Pages

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

फॉलोअप वन विभाग के अधिकारियों ने कहा- महिला रेंजर पर नहीं था वर्कलोड

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा-  महिला रेंजर पर नहीं था वर्कलोड रेंजर को इलाहाबाद से बैतूल लेकर आई पुलिस

बैतूल महिला रेंजर को शुक्रवार को गंज  पुलिस इलाहाबाद से बैतूल लेकर पहुंची। रेंजर नीता शाह ने बताया वर्क  लोड था जिसके चलते वे अपने घर परिवार को वक्त नहीं दे पा रही थी।  अपने सात साल के बेटे को मिले  कम नंबरों ने उसे परेशानी में डाल  दिया और उसने घर, दफ्तर छोड़ने  का इरादा कर लिया। वहीं विभागीय  अधिकारियों ने वर्क लोड की बात को सिरे से खारिज करते हुए नीता शाह पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मुख्य वन संरक्षक,  वन अनुसंधान एवं विस्तार मोहन  मीना ने बताया हमारे विभाग पर वर्क  लोड दिए जाने के जो आरोप नीता शाह ने लगाए हैं। वे निराधार और बेबुनियाद हैं। मीना ने कहा पिछले 6  माह से उनके द्वारा माह के अंत में दी  जाने वाली लॉग शीट जमा नहीं की  जा रही है। जितने बार भी मैं नर्सरी  की विजिट पर गया हूं, मुझे वे वहां  उपस्थित नहीं मिलीं। महिला होने के  नाते मैं खुद उनको हर काम में मदद  करता आया हूं।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें