Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

कोरोना बैतूल जिला/ हम 100 से सिर्फ 3 दूर, फिर 4 नए केस सामने आये-परमंडल की युवती को कोरोना योद्धा बनाकर लौटाया घर पुनः पॉजिटिव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता । -
 
  • कोरोना का अटैक / बैतूल 100 के करीब, 3 महीने में 43 केस मिले, अब 15 दिन में ही 54 संक्रमित मिले
  • शोभापुर में मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, भौंरा में भी दो पॉजिटिव निकले
  • परमंडल की युवती पुनः पॉजिटिव 

बीते 15 दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। पिछले तीन महीने में कुल 43 संक्रमित मिले थे, लेकिन 24 जून से लेकर 9 जुलाई के बीच ही 54 संक्रमित मिल चुके हैं। अब जिले में कुल 97 काेराेना पॉजिटिव हाे चुके हैं। बुधवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 93 थी जो गुरुवार को 4 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद 97 हो गई। भौंरा में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए। वह 90 साल की पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे। 

शाहपुर बीएमओ डॉ. शैलेंद्र साहू ने बताया कि भौंरा में एक युवक और 11 साल की बालिका पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें शाहपुर कोविड सेंटर शिफ्ट किया है। इधर शोभापुर में भी दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शोभापुर में मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनसे जुड़े 45 लोगों की जांच करके उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। इधर शहर में मरीज मिलने के बाद गुरुवार को मास्क नहीं लगाने पर 49 लोगों पर 4900 रुपए जुर्माना लगाया। वहीं राहत की बात यह है कि तीन माह और तीन साल की बच्ची सहित दाे अन्य स्वस्थ होकर घर भी लौटे। 

परमंडल की युवती की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव 

  • सरकारी नियमो के अनुसार यदि किसी मरीज में 10 दिनों तक नहीं दीखते कोरोना के लक्षण तो लौटते है घर 


मुलताई के पास स्तिथ ग्राम परमंडल की कोरोना की कहानी -जिले के विकासखण्ड मुलताई के ग्राम परमंडल निवासी 24 वर्षीय युवती दिल्ली से 25 जून 2020 को मुलताई आयी थी। युवती दिल्ली के चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी। युवती को मुलताई अस्पताल में सैम्पल लेकर होम क्वारेंटाइन किया गया एवं रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसे कोविड केयर सेंटर कामथ में भर्ती किया गया था । युवती में कोरोना वायरस के किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं थे। शासन के निर्देशानुसार 10 दिवस उपचार के पश्चात् कोविड केयर सेंटर से 7 जुलाई को युवती की छुट्टी की गई थी ।इस दौरान युवती की रिपोर्ट पेंडिंग थी जो कल पुनः पॉजिटिव आगयी इस प्रकार युवती की पुनः कोविड केयर सेण्टर में भर्ती किया गया है | 

कामथ,परमंडल में कुल 28  घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध
 बुधवार को नगर के समीपस्थ ग्राम कामथ में दिल्ली से लौटे किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। एसडीएम सीएल चनाप ने बताया कि  किशोर के घर जाने वाली गली मे स्थित 9 घरों को कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया गया था। वही ग्राम परमंडल मे युवती जिस गली मे रहती है उस गली में स्थित 19 घरों को भी 27 जून को ही कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था। युवती की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्राम परमंडल में पूर्व में घोषित कंटेनमेंट एरिया को यथावत रखा गया है। एरिया में शामिल में घरों में रहने वाले ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मास्क नहीं पहनने पर 49 लोगों पर 4900 रुपए फाइन

इधर, शहर में मास्क पहने बिना सार्वजनिक स्थानों पर घूमकर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे 49 लोगों पर अधिकारियों ने 4900 रुपए जुर्माने की कार्रवाई की। लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों को देखते हुए कलेक्टर राकेश सिंह ने बाजार में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश अधिकारियों को दिए थे। इस आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, कोतवाली टीआई मोहित दुबे, नायब तहसीलदार और पटवारियों की टीम ने काे कोठी बाजार की सीमेंट रोड पर 49 लोग ऐसे मिले जिन्होंने मास्क नहीं पहने थे। इन लोगों पर 4900 रुपए जुर्माना किया। कलेक्टर ने लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने कहा है। साथ ही आवश्यक काम होने पर घर से ही निकले और बिना मास्क के बाजार में घूमे नहीं। 

एसबीआई शाखा शोभापुर काे किया बंद, बैंक आते थे पॉजिटिव मां-बेटे

पॉजिटिव पाए गए मां-बेटे एसबीआई शाखा शोभापुर मैं आते जाते थे। एसबीआई शाखा शोभापुर के 7 अधिकारी कर्मचारियों  की स्वास्थ्य जांच कर इनमें से कुछ के सैंपल भी लिए जा रहे हैं, एहतियात के तौर पर बैंक को भी बंद कर दिया गया है। जिससे बैंक खुला होने पर और ग्राहकों की भीड़ लगने से कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ रही थी।

24 जून तक केवल 43 संक्रमित थे, अब हर दिन 3-4 मिल रहे
15 दिन पहले तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 के पार भी नहीं हुई थी। 24 जून तक कोरोना संक्रमित की संख्या केवल 43 थी। इसके बाद हर दिन 3 से 4 मरीज बढ़ते चले गए, कुछ दिन तो ऐसे भी आए जब 1 दिन में 6 से 8 मरीज पॉजिटिव निकले। दाेगुनी रफ्तार से संक्रमित बढ़ने के कारण गुरुवार को संख्या 97 पर पहुंच गई है।

दो बच्चियों समेत चार मरीज स्वस्थ हाेकर घर लौटे


एक और पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, तो दूसरी और स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे। पाढर की 32 वर्ष की महिला तथा हमलापुर की 27 वर्ष की महिला 3 माह और 3 साल की बच्चियों के साथ उपचार पूरा करके स्वस्थ होकर घर लौटे।


वर्तमान में ग्रामीण मीडिया के पास प्राप्त आंकड़ों अनुसार- बैतूल जिला 

संख्या 
पॉजिटिव रिपोर्ट 
की तिथि 
 स्थान 
 लौटने का 
स्थान
(रिमार्क)
 1) 
06-04-2020 
        
जाम मोहल्ला, 
          भैंसदेही            
 नागपुर
 2) 
15-05-2020  

ग्राम तारा,
 शाहपुर 
  मुंबई
 3) 
15-05-2020

ग्राम तारा, 
शाहपुर 
 मुंबई
 4) 19-05-2020  
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
 मुंबई
 5) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर,
 घोडाडोंगरी 
 मुंबई
 6) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर,
 घोडाडोंगरी
 मुंबई
 7) 19-05-2020 
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
 मुंबई
 8) 19-05-2020 
कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी
मुंबई
 9) 
19-05-2020 

कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी 
 मुंबई
 10) 
22-05-2020 

 हनुमान मोहल्ला, 
आठनेर 
 मुंबई
 11) 
22-05-2020 

 ग्राम हिवरा, 
आठनेर
 मुंबई
12)22-05-2020
सिवनपाट, 
घोड़ाडोंगरी 
 मुंबई
 13)22-05-2020
मोखमाल, 
शाहपुर 
 मुंबई
14) 23-05-2020 
 सिवनपाट, 
घोड़ाडोंगरी 
मुंबई
15)23-05-2020
 सिवनपाट,
 घोड़ाडोंगरी 
मुंबई
16)23-05-2020
शोभापुर, रतनपुर, 
घोडाडोंगरी
मुंबई
 17)23-05-2020 
खेडीरामोसी, मासोद,
 प्रभातपट्टन 
  मुंबई
18)24-05-2020 
झाकस गांव,दामजीपुरा,
भीमपुर  
 मुंबई
19)25-05-2020 
ग्राम हीरावाड़ी,
 घोड़ाडोंगरी 
कोई हिस्ट्री
 नही 
 20 )25-05-2020  
ग्राम जुनावानी, 
बैतूल 
  मुंबई
 21 )25-05-2020 
कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी 
 पॉजिटिव
 युवक 
के संपर्क में
 आया 
 22)28-05-2020 
ग्राम कास्याभूरु डोक्या, 
भीमपुर  
मुंबई 
  23) 28-05-2020 
ग्राम कास्याभूरु डोक्या, 
भीमपुर  
मुंबई 
 24)30-05-2020
झाकस गांव,दामजीपुरा,
भीमपुर   
 मुंबई  
25) 30-05-2020
 परतापुर, 
भीमपुर 
मुंबई 
 26) 30-05-2020
 परतापुर, 
भीमपुर 
मुंबई  
27)31-05-2020 
सोमगढ़,
 प्रभातपट्टन  
मुंबई 
 28) 01-06-2020
खेड़ला ग्राम, 
बैतूल 
मुंबई 
 29) 02-06-2020
 खेडलीबाज़ार, आमला

 मुंबई
 30) 02-06-2020
 गोराखार, बैतूल

 मुंबई
31) 02-06-2020
 बस स्टैंड के पीछे,
भैंसदेही 
 मुंबई 
 32) 03-06-2020
 ग्राम दातोरा, 
मुलताई

 मुंबई 
 33) 04-06-2020
जीन-दनोरा, 
बैतूल 
 मुंबई 
 34)  04-06-2020 
पलाशपानी,
आठनेर
केरल  
  35)  04-06-2020
 कतिया कोयलारी,
जुवाड़ी
घोड़ाड़ोंगरी  
 मुंबई 
36)  10-06-2020
विष्णुपुर, चोपना
 घोड़ाडोंगरी  
 दिल्ली 
 37 )12-06-2020 
कनौजिया, 
आमला  
मुंबई  
 38 )14-06-2020 
 सलैया,
घोड़ाडोंगरी 
 दिल्ली 
39)18-06-2020 
केहलपुर ,
आमला 
 वरुड 
 40)18-06-2020 आमला  मुंबई  
 41)19-06-2020
 सलैया,
घोड़ाडोंगरी
संक्रमित के 
संपर्क से  
  42) 19-06-2020
सलैया,
घोड़ाडोंगरी
 संक्रमित के 
संपर्क से 
 43) 19-06-2020 
 सलैया,
घोड़ाडोंगरी
संक्रमित के 
संपर्क से  
 44) 21-06-2020
बिछुआ
प्रभातपट्टन  
मुंबई 
 45)21-06-2020 
बिछुआ
प्रभातपट्टन 
मुंबई  
46) 22-06-2020 
बडोरा,
बैतूल
दिल्ली 
 47)22-06-2020 
 जीन दनोरा.
बैतूल
 मुंबई 
 48)24-06-2020 
लापाझिरी
,सेहरा

 मुंबई 
  49) 25-06-2020 
रामपुरमाल 
शाहपुर  
 चेन्नई 
 50)26-06-2020 
 लापाझिरी
,सेहरा
 संक्रमित के 
संपर्क से 
 51)26-06-2020 
 लापाझिरी
,सेहरा
संक्रमित के 
संपर्क से  
  52) 26-06-2020 
 लापाझिरी
,सेहरा
संक्रमित के 
संपर्क से  
 53)26-06-2020 
मोतीवार्ड, 
(शहर) बैतूल 
विदेश 
 54)26-06-2020 
 घाटबिरोली 
प्रभातपट्टन 
विदेश  
 55)26-06-2020 
वार्ड-12,
आठनेर  
 56)26-06-2020 
परमंडल,
मुलताई 
 दिल्ली 
57) 29-06-2020 
 विवेकानंद वार्ड,
बैतूल
 -
  58) 30-06-2020 
 बैतूल 
(आकोट से लौटी महिला) 
संक्रमित के 
संपर्क से 
 59)30-06-2020
हमलापुर, 
बैतूल
संक्रमित के 
संपर्क से 
 60)30-06-2020  
हमलापुर, 
बैतूल
 संक्रमित के 
संपर्क से
 61)30-06-2020  
हमलापुर, 
बैतूल
संक्रमित के 
संपर्क से 
 62)01-07-2020
दुर्गापुर,
 घोड़ाडोंगरी  
मुंबई  
 63) 01-07-2020
दुर्गापुर,
 घोड़ाडोंगरी  
 मुंबई 
 64)01-07-2020  
भयावाड़ी ग्राम पंचायत 
महदगांव, 
सेहरा
 65)01-07-2020 
  गजपुर ग्राम पंचायत
 माथनी, 
सेहरा
 66) 01-07-2020
(बारंगवाड़ी),
लापाझिरी, सेहरा 
बैतूल  
 67)01-07-2020
जामुनझिरी ढ़ाना 
(बुंडाला), आमला 
 कर्नाटक 
68)02-07-2020 
हमलापुर, 
बैतूल  
संक्रमित के 
संपर्क से 
 69)02-07-2020 
हमलापुर, 
बैतूल  
संक्रमित के 
संपर्क से 
 70)03-07-2020  खेड़ला किला
 संक्रमित के 
संपर्क से
 71)03-07-2020 
 हमलापुर, 
बैतूल  
 72)04-07-2020 
हमलापुर, 
बैतूल  
संक्रमित के 
संपर्क से 
 73)04-07-2020 
हमलापुर, 
बैतूल  
संक्रमित के 
संपर्क से 
74) 04-07-2020 
 हमलापुर, 
बैतूल  
संक्रमित के 
संपर्क से 
75) 04-07-2020 
रोझड़ा, 
चिचोली 
मुंबई 
76)04-07-2020 
जामठी 
सेहरा 
संक्रमित के 
संपर्क से 
 77)04-07-2020 
जामठी
 सेहरा 
संक्रमित के 
संपर्क से 
 78)04-07-2020 
 जामठी 
सेहरा
संक्रमित के 
संपर्क से 
79) 04-07-2020 
चिल्हाटी विकासखंड 
प्रभातपट्टन 
कोई हिस्ट्री 
नहीं  
 80) 05-07-2020
 जोठे मोहल्ला,
शाहपुर 

 भीमपुर से 
लौटी थी 
 81)  05-07-2020
 पाढर, 
घोड़ाडोंगरी 
संक्रमित के 
संपर्क से 
 82) 06-07-2020  भौंरा
 83)07-07-2020शोभापुर कॉलोनी ,
घोड़ाडोंगरी 
दिल्ली  
 84)07-07-2020 शोभापुर कॉलोनी ,
घोड़ाडोंगरी
 दिल्ली 
 85)07-07-2020 पहाड़पुर,
घोड़ाडोंगरी 
संक्रमित के 
संपर्क से 
 86)07-07-2020  भौंरा
संक्रमित के 
संपर्क से 
 87)07-07-2020 भौंरा
संक्रमित के 
संपर्क से 
 88)07-07-2020  भौंरा संक्रमित के 
संपर्क से 
 89)07-07-2020   कोठीबाजार ,
बैतूल शहर
 -
90)08-07-2020  कामथ 
मुलताई 
दिल्ली  
91) 08-07-2020  कोठीबाजार ,
बैतूल शहर
संक्रमित के 
संपर्क से 
 92) 08-07-2020 कोठीबाजार ,
बैतूल शहर
 संक्रमित के 
संपर्क से
 93) 08-07-2020जामठी  
  94) 09-07-2020  भौंरासंक्रमित के 
संपर्क से  
 95)09-07-2020  भौंरा संक्रमित के 
संपर्क से 
 96)09-07-2020 शोभापुर  -
 97)09-07-2020  शोभापुर -

 

बैतूल जिले के हेल्थबुलेटिन -
कोरोना अपडेट 
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों अनुसार - 
10 जुलाई 2020 तक 
6 :35  AM तक के आंकड़े 
ग्रामीण मीडिया न्यूज़ हेल्थ बुलेटिन - बैतूल जिला 
 कुल भेजे गए सैंपल की संख्या  3792 
 पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या (कुल),
अब तक
97
 डिस्चार्ज व्यक्तियों की संख्या 60
 कुल एक्टिव केस 37
 नेगेटिव सैंपल संख्या 3104
 रिपोर्ट अप्राप्त  456 
 रिजेक्टेड सैंपल संख्या 
(जिन्हे पेथलॉजी ने रिजेक्ट कर दिया)
132 
 कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु संख्या  00 

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- 
1)प्रतिदिन निःशुल्क जिलेभर की न्यूज़ पाने के लिए हमारे नंबर 7000334505 को सबसे पहले अपने मोबाइल में सेव करें फिर उसके बाद हमें व्हाट्सएप्प पर " न्यूज़ " लिखकर भेजें| 
 2)ग्रामीण मीडिया के व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी अब प्रतिदिन समाचार मिलेंगे साथ ही आप ग्रुप को जॉइन करें तो काफी बेहतर होगा हमे आप तक समाचार भेजने में। 
3)ग्रामीण मीडिया की वेबसाइट www.graminmedia.com पर प्रति दिन समाचार अपलोड किये जायेंगे जिससे आप समाचार पढ़ सकते हैं। साथ ही 
 4)ग्रामीण मीडिया के फेसबुक ग्रुप से जुड़ें जिसकी लिंक नीचे दी गई है। https://www.facebook.com/groups/775369176190216/ 
 5)साथ ही आप सभी वीडियो न्यूज़ के लिए ग्रामीण मीडिया के youtube चैनल को Subscribe करें साथ ही बेल आइकॉन दबाएं जिससे आपको मोबाइल पर तुरन्त न्यूज़ नोटिफिकेशन आएंगे। https://youtu.be/qfz60krQRgQ  
6)आप फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं नीचे लिंक दी जा रही है। https://www.facebook.com/graminmedianews/ ग्रामीण मीडिया whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए 7000334505 पर group लिख कर भेजें। सभी पाठकों से निवेदन है आपका ग्रामीण मीडिया आपके साथ हमेशा है इस बदलाव में आप भी हमारे साथ खड़े रहें। साथ ही इस मैसेज को हर ग्रामीण मीडिया पाठक तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। आपका अपना ग्रामीण मीडिया न्यूज़ नेटवर्क धन्यवाद। -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- नोट: ग्रामीण मीडिया के सभी पाठकों से निवेदन हमे फ़ॉलो करें और पाए न्यूज़ और भी आसानी से। आपको ऊपर कोने में "हमसे जुड़ें (Follow)" में फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर के निशान दिख रहे होंगे। उनपर क्लिक करें और फेसबुक पेज को लाइक 👍 करें, यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन पर भी क्लिक करें, साथ ही ट्विटर पर हमें फ़ॉलो करें।---------------- साथ ही यदि व्हाट्सएप्प पर न्यूज़ चाहिए तो हमारा नंबर 7000334505 मोबाइल में सेव करें और NEWS लिख कर हमें भेजें और ग्रुप से जुड़ना है तो GROUP लिखकर भेजें।------------------ आपसे निवेदन ये जो आपको वेबसाइट में न्यूज़ के ऊपर और नीचे ऐड दिखते हैं । इन पर क्लिक अवश्य करें।--------------------------------------- आप भी दे सकतें है ग्रामीण मीडिया में विज्ञापन और पहुँच सकतें है ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में हजारों पाठकों तक रोजाना, ग्रामीण मीडिया की विज्ञापन दरें भी न्यूनतम है| ग्रामीण मीडिया में आप बर्थडे, सालगिरह के भी विज्ञापन दे सकतें है| ग्रामीण मीडिया में विज्ञापन देने हेतू संपर्क करें- 9926407240 या व्हाट्सएप्प से भेजें |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें