्रामीण मीडिया के सभी पाठकों से निवेदन हमे फ़ॉलो करें और पाए न्यूज़ और भी आसानी से। आपको ऊपर कोने में "हमसे जुड़ें (Follow)" में फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर के निशान दिख रहे होंगे। उनपर क्लिक करें और फेसबुक पेज को लाइक 👍 करें, यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन पर भी क्लिक करें, साथ ही ट्विटर पर हमें फ़ॉलो करें।---------------- साथ ही यदि व्हाट्सएप्प पर न्यूज़ चाहिए तो हमारा नंबर 7000334505 मोबाइल में सेव करें और NEWS लिख कर हमें भेजें और ग्रुप से जुड़ना है तो GROUP लिखकर भेजें।------------------ आपसे निवेदन ये जो आपको वेबसाइट में न्यूज़ के ऊपर और नीचे ऐड दिखते हैं । इन पर क्लिक अवश्य करें।--------------------------------------- आप भी दे सकतें है ग्रामीण मीडिया में विज्ञापन और पहुँच सकतें है ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में हजारों पाठकों तक रोजाना, ग्रामीण मीडिया की विज्ञापन दरें भी न्यूनतम है| ग्रामीण मीडिया में आप बर्थडे, सालगिरह के भी विज्ञापन दे सकतें है| ग्रामीण मीडिया में विज्ञापन देने हेतू संपर्क करें- 9926407240 या व्हाट्सएप्प से भेजें |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें