Translate
ख़बरें विस्तार से
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021
*बोरदेही/खजरी गांव में बेर तोड़ रही बालिका कुएं में गिरी, मौत*
*मुलताई/प्रेम प्रसंग का मामाला:विवाहित प्रेमिका से रेप करने वाले पर केस दर्ज*
पीड़िता ने पुलिस को बताया विवाह से पहले उसका राजेंद्र कड़वे से प्रेम प्रसंग था। राजेंद्र का विवाह हो जाने के बाद उनके संबंध खत्म हो गए थे। 2016 में उसका भी विवाह हो गया। विवाह के बाद राजेंद्र उसे प्रेम प्रसंग के दौरान बनाए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। 13 फरवरी को भी राजेंद्र ने घर पहुंचकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
*सारनी में हुए लाठीचार्ज का मामला:लाठीचार्ज में घायल 22 कांग्रेसी करा रहे उपचार, घायलों को देखने 18 काे आएंगे राष्ट्रीय सचिव*
*प्रधानमंत्री फसल बीमा:जिले के 748 हल्कों में हाेगा फसल कटाई प्रयोग*
प्रधानमंत्री फसल बीमा:जिले के 748 हल्कों में हाेगा फसल कटाई प्रयोग
अधीक्षक भू-अभिलेख ने जिले के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में भ्रमण करने वाले फसल कटाई प्रयोगकर्ता, हल्का पटवारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के अधिकारियों एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि तथा निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )
- ► 2020 (616)
- ► 2019 (1647)
- ► 2018 (1502)