Pages

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण मीडिया सेण्टरआठनेर| 

आठनेर थाना क्षेत्र के झुनकारी गांव  में 12 दिसंबर की रात पति-पत्नी के  बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी,  इससे पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने  आरोपी पति को हिरासत में ले लिया  है। आठनेर से 80 किलोमीटर दूर  मुलताई तहसील के झुनकारी गांव में  आरोपी साहेबराव धुर्वे ने 12 दिसंबर  की रात 11:30 बजे घरेलूविवाद के बाद पत्नी रम्मो धुर्वे (38) की  पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी  मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना  मिलने पर टीआई राजेश साहू पुलिस  बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस  ने आरोपी साहेबराव धुर्वे (45)  को हिरासत में लिया। मृतका रम्मो बाई का गुरुवार को आठनेर में पीएम  किया। टीआई राजेश साहू ने बताया  आरोपी पति पत्नी के साथ हमेशा  विवाद करता था। मृतका की एक  पुत्री और एक पुत्र है। टीआई राजेश  साहू ने बताया आरोपी के खिलाफ  हत्या का केस दर्जकिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें