Pages

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

कब होगा ओवर फ्लो ताप्ती सरोवर ?

कब होगा  ओवर फ्लो ताप्ती सरोवर ?






राजेंद्र भार्गव
कब होगा  ओवर फ्लो ताप्ती सरोवर ?
आधे से अधिक बरसात का समय पूरा हो गया है। नगर के बुजुर्गो का कहना है, की ऐसी हालत आज तक  हमने  नहीं देखी। इस बाद से भी इंकार नहीं किया जा सकता की बरसात कम हुई है। परन्तु इतनी तो हुई है की  उस के बाद भी सरोवर  लबालब भर जाना चाहिए था। आज ये हालत है की सरोवर को जल आपूर्ति करने वाले नाले में नाली से भी काम पानी का बहाव है।  जिसका  एक मात्र कारण है , सरोवर के नालो पर अतिक्रमण और नव निर्मित भवनों से पानी के आवक मार्ग का क्षेत्रफल काम होना।
  ग्राम चन्दोरा से कालेज के सामने का पूरा पानी अब नहीं आता है। ईदगाह टेकड़ी से संतरा मंडी वाला नाला भी धीरे धीरे गायब हो रहा है। खसरा नम्बर 400 का 1 एकड़ से अधिक भाग गायब है। अगर मुलताई में 8 माह भी बरसात आये तो शायद ताप्ती जी का 12 एकड़ और 8 एकड़ का छोटा तालाब भर नहीं पायेगा। नेता ताप्ती भक्तो ने ध्यान देना चाहिए वरना शायद  इस वर्ष इस सौभाग्य से हम लोग वंचित ही रह जायेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें