Pages

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

हाईवे पर बाइक एक्सीडेंट में दो युवक गंभीर घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई| 

छिंदवाड़ा हाईवे पर चिखलीकलां  टोल प्लाजा के पास दो बाइक की आमने- सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक  सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  तरोड़ाबुजुर्ग निवासी मनोज उइके (23) और  संजय इवनाते (21) बाइक से ग्राम दुनावा  से अपने गांव वापस जा रहे थे। चिखलीकलां  टोल प्लाजा के पास सामने से तेज गति से  आ रहे बाइक सवार ने मनोज की बाइक को  टक्कर मार दी। जिससे मनोज और संजय  इवनाते हाईवे पर गिरकर घायल हो गए।  ग्रामीणों ने घायलों की सूचना 108 एंबुलेंस  को दी। सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों घायलों को  उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  मनोज और संजय के हाथ, पैर और सिर में  चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला  अस्पताल रैफर किया।
 www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें