Pages

बुधवार, 3 जनवरी 2018

हाॅलैंड तक पहुंचा मां ताप्ती की महाआरती का महत्व, विदेशी दंपती पहुंचे, महाआरती की

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


मुलताई| नगर में हर महीने की पूर्णिमा तिथि पर ताप्ती सरोवर के तट से सामूहिक रूप से मां ताप्ती की महाआरती उतारी जाती है। मंगलवार शाम भी मां ताप्ती की महाआरती की। इस दौरान हाॅलैंड से आए दंपती भी आरती में शामिल हुए। सोशल मीडिया के माध्यम से मां ताप्ती की महाआरती देखकर हाॅलैंड निवासी रेंचो (73)और करला (65) भी मां ताप्ती के दर्शन के लिए पहुंचे। करला ने बताया भारत भ्रमण के लिए हाॅलैंड से 5 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। जहां से साइकिल से भारत भ्रमण को निकले हैं। मंगलवार शाम मुलताई पहुंचे। सरोवर का नजारा देख खुशी हुई। उन्होंने बताया भारत की संस्कृति, रहन-सहन सहित अन्य की जानकारी ले रहे हैं। मुलताई से होते हुए वह महाराष्ट्र के भ्रमण को जाएंगे। ताप्ती तट पर दो सालों से हर महीने की पूर्णिमा पर सामूहिक रूप से मां ताप्ती की महाआरती की जाती है। पंडित संतोष शर्मा और अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में आरती होती है। मां ताप्ती की आरती करने देश के साथ अब विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। 
www.graminmedia.com