Pages

गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

लापता युवक का कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 


मुलताई| ग्राम सेंदुरजना का एक युवक तीन  दिन से लापता था। जिसका शव गांव से एक  किमी दूर खेत के कुएं में मिला। योगेश पांसे  (26) रविवार को घर से खेत में सिंचाई  करने के लिए निकला था। इसके बाद वापस  नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं  चला। इसके बाद परिजनों ने सांईखेड़ा थाना  में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को गांव के  ही एक किसान के खेत के कुएं में योगेश का  शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर  पहुंची और शव को बाहर निकाला। योगेश  की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका अभी  खुलासा नहीं हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें