Pages

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

बाइक गिरी दो घायल, एक गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर।मुलताई 

 मुलताई| ग्राम बिसखान के पास बाइक दुर्घटना  में मोरगोंदी (पांढुर्णा) निवासी दो युवक घायल  हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर है।  प्रमोद पिता छन्नू (25) और हरीराम पिता दामू (30) बाइक से खेड़लीबाजार जा रहे थे।  बिसखान के पास मोड में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों मार्ग पर गिरकर घायल  हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर  पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सरकारी  अस्पताल पहुंचाया। प्रमोद के पैर, सिर और  हाथ में गंभीर चोट होने से प्राथमिक उपचार के  बाद जिला अस्पताल रैफर किया। हरीराम के  हाथ और पैर में चोट आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें