Pages

सोमवार, 6 नवंबर 2017

चार सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मालेगांव निवासी आशा कार्यकर्ता संगीता बचले अपने पति संतोष के साथ बाइक पर सवार होकर मुलताई से वापस अपने गांव जा रही थी। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे संगीता मार्ग पर गिरकर घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना भी मालेगांव के पास हुई। सुभाष धाटे बाइक से अपने खेत जा रहा था। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी घटना तरोड़ा बुजुर्ग के पास हुई। पांढुर्णा निवासी संजय मर्सकोले अपने साथी हंसराम और हरीराम परतेती के साथ बाइक से तालखंबारा जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने से तीनों गिरकर घायल हो गए। चौथी घटना नगर के बैतूल रोड क्षेत्र में हुई। जुन्नारदेव निवासी मनीष चौरासे बाइक से बैतूल जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होने से मनीष गिरकर घायल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें