Pages

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

कार्य के दौरान मजदूर पहली मंजिल से गिरा, गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल
पैर फिसलने से निर्माणाधीन  अस्पताल भवन की पहली  मंजिल से गिरा मजदूर, गंभीर

 बैतूल| जिला अस्पताल के  निर्माणाधीन भवन में काम करने  के दौरान एक मजदूर पहली  मंजिल से गिर गया। इससे मजदूर के सिर में चोट आई है। मजदूर को गंभीर हालत में शहर के एक  निजी अस्पताल में भर्ती किया है।  मेसर्स सुनील कुमार जैन कंपनी  इस बिल्डिंग का निर्माण कर रही  है। कंपनी का मजदूर आकाश पांसे  19 वर्ष बिल्डिंग की पहली मंजिल  पर काम कर रहा था। इसी दौरान  वह नीचे गिर गया। आकाश ने  बताया पैर फिसलने के कारण नीचे  गिर गया। कंपनी के सुपरवाइजर मोहम्मद फुरकान ने बताया घायल  युवक का निजी अस्पताल में इलाज  चल रहा है। खर्च निर्माण कंपनी  उठा रही है।

 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें