Pages

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

नवरात्री में बंद रही मांस - मछली की दुकान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

पवित्र नगरी में नवरात्रि में मांस मछली बेचने वालों ने 9 दिनों तक अपनी दुकानें नहीं खोलीं। नवरात्र में मटन मार्केट के आसपास भी देवी प्रतिमाएं विराजित होती हैं। मांस- मछली की बिक्री होने से मंडल के आसपास गंदगी भी फैलती थी। सार्वजनिक मंडलों के कार्यकर्ताओं की इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा सहित पार्षदों ने नवरात्रि शुरू होते ही मटन मार्केट जाकर 9 दिनों तक मांस-मछली नहीं बेचने का निवेदन किया था। मांस मछली बेचने वालों ने नपा अध्यक्ष के निवेदन को स्वीकारते हुए 9 दिनों तक दुकानें नहीं खोलने और मांस-मछली की बिक्री नहीं करने की बात कही थी। जिससे पूरे 9 दिन नगर में मांस मछली की बिक्री नहीं हुई। नपा अध्यक्ष ने कहा इसी प्रकार सभी की भावना का सम्मान करते हुए हमें आगे भी कार्य करना होगा। जिससे नगर की अलग पहचान बन सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें