Pages

बुधवार, 22 नवंबर 2017

भारत माता का पूजन कर दिया संगठित रहने का संदेश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मासोद

भारत माता का पूजन कर दिया संगठित रहने का संदेश मुलताई| ग्राम मासोद में नवनिर्मित मंदिर में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की है। भारत माता का पूजन करने रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंतराव देशमुख, अशोक पांसे, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे, रवि माकोड़े पहुंचे। हेमंतराव देशमुख ने भारत माता को नमन करते हुए कहा गांव में देशप्रेम की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की समझाइश दी। सरपंच भास्कर मगरदे, लोकेश झरबड़े, भोजराज पाटनकर ने बताया मंदिर में सभी ग्रामीण एकत्रित होकर भारत माता की आरती उतारते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें