Pages

शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 

सेलगांव में शौच करने बाहर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी बैतूलबाजार पुलिस तलाश कर रही है। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के सरंडई गांव निवासी भंगीलाल पिता जोगू कवड़े (55) सेलगांव में किसी परिचित के यहां देवकाम के लिए आया था। बुधवार रात को वह शौच करने बाहर जा रहा था। इस बीच सेलगांव से सूरगांव जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
                               www.graminmedia.com