Pages

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

अज्ञात युवक के शव का पता चला व्हाट्सअप ने की मदद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

बोरदेही मार्ग पर स्थित रेलवे गेट के पास शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस परेशान हो रही थी। शव की फोटो खींचकर व्हाट्सअप पर अपलोड  की गई। फोटो अपलोड  होते ही मृतक की शिनाख्त हो गई। एसआई एआर खान ने बताया मृतक के पेंट की जेब से मुलताई के डॉक्टर द्वारा लिखी दवा की पर्ची मिली। डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर मृतक की पहचान नहीं कर पाया। इस स्थिति में पुलिस ने मृतक की फोटो व्हाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट कर दी। कुछ घंटों में ही मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक की शिनाख्त चिखलीखुर्दनिवासी उत्तम पिता भीमराव लोहार के रूप में हुई। भीमराव ने बताया उत्तम मानसिक रूप से बीमार था। वह बिना बताए घर से चला जाता था। उसके घर आने का कोई समय निश्चित नहीं था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें