Pages

सोमवार, 20 नवंबर 2017

बाइक दुर्घटना में एक की मौत, सरपंच घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर। मुलताई

 ग्राम रोंढा के पास मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई और एनखेड़ा सरपंच घायल हो गया सरपंच यशवंत खासदेव (45) और ग्रामीण जगन दवंडे (50) बाइक से शनिवार रात ग्राम रोंढा से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे यशवंत और जगन घायल हो गए। घटना में जगन की मौत हो गई। सांईखेड़ा थाना प्रभारी केआर सिलाले ने बताया घायल यशवंत को 108 एंबलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहचुं गया। प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर ले जाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें