Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 30 सितंबर 2018

प्रभात पटट्न से चिल्हाटी रोड पर 90 डिग्री अंश की अनोखी पुलिया से दुर्घटनाओं का अम्बार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



ग्राम चिल्हाटी कुंडई के बीच इस मार्ग पर 90 डिग्री अंश की एक अनोखी पुलिया है। अज्ञानी इंजीनियरों की गलती का परिणाम ये है कि, आय दिन भारी वाहन इस पुलिया के गिरते है।  धराशाही होते है। 
ग्रामीण मीडिया ये मांग करता है कि, इसे सही तरीके से बनाए। ये पिकप इसी कारण से पुलिया से नीचे गिर गई।कोई जन हानि नही हुई। 

 www.graminmedia.com

चुनाव की पूर्व संध्या पर मुलताई विधान सभा के गावो में अंधेरा , क्या हुआ तेरा वादा

  चुनाव की पूर्व संध्या पर मुलताई  विधान सभा के गावो में अंधेरा , क्या हुआ तेरा वादा 


मुलताई विधान सभा में अँधेरे में डूबे ग्राम, खड़ा आमला, सोनोरा और करचगाव में विघुत कटौती से  ग्रामीण परेशान है। घासलेट तेल के दीपक जला करके अपने बच्चों की पढाई करवाने और भोजन करते है। दिग्विजयसिंह के १५ साल पुराने शासनकाल के याद दिलवा दी.
 एक ओर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में डोल बजा रहे है। वही उसकी जमीनी हकीकत अटल ज्योति योजना के बाद भी ग्राम वासी अँधेरे में जीवन बीता रहे है। विधायक जी ध्यान दे। 

 www.graminmedia.com

शनिवार, 29 सितंबर 2018

मुलताई विधान सभा में भाजपा का कमल निशान और आप पार्टी की झाड़ू साथ-साथ में

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


विधान सभा चुनाव की सरगर्मी अब बहुत तेज हो चुकी है। मुलताई विधान सभा क्षेत्र में एक साथ दो भाजपा के भावी दावेदार विधायक चंद्रशेखर देशमुख और राजा पवार चुनाव प्रचार में लगे है। दोनों में गुरु और चेले का आत्मीय रिश्ता है। अभी तक इस रिश्ते को निभा रहे है। कांग्रेस पार्टी की टिकिट तो लगभग तय है। भाजपा ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले है। सब असमंजस में है। नया चेहरा, पुराना या कोई अन्य। 

उपरोक्त हालत को देखते हुए। मुलताई में वर्तमान विधायक और राजा पवार एक साथ भाजाप के कमल निशान और आप पार्टी के झाड़ू निशान का एक साथ गांव गांव में प्रचार करते इस फोटो में दिखाई दे रहे है। ये राजनीति है कुछ भी हो सकता है. गौर से देखे बैनर पर कमल को साइकिल वाले के कंधे पर आप पार्टी की झाड़ू। ये राजनीति है। राजा भाई एक बार गुफराने आजम का जमाने में कांग्रसे से भी विधान सभा लड़ चुके है। उसके बाद काफी समय से भाजपा में है। आगे एक रहा आप की या स्पाक्स की भी हो सकती है। वे जनता का मन टटोल रहे है। कही देशमुख जी की टिकिट कट गई तो दोनों मिलकर भी पुराने वादे को पूरा कर सकते है। कमल और झाड़ू है अभी एक साथ

 www.graminmedia.com

नया जिला अस्तित्व में आया, मुलताई अभी भी वहीं समाचार पढें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई के नेता होश में आओ। मुलताई की जनता को मत तरसाओ। मुलताई को जिला बनवाओ। मप्र में निवाड़ी नया जिला बना.....1 अक्टूबर से अस्तित्व में आएगा
 www.graminmedia.com

भिड़ंत में ट्रैक्टर बीच से हुआ दो टुकड़े कार के परखच्चे उड़े, मामा-भांजा घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 







नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात 8  बजे उभरिया-बानुर जोड़ के बीच  कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई।  घटना में कार में सवार मामा-भांजा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोर से  हुई की कार के सामने का हिस्सा के  परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रैक्टर के भी  दो टुकड़े हो गए।  रामाकाना (सौंसर) निवासी  अनिल जायसवाल (70) भांजे  नागपुर निवासी अशोक पिता ब्रजकिशोर के साथ से कार से बैतूल  से नागपुर जा रहे थे। रामाकोना निवासी गोलू रुंगे कार चला रहा था।  हाईवे पर अचानक सामने से ट्रैक्टर  आ गया और भिड़ंत हो गई। घटना में अनिल जायसवाल, अशोक  और गोलू घायल हो गए। सूचना पर 108 के ईएमटी मनोज साबले  और सुधाकर फाटे मौके पर पहुंचे।  घायलों को सरकारी अस्पताल  पहुंचाया। अनिल जायसवाल के  पैर, सिर और आंख, अशोक के  नाक और आंख पर चोट आई। गोलू  को हल्की चोट आई। अनिल और  अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रैफर किया।


 www.graminmedia.com

5 पत्रकारों और सचिव को 4 साल की कैद, video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | बैतूल


चेक में ओवर राइटिंग कर राशि निकालने वाले 5 पत्रकारों और सचिव को 4 साल की कैद


ग्राम पंचायत रमली के सरपंच से चेक लेकर की थी ओवर राइटिंग, अर्थदंड की राशि ग्राम पंचायत को दिए जाने के आदेश

ग्राम पंचायत रमली सरपंच की  बिना अनुमति से शुभकामनाओं  का विज्ञापन लगाकर आमला के 5  पत्रकारों ने सचिव के साथ मिलकर  चेक जारी कराए थे।  पत्रकारों ने चेक में ओवर  राइटिंग कर अधिक राशि का आहरण कर लिया। इस मामले में  अपर सत्र न्यायाधीश कृष्णदास  महार ने धोखाधड़ी करने वाले  पांचों पत्रकारों और रमली सचिव को चार-चार साल के कारावास  की सजा सुनाई।  सरकारी वकील राजेश साबले  के अनुसार 7 जून 2010 को ग्राम  पंचायत रमली की सरपंच गंगा बाई  की अनुमति के बिना शुभकामनाओं  के संदेश के विज्ञापन का बिल  भुगतान आमला निवासी पत्रकार  राकेश शर्मा, दिलीप पाल, वीरेंद्र  बर्थे, जितेंद्र शर्मा, दिलीप चौकीकर  ने सचिव हेमंत सातपुते से मिलकर  मनरेगा योजना के तहत चेक जारी  करा लिए थे।  सरपंच की शिकायत पर  जनपद पंचायत आमला के  पंचायत निरीक्षक एनके मीणा ने  जांच की। जांच में सचिव हेमंत  द्वारा पत्रकारों के साथ मिलकर  सरपंच गंगाबाई के फर्जी हस्ताक्षर  कर शासकीय राशि का गबन  करना पाया गया। पंचायत निरीक्षक  की शिकायत पर पुलिस ने पांचों  पत्रकार और सचिव के खिलाफ  षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करने  सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत  किया था। न्यायाधीश कृष्णदास  महार ने इस प्रकरण में पांचों  पत्रकार और सचिव को धारा 420  में 4-4 साल के सश्रम कारावास  15-15 हजार रुपए जुर्माना, धारा 120 बी में 1-1 साल के कारावास  और 5-5 हजार रुपए के अर्थदंड  से दंडित किया। आरोपियों द्वारा अर्थदंड की राशि जमा करने पर  उक्त राशि ग्राम पंचायत रमली को  हुए नुकसान को देखते हुए पंचायत  को देने के आदेश दिए हैं।  पत्रकारिता जैसे पवित्र  कार्य को किया दूषित  न्यायाधीश कृष्णदास महार ने  फैसले में उल्लेख किया है पत्रकार  और मीडिया संविधान का स्तंभ  है। उनसे अपेक्षा रहती है वे देश  की आमजनता को जागरूक करने  वाले समाचार पत्रों में निष्पक्ष एवं  सही खबरों का प्रकाशन करे।  जिससे आमजनता लाभांवित हो  सके।  आरोपी पत्रकारों ने ऐसा नहीं  करते हुए पत्रकारिता जैसे पवित्र कार्य को दूषित करते हुए पंचायत  सचिव के साथ मिलकर षडयंत्र  रचकर छल कारित किया है। इन  परिस्थितियों में आरोपी पत्रकार  दया के पात्र नहीं है। इस लिए दंड  उचित है।

 www.graminmedia.


शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

पवित्र नगर मुलताई में धार्मिक भाई-चारे का उदाहरण

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई से ग्रामीण मीडिया के लिये पाश खान की रिपोर्ट पवित्र नगर मुलताई में वर्षो से गांधी वार्ड,नेहरू वार्ड में कुम्हार मोहल्ले में मस्जिद की दीवार और आवागमन के रास्ते में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का निर्माण होता आ रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई स्थानीय नमाज के लिये आते-जाते है। एक दूसरे की भावना के सम्मान जो शब्दो में नही लिखा जा सकता है। बस यही कहा जा सकता है कि , सारे जहा से अच्छा हिंदुस्तान हमारा-------
 www.graminmedia.com

गुरुवार, 27 सितंबर 2018

एक पत्रकार की नजर से नगर पालिका उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे जी का इस्तीफा ?

ग्रामीण मीडिया संवाददाता








ग्रामीण मीडिया को श्रीमती रेखा राजेन्द्र शिवहरे का पार्षद और न.प.उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र की जानकारी मिली। आम तौर पर, ये एक सामान्य प्रक्रिया है। कई निर्वाचित जन प्रतिनिधि कई कारणों से पद से त्याग पत्र देते है। इसके नियम है, जैसे कि पार्षद और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे के लिये इनको म.प्र. राजपत्र (असाधरण) दिनांक 30 मई 1994 के तहत जिसका सविस्तार जानकारी नगरपालिका अधिनियम  (धारा 40) के अनुसार देना था। ये एक संवैधानिक पद है। निर्वाचन का प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी बहुमत से चुनाव के बाद देता है। त्याग पत्र उससे उच्च पद के अधिकारी को सादे कागज पर नियमानुसार देते है। स्वीकृति उपरान्त राजपत्र में प्रकाशन और फिर से उस पद का चुनाव होता है।
इस त्याग पत्र में संगठन के जिला अध्यक्ष को दिया गया है। नियमानुसार गलत है। कानूनी रूप से सरल उदाहरण से समझे जैसे की आप के घर में चोरी होती है तो नियम से सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट होती है। बाद में पुलिस नियम से कार्यवाही करती है। अगर आप जानकर पोस्ट आफिस में या पार्टी, राजनीती के संगठन में सुचना देगे और न्याय की आशा लगाए तो क्या होगा। ठीक उक्त में भी ये त्याग पत्र समाचार तो बन सकता है। स्वीकृत नही होगा। जय जय श्री राम
उक्त त्याग पत्र देखें 
 www.graminmedia.com

नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे का इस्तीफा, मैं नपाध्यक्ष के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हो सकती, इसलिए दिया इस्तीफा : उपाध्यक्ष

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


भाजपा की नगर पालिका परिषद  में ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के  बीच तालमेल  नहीं बैठ रहा है।  नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा की  कार्यप्रणाली पर  सवाल उठाते हुए  बुधवार को पद से इस्तीफा देने का  पत्र जिलाध्यक्ष बाबा माकोड़े को  भेजा। उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने बताया  वह इंदिरागांधी वार्ड से पार्षद हैं।  उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। नपा कार्यालय  में महिला जनप्रतिनिधि के बैठने के  लिए कोई व्यवस्था नहीं है। नपाध्यक्ष उनके खिलाफ नपा के कर्मचारी से झूठी शिकायत करा चुके हैं। नपा  की बैठक में भी उन्हें बुलाया नहीं  जाता। वर्ष 2009 में उन्होंने भाजपा  उम्मीदवार बतौर नपा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था तभी से हेमंत  शर्मा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रखते हैं। उपाध्यक्ष पद से हटाने कई बार  कोशिश कर चुके हैं।  रेखा शिवहरे ने कहा वह  नपाध्यक्ष और सीएमओ राहुल शर्मा द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार में शामिल  नहीं हो सकती हैं और न ही भ्रष्टाचार  होते हुए देख सकतीं। भ्रष्टाचार के  संबंध में सांसद, विधायक और  संगठन मंत्री को भी शिकायत की  थी। कलेक्टर से भी शिकायत  की, लेकिन अभी तक निराकरण  नहीं हुआ। इन सभी कारणों के  चलते वह अपना इस्तीफा पार्षद और  उपाध्यक्ष पद से संगठन के माध्यम  से दे रही हैं।

नपाध्यक्ष ने कहा छवि  धूमिल करने की कोशिश   

नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे द्वारा   लगाए गए आरोपों और इस्तीफे के   संबंध में नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा से  प्रतिक्रिया ली तो नपाध्यक्ष ने कहा   उपाध्यक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार   सहित अन्य आरोप निराधार हैं।   परिषद नगर में विकास कार्य  कर रही है। सभी पार्षदों के साथ   मिलकर विकास कार्य किए जा रहे  हैं। जिससे नगर में पार्टी की छवि  अच्छी बन रही है। इन सब कारणों   को देखते हुए उपाध्यक्ष आरोप लगा   रही हैं।




www.graminmedia.com

बुधवार, 26 सितंबर 2018

12 गाँवो के 200 किसान 50 लाख के मुआवजे के लिये 18 माह से परेशान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई विधान सभा के दर्जन भर ग्राम के लगभग 200 किसान 50 लाख की वृक्षो की मुआवजा राशि के लिये करीब 18 माह से बैतूल के सहारा ग्राम में स्थित पवार ग्रेड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड बैतूल के कार्यलय के चक्कर काट कर परेशान हो रहे है। ग्रामीण मीडिया मुलताई को उक्त जानकारी ग्राम सालईढाना के पीड़ित किसान चन्द बरखेड़े ने बताया कि, उनके पिताजी के नाम के खेत काचरू पिता गोविन्द ग्राम सालईढाना खसरा नम्बर 673/3 में दिनांक 23 अगस्त 2017 वृक्षो की कटाई 400 के.वी. मोदा बैतूल विधुत लाईन टावर 412,419,480 आदि का इस किसान का करीब 1लाख 50 हजार मुआवजा राशि के लिये परेशान है।

ग्रामीण मीडिया ने इस बारे में जानकारी निकाली तो पता चला की, मुलताई विधान सभा के ग्राम कुंडई,बोथिया, बानूर,सनोली, हिराखापा, खड़ा आमला, चौथिया,बोरगांव,शेरगढ़,गाडरा, बिछुया, सालई ढाना के लगभग 200 किसानों का 50 लाख की राशि के लिये परेशान है । लाईन का काम पूरा हो चुका है। कोई अधिकारी और जनप्रतिनिघि इस में किसानों की मदद कर राशि प्राप्त करने में मदद नही कर रहा है। ग्रामीण मीडिया के मार्ग दर्शन में आंदोलन,प्रदर्शन और आखिर में मुआवजा के लिये कोर्ट।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधायक देशमुख के गृह किसान परेशान सोयाबीन की फसल बिगड़ी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 

विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के गृह ग्राम से किसानों ने ग्रामीण मीडिया से मदद और सलाह मांगी की हमारी सोयाबीन की फसल खराब ही गई है। मार्ग दर्शन दो।



मुलताई तहसील में बरसात की कमी के कारण हल्की भूमि की ढ़ालनुमा बर्री जमीनों की सोयाबीन का उत्पादन बड़े पैमाने में प्रभावित हुआ है। जिसके कारण क्षेत्र का बड़ी संख्या में किसान परेशान है। ग्रामीण मीडिया को इस प्रकार की जानकारी मिल रही है। हालत ये है कि , एक एकड़ में 5 किलोग्राम औसत उत्पादन भी नही होगा। जो सामान्य तौर पर प्रति एकड़ 300 से 400 किलोग्राम होता था । कारण समय से बरसात न होने से फूल और फल वाली अवस्था में पानी अभाव में फसल का सुखना कहि तो इस कारण से अफलन, कहि पूर्ण रूप से पौधे का अपरिपक्क्व अव्यस्था में सुखना।
ग्रामीण मीडिया को अनुसूचित जाति के युवा किसान बाबूराव खातरकर ने जानकारी में बताया कि, उनकी 5 एकड़ की सोयाबीन की फसल में 50 किलो उत्पादन भी नही होगा। खेत उनकी माता बेवा सकू पति स्व.दयाराम ग्राम सिरडी पटवारी हल्का 99 बायगाव खसरा 175/1,177/2 रकबा 3.411 हे. में से 5 एकड़ में 335 नम्बर की सोयाबीन लगाई थी। आधे से अधिक सुख गई और बाकी में फली नही आई है। फसल का बीमा है। बैक आफ महाराष्ट्र मासोद शाखा से।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की किसानों को सलाह है कि, इस प्रकार की विपरीत हालत में गलत कदम न उठाए। फसल की लिखित सूचना, पटवारी,कोटवार,तहसीलदार और सम्बधित बैंक से बीमा कम्पनी को दे। मौका फोटो,पंचनामा आवेदन दो प्रति में दे पावती जरूर ले। साथ में आवक नम्बर भी। जिनका बीमा नही है वे तहसील दर को आरबीसी 6 (4) में मुआवजा के तहत दे। संगठित हो करके दे। विशेष ग्राम सभा का आपातकालीन सत्र बुलाय नियम है। प्रस्ताव पारित करके दे। फसल कटाई प्रयोग के समय रहे। वीडियो ग्राफी करे। साथ में अनावरी जाने। ग्रामीण मीडिया आपके साथ है।
 www.graminmedia.com

निजी स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


बैतूल के एक निजी स्कूल में एक सात वर्षीय छात्र की संदिग्द हालत में मौत हो गयी | परिजन बच्चे की मौत पर आशंका जता रहे है जबकि स्कूल प्रबंधन किसी भी तरह की घटना से इंकार करते हुए इसे सामान्य मौत बता रहा है | पुलिस मामले की जांच कर रही है बैतूल के गंज इलाके भग्गुढाना छेत्र में माइंडस ऑय क इंटरनेशनल स्कूल है | यहाँ विनोभा नगर निवासी राजेश देशमुख का सात वर्षीय पुत्र प्रियांक कक्षा फर्स्ट स्टैण्डर्ड का छात्र था  | स्कूल से मिली एक शिकायत  बाद आज प्रियंक के माता पिता उसे लेकर  करीब नौ बजे स्कूल आये थे जहाँ उन्होंने पप्रियांक  को स्कूल में छोड़ा और वे घर चले गए | दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी तबियत बिगड़ने और उसे एक निजी अस्पताल लेकर जाने की बात पता चली परिजन जब अस्पताल पहुचे तो प्रियांक उन्हें मृत हालत में मिला | जिसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | यहाँ बालक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया |  प्रियांक के पिता राजेश मुताबिक स्कूल से यह शिकायत आई थी कि प्रियांक ने किसी बच्चे को अश्लील शब्द कह दिया था | जिसकी शिकायत पर वे बच्चे को लेकर स्कूल  पहुंचे थे |  जहाँ प्रबंधन से चर्चा बाद वे बेटे  छोड़कर घर आ आ गए थे  उसके मरने की खबर ही उन्हें मिली बालक के दादा ने इस मामले में बालक की मौत पर अज्ञात घटना होने की आशंका जताई है | जबकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की बात कही है | ईधर स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में किसी भी तरह के हादसे से इनकार किया है।जबकि जिला अस्पताल। के डॉक्टरों के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह कार्डियक अरेस्ट के जैसा लग रहा है।लेकिन पीएम तक कुछ भी कह पाना संभव नही है।


 www.graminmedia.com

घायल छात्रा मयूरी की हालत में सुधार डॉ प्रमोद गिरी

घायल छात्रा मयूरी की तबीयत में सुधार डॉक्टर प्रमोद गिरी न्यूरॉन हॉस्पिटल नागपुर 



ग्रामीण मीडिया को मयूरी के मामा ने जानकारी में बताया कि, अस्पताल और मेडिकल की दुकान का काफी रुपए देना है, शायद कल से दवा मिलना बन्द न हो जाए। प्रति दिन 20 से 25 हजार का खर्च होता है। शासन स्तर से कोई सहायता न होने से काफी बाकी देना है। समझ नही आ रहा है कि आगे क्या करे। बहुत परेशान है। ग्रामीण मीडिया के राजेन्द्र भार्गव ने उक्त हालत को समझने के लिये अस्पताल प्रमुख डाक्टर प्रमोद गिरी से मिलने प्रयास किया। यह जानने के लिये की मरीज की हालत,कितना लेन-देन बाकी,आगे कब तक इलाज चलेगा। सामान्य रूप से डॉक्टर सहाब की अति व्यस्तता के कारण मुलाक़ात नही हो पा रही थी। इसके लिये भार्गव ने,इसके लिये भाजापा नेता हेमन्त विजयराव देशमुख को फोन किया। वे जर्मनी में है, उन्होंने तत्काल रात 10 बजे अस्पताल प्रमुख डॉ गिरी से मीटिंग तय करवाई। 
इस बीच में राजेन्द्र भार्गव ने पूर्व SDM. डाक्टर पंकज जैन को उक्त प्रकरण की सविस्तार जानकारी दी। उन्होंने कहा इस प्रकरण की समस्त जानकारी ग्रामीण मीडिया से प्राप्त हो जाते है। एमपी और महाराष्ट्रा के अस्पताल का मामला है। अगर भोपाल में होता तो मैं स्वयम इलाज करता। पर आप लोग चिंता न करो। राज सरकार सहायता राशि से खर्च की समस्या काफी हद तक कम होगी। मुझे इसके इलाज सम्बधित दस्तावेज भेजे और डॉक्टर प्रमोद गिरी से चर्चा करवाए। रात 10 बजे दोनों डाक्टरों ने बात की और बताया कि चिंता की बात नही है। इस अस्पताल में जो सर्वोत्तम इलाज हो सकता था हुआ। रही बात अस्पताल प्राइवेट है। ये इलाज और दवा महंगी होती है । भुगतान के लिये मुख्यमंत्री सहायता राशि के लिये आदरणीय कलेक्टर सहाब से सम्पर्क करे।ग्रामीण मीडिया ने देर रात संवेदनशील कलेक्टर बैतुल शशांक मिश्रा जी को मयूरी के इलाज एवं आर्थिक हालत की जानकारी इस आशय से दी की प्रशासन तक जानकारी में आ जाए। सामान्य रूप से परिजन ये बात पहुचाने में अक्षम है। कलेक्टर सहाब ने कहा ये प्रकरण भोपाल में है, आप श्री अरुण भट्ट जी से सम्पर्क करे। राजेन्द्र भार्गव ने अरुण भट्ट जी को साड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा बैतूल कलेक्टर प्रकरण के बारे में मुझे व्हाट्सएप पर तत्काल रिपोर्ट करे। तत्काल ग्रामीण मीडिया ने बैतूल कलेक्टर को सुचना दी उन्होंने उनके निजी सचिव मिश्रा जी से भार्गव की बात करवाई और सुचना  Send  की। इसके बाद न्यूरॉन के डॉक्टर प्रमोद गिरी ने ग्रामीण मीडिया को कहाँ की आप लोग भुगतान और अस्पताल को लेकर भ्रम की स्थति में न रहे। ये एक निजी अस्पताल है। मैयुरी की हालत अच्छी है। थोड़े दिन में अस्पताल से छुटी हो जाएगी। ICU से सामान्य कक्ष में शिफ्ट हो चुकी है। थोड़ा समय लगता है। डाक्टर पंकज जैन को से तकनीकी बात हो चुकी है। आगे मरीज के परिजनों को बहुत अधिक ख़याल रखना पड़ेगा

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

खबर का तेज असर, राजा पवार चिल्हाटी के गुम दस्तावेज की सूचना आई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया ने दिनांक 22 सितम्बर को ग्राम चिल्हाटी निवासी राजा पवार के गुम दस्तावेज की सूचना दे। और सूचना भोपाल से आई। पीड़ित ने अन्य जानकारी से सही/गलत का पता लगाया। ग्रामीण मीडिया की भोपाल टीम इस में आगे मदद करेगी। पुलिस में सुचना दी थी।



www.graminmedia.com

मुलताई विधान सभा के बदहाल,शराब पी करके आते है प्रधान पाठक वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई विधान सभा के ग्राम पंचायत दतोरा के शासकीय स्कूल के बद से बत्तर है, हालात। शराब पीकर आते है, प्रधान पाठक 22 सितम्बर 2018 को ग्राम सरपंच सविता धोटे उनके ज्ञानेश्वर धोटे के साथ ग्राम के बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम वासियो ने शिकायत की और पंचनामा के साथ वीडियो बनाया। कल दिनांक 24 दिन सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा में शिकायत करता, जनप्रतिनिघि एवं ग्रामवासियो ने बताया कि, ग्राम में प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पाँच तक 18 विद्यार्थी और दो शिक्षक है। माध्यमिक शाला में कक्षा 6 से 8 वीं तक कुल विद्यार्थी 15 और शिक्षक 3 है। ग्राम के सरपंच पति ज्ञानेश्वर धोटे ने बताया कि, सरकारी स्कूल के गिरता शिक्षा के स्तर के कारण बड़ी संख्या में पालको ने प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को शिक्षा दे रहे है। जो बहुत ही निम्न आय वर्ग के ग्रामवासी है, उनके बच्चे सरकारी स्कूल में बचे है। यहां पढ़ाई नही होती है।
उन्होंने बताया कि, नशा करके प्रधान पाठक आते है। ग्राम पंचयात के निरीक्षण को गैर संवैधानिक कहते है। बच्चे दिन भर कक्षा में नही ग्राउंड में खेते है। शिक्षक पान बीड़ी खरीदने दूकान पर भेजते है। शिकायतों और ग्राम पंचायत को नही मानते है। राजनीती का संरक्षण है। ग्रामीण मीडिया ने मुलताई विधान सभा में अधिकांश स्कूलों के यही हाल है। राजनीती में सक्रिय नेता अधिकारी है। बाकी नेताओ के प्राइवेट स्कूल है। पूरी तरह से राम राज्य है।
 www.graminmedia.com

सोमवार, 24 सितंबर 2018

खबर का असर, गुमें दस्तावेज की सूचना मिले

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



खबर का बहुत ही तेजी से हुआ असर
दिनांक 22 सितम्बर को ग्राम चिल्हाटी के राजा पवार के दस्तावेज खो जाने का समाचार ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने " आवश्यक सुचना, गुम दस्तावेज की सूचना दे" शीर्षक से लगाया था। आज उन्होंने जानकारी में बताया कि भोपाल से उनको सूचना प्राप्त हुई है। इसकी रिपोर्ट मुलताई थाने में भी की थी। जिसको दस्तावेज प्राप्त हुए है। उनको स्पीड पोस्ट से दस्तावेज भेजने के लिये खर्च भेजा है। सही/गलत की जानकारी राजकुमार ने अन्य रूप से निकाल ली है। बैंक नम्बर,मोबाइल और बातचीत रिकार्ड है।
ग्रामीण मीडिया खंड'सात के 80 हजार पाठको के नेट वर्क का कमाल है।  छोटे से गाँव से प्रदेश की राजधानी तक पाठक
 www.graminmedia.com

ग्राम केकड़िया में युवा किसान पंकज डोंगर दिये की पानी में डूबने से मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



दुखद समाचार -मुलताई विकास खंड के ग्राम केकड़िया(बाड़ेगाव) में गणेश विसर्जन के दौरान कल 23 सितम्बर रविवार को शाम 6.30 बजे बाड़ेगाव में डेम में युवा किसान पंकज डोंगरदिय पिता  अर्जुन उम्र 24 वर्ष डूबने से मौत हो गई। लड़के के पिता अर्जुन ग्राम पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दुखी है। पंकज एक युवा किसान और मिलनसार थे। आज सुबह शव परीक्षण उपरान्त उनके ग्राम केकड़िया में अंतिम संस्कार होगा।
 www.graminmedia.com

मुलताई तेज हवा से मक्का की फसल प्रभावित ग्राम चिखलिकला राहत की मांग

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


 मुलताई क्षेत्र में जहाँ बरसात से फसलों को लाभ हुआ है। वही बरसात के साथ तेज हवा से ग्राम चिखली कला में तेज हवा के कारण मक्का की फसल पूर्ण रूप से प्रभावित हुई है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को ग्राम चिखली के किसान राजेन्द्र ठाकुर पिता सज्जन सिंग पटवारी हल्का 69 खसरा नम्बर 436 रकबा लगभग हेक्टर मक्का की प्रजाति 3401 है। लगभग उत्पादन 50 किवंटल होता।
तेज हवा से खड़ी फसल पूरी तरह जमीन पर लेट गई है। मक्का की ये फसल पूरी तरह से अधकच्ची अवस्था में है। पूरी तरह से बेकार हो गई है। उत्पादन शून्य होगा।
किसान ने बताया कि वे बहुत परेशान है। आगे क्या होगा पता नही है। ग्रामीण मीडिया ने सलाह दी की घबराना नही। तत्काल इसकी लिखित सूचना ग्राम पटवारी,कोटवार,सचिव के साथ तहसीलदार मुलताई को फोटो,मौका पंचनामा नुकसानी प्रकरण दर्ज करवाए। साथ ही सोसायटी के माध्यम से बीमा कम्पनी को सूचना दे। डाक पंजी से दे। एक प्रति अपने पास रखे। न्याय न मिलने पर कोर्ट में ये प्रमाणित दस्तावेज लगेंगे। स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि, किसान मानसिक रूप से परेशान है। उनकी माता जी भी बीमार है। कह रहा था अब समझ में नही आ रहा क्या करे। तत्काल राहत राशि दे।
www.graminmedia.com

अखिल भारती ब्राह्मण समाज की कटनी में बैठक सम्पन्न

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

*ब्रेकिंग न्यूज़*
 अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् की   ब्राह्मण एकता अभियान के संबंध में दिनाँक 22/09/2018 को हुई थी बैठक जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष पं दीवान शुभम् तिवारी,कटनी जिला अध्यक्ष रजनीश तिवारी,कटनी जिला महिला अध्यक्ष अधिवक्ता मञ्जूषा गौतम,पन्ना जिला अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,शहडोल जिला अध्यक्ष शिवम् मिश्रा, अनूपपुर जिला अध्यक्ष राहुल द्विवेदी,सतना जिला महिला उपाध्यक्ष  भावना मिश्रा,प्रदेश प्रभारी शिवराम शुक्ला, प्रदेश महामंत्री नवल चतुर्वेदी जी अन्य कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें।
 www.graminmedia.com

रविवार, 23 सितंबर 2018

संविदा प्रेरक मोर्चा का चौथे दिन आमरण अनशन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
*सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी..*


साक्षरतासंवि प्रेरको ने बुलाई प्रदेश स्तरीय आपातकालीन बैठक*

भोपाल :- संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधान में 20 सितंबर 2018 गुरुवार से प्रारम्भ चौथे दिन साक्षरता संविदा प्रेरक का आमरण अनशन राज्य शिक्षा केंद्र अरेरा हिल्स भोपाल में सुबह 11:00 से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ

साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा के संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी ने  बताया कि सेवा से निकाले गए प्रदेश के 33800 साक्षरता संविदा प्रेरकों का अक्टूबर 2017 जनवरी, फरवरी 2018 एवं अप्रैल 2018 से  आज दिनाँक तक का मानदेय नहीं मिला है

20 सितम्बर 2018 से बैठे हैं  शासन-प्रशासन के कोई भी आला अधिकारी सुध लेने नहीं आए इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजू जाट सिरोही के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी रणनीति तैयार की गई सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सभी के विचारों को सुनने के बाद  निर्णायक कमेटी की अनुशंसा के द्वारा निर्णय लिया गया कि सेवा बहाली एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी रहेगा ...

इस दौरान राजू जाट सिरोही  प्रदेश अध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अहिरवार  कोषाध्यक्ष अन्जेश जी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा जी प्रदेश सचिव मोहन परमार प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री जाथव वर्मा रन्जीत सिंह राठौर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोहर सिंह, निर्भय जी,  दुर्गा शेषकर कांति नागले सपना मीना रुक्मणी कविता बोकड़े मंजूषा खादी नीलम धानक सहित 3 दर्जनो से अधिक साक्षरता संविदा प्रेरक शामिल हुए .....
 www.graminmedia.com

बड़ी खबर, घाटविरोली में गणेश विसर्जन के दौरान महिला और बच्चों पर मघु मक्खिओ का हमला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


बड़ी खबर, ग्राम घाटबिरोली में गणेश विसर्जन के दौरान बड़े चौक घाटविरोली ने महिला और बच्चों पर हमला बोल दिया। करीब 11 बजे की बात है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी। 1,45 मिनिट तक कोई स्वास्थ्य सेवा नही मिली। एक लड़की को उल्टी भी हो रही है। बाकी के चहरो पर सूजन है।
Savitri Banjare Sarita sarathe Sunita barasker Shivani barasker Sakshi sarathe Jay bhai barasker Mahiya Rakh vedantha
 www.graminmedia.com

मुलताई प्रस्तावित केन्द्रीय विघालय पर संकट के बादल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


मुलताई केंद्रीय विघालय के प्रस्तावित भवन की भूमि पर हाई टेंशन लाईन के कारण रदद् हो सकती है, भवन अनुमति ।
मुलताई में एक मात्र जो शिक्षा के क्षेत्र में सौगात मिली थी। उस पर भी संकट के बादल नजर आ रहे है। ग्रामीण मीडिया के जानकार सूत्रों से जानकारी में आया है कि, 
वर्तमान में केंद्रीय विघालय मुलताई में उत्कृष्ट शाला के उधारी के कैमरों में संचालित है। शासनस्तर से ग्राम मोही पटवारी हल्के में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 6 एवं 7 रकबा कुल 5.885 हेक्टर रिकार्ड में केन्द्रीय विघालय संगठन क्षेत्रीय कार्यलय भोपाल के नाम रिकार्ड में दर्ज भी हो गया। 
इसके बाद भवन निर्माण टीम केंद्रीय विघालय की आई। जिसने इस भूखण्ड के सामने वाले भाग में विघुत हाई टेंशन लाइन देखी। 11 केवी,33 केवी, बड़ी लाईन के बड़ी संख्या में विघुत पोलो की भरमार है। इस टीम ने तत्काल पोल शिफ्टिंग की बात रखी। स्थानीय प्रशासन को कहा कि, सबसे पहले पोल शिफ्टिंग करे। अन्यथा यहां नियम से स्कूल निर्माण नही होगा। विघुत विभाग ने 40 लाख का स्टीमेट दिया। जिला कलेक्टर ने कहा शासन के पास कोई मद नही है। इसी प्रकार हरदा में भी हुआ है। पूरी तैयारी के बाद रदद् हो गया। 
इस भवन के भूमि के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम प्रस्तावित है। अगर पोल शिफ्ट नही हुये तो ये स्कूल नही बनेगा। नियम यह है कि, हाई टेंशन लाईन के 25 मीटर दुरी मानते है। अब देखना यह है कि 40 लाख की छोटी सी रकम के लिए जहां 1 घण्टे के कार्यक्रम में पण्डल में 50 लाख खर्च हो सकते है। विचार करे । नही तो मुलताई के नागरिक विधान सभा क्षेत्र से चंदा कर के पोल शिफ्ट करेगे। बच्चो के इस स्कूल को रदद् नही होने देंगे।
 www.graminmedia.com

मयूरी के हालत जाने, अस्पताल का खर्च देखें, मयूरी के चाचा से वार्ता वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता | नागपुर, मुलताई




मुलताई में कुछ दिनों पहले एक बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा था| ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव एक पत्रकार वार्ता के लिए नागपुर गए थे, उन्होंने इसी दौरान मयुरी के हालचाल जानने की कोशिश की और मयुरी के चाचा से बात की आईये देखते है वीडियो -

चाचा से वार्ता


मीडिया प्रमुख ने जानकारी में पाया की मयूरी के इलाज में अब तक इलाज में अब तक  और साथ ही डाक्टर के अनुसार की आवश्यकता और होगी| डाक्टर के अनुसार मयूरी की दिमाग के पीछे हड्डी टूट गई है जिसे ऑपरेशन से बदला गया है साथ ही मयूरी अभी एक आँख खोलती है परन्तु अभी तक मयूरी किसी भी बात का रेस्पोंस नहीं दे पा रही है| ग्रामीण मीडिया ने जब अस्पताल प्रबंधन से पैसे की बात की तो पता चला की अभी तक जनता के द्वारा प्राप्त राशि तो इलाज के लिए आयी है परन्तु प्रशासन जो राशि देने वाला था वह किसी कारण वश नहीं  आ पाई है| ग्रामीण मीडिया मांग करता है की प्रशासन इस ओर शीघ्रता से ध्यान दे| 

आईये इलाज के कागज देखते -

मयुरी के मौजूदा हाल

मयुरी के पुराने हालात

अस्पताल का खर्च

एकाउंट डिटेल

पुरानी खबर 


ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 
छात्रा मयुरीफरकाडे


हमलावर




वीडियो ; लड़की के पिता से वार्ता 



मुलताई में आज रेलवे स्टेशन चौराह पर बिना कारण एक अज्ञात व्यक्ति ने कोचिंग से लौट रही बालिका मयुरी फरकाडे पिता एकराम फरकाडे निवास चन्दोरा कक्षा 12 वीं को सर पर डंडे से मारा। लड़की हालत गम्भीर होने से नागपुर रिफर किया। नगर में रोष है। लड़की के पिता ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से चर्चा वीडियो में देखें| जानकारी अनुसार मुलताई में रेलवे स्टेशन चौक पर टूशन पढ़कर लौट रही बालिका रोशनी पर अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया| बालिका इस समय अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी| व्यक्ति ने बालिका के सर पर दो जगह वार किया जिसके बाद उसे गंभीर चोट आयी| मुलताई में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे तुरंत नागपुर रेफेर कर दिया गया| बालिका पर हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है| खबर लिखने तक बालिका की हालत नाजुक बानी हुई थी| इस घटना के बाद पुलिस डायल 100 घटना स्थल पर पहुंची और हमलावर को ले गई| 



 www.graminmedia.com


 www.graminmedia.com

शनिवार, 22 सितंबर 2018

संविदा प्रेरक संघ का भोपाल में आमरण अनशन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| 









सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन का आज दूसरा दिन

भा.जा. पा. की सरकार मै साक्षरता संविदा प्रेरक मजबूर हुए आमरण अनशन के लिए

भोपाल :- संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधान में 20 सितंबर 2018 गुरूवार से प्रारम्भ दूसरे दिन साक्षरता संविदा प्रेरक का आमरण अनशन राज्य शिक्षा केंद्र अरेरा हिल्स भोपाल में सुबह 11:00 से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ

सभी साक्षरता संविदा प्रेरक राज्य शिक्षा केन्द्र के सामने एकत्र हुए अपनी मांगों के समंब्ध में जोरदार  नारेबाजी के साथ अनशन पर राजू जाट सिरोही  प्रदेश अध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अहिरवार चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष  सुरेंद्र सोलंकी प्रदेश महामंत्री सहित 11 लोग  आमरण अनशन पर बैठे

प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि सेवा से निकाले गए प्रदेश के 33800 साक्षरता संविदा प्रेरकों का अक्टूबर 2017 जनवरी, फरवरी 2018 एवं अप्रैल 2018 से  आज दिनाँक तक का मानदेय सरकार हजम कर दूसरों को उपकृत करने की नींव तैयार कर रही है इस षड्यंत्र पूर्व चाल को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष  ने उद्बोधन में कहा कि साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत साक्षरता संविदा प्रेरक का कार्य भारत सरकार के बिना किसी आदेश के जन अभियान परिषद को दिया गया है जबकि साक्षरता संविदा प्रेरक 6 वर्ष अपनी सेवाएं न्यूनतम मानदेय 2000 अर्थात 66 रु 66 पैसे पर दे रहे हैं इस संबंध में मोर्चा द्वारा आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को 3 अगस्त 2018 में पत्र दिया उक्त पत्र पर कोई ठोस कार्यवाही ना होने के कारण 21 अगस्त 2018 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के सामने होली जलाकर विरोध दर्ज किया इसके बावजूद भी आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गयी उचित कार्यवाही ना होने के कारण 20 सितंबर 2018 से साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधन में सेवा बहाली एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे

*आर्थिक बोझ के कारण साक्षरता संविदा प्रेरक आमरण अनशन के लिए हुए मजबूर*

प्रदेश में न्यूनतम 2000 महीने के अल्प मानदेय पर काम कर रहे प्रेरकों को 7 माह से यह अल्प मानदेय भी ना मिलने से एवं सेवा से पृथक करने के कारण समस्त प्रेरक अब भी भीख मांगने को मजबूर हैं 

इस दौरान राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता  प्रदेश मीडिया प्रभारी, चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती  मीना जी विश्वकर्मा, सुरेन्द सोलंकी प्रदेश महामंत्री, चमन सोनी, मनोहर सिंह, निर्भय जी,  सहित सैकड़ों साक्षरता संविदा प्रेरक शामिल होंगें ..


 www.graminmedia.com

मुलताई की जनता को मत तरसाओ मुलताई को जिला बनाओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई के अंतर्गत पांढुर्ना को जिला बनाने का सुझाव दिया था लेकिन उल्टा हो गया। जो तहसील भी नही है, जिला बन गया। मुलताई के साथ धोखा है। नेताओ होश में आओ मुलताई की जनता को मत तरसाओ।
 www.graminmedia.com

आवश्यक सुचना, गुम दस्तावेज की सूचना दे

साथियो ग्राम चिल्हाटी के साथी राजा पवार के निम्न लिखित दस्तावेज मुलताई से चिचण्डा मार्ग पर मोटर साइकिल से गिर गए है। जो की एक प्लास्टिक की पन्नी में थे। जिसकी लिखित सुचना थाने में भी दी है। अगर किसी साथी को मिलते है तो सूचित करें।


1)Pen card
2) aadhar card 
3) SBI ki pass book
4) SBI ki check book
5) karmkar card
6) name - rajkumar hajare chilhati
Mobile number 7000654080 Jisko bhi Mila ho waps de de मीडिया संवाददाता 

 www.graminmedia.com

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

ससुर के पेट पर चाकू से हमला, हत्या, दामाद को आजीवन कारावास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्राम उमरी में  जमीन विवाद में  ससुर की हत्या करने वाले दामाद को तृतीय अपर  सत्र न्यायाधीश कृष्णदास महार ने उम्र कैद की  सजा सुनाई। सरकारी वकील राजेश साबले के अनुसार 3 मई 2017 को  अमरलाल ने ससुर लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी  की साली सुनंदा धुर्वेने बताया वह  पिता लक्ष्मण,  मां समुरा बाई  और भाई राजू  के साथ रहती है।  बड़ी बहन जगवंती पति अमरलाल  के साथ गांव में ही अलग मकान में रहते हैं। घटना के एक सप्ताह  पहले जीजा ने घर आकर पिता से खेत उसके नाम करने की बात  कही। पिता ने खेत जीजा के नाम करने से मना कर दिया। इसके बाद जीजा ने बहन जगवंती को हमारे  घर छोड़ दिया। 3 मई को शाम में वह मां सुमरा बाई, बड़ी बहन जगवंती और पिता लक्ष्मण के साथ घर के अंदर बैठी थी। इस दौरान जीजा अमरलाल हाथ में चाकू लेकर आया और जमीन उसके नाम करने की बात कहकर विवाद करने  लगा। विवाद के दौरान अमरलाल  ने अपने ससुर लक्ष्मण के सिर और  पेट पर चाकू से हमला कर दिया।  बीच बचाव करने पर अमरलाल  अपनी पत्नी जगवंती के हाथ में  चाकूमारकर भाग गया। घटना में  लक्ष्मण की मौत हो गई।  पुलिस ने अमरलाल उइके के  खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं  में केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय  में प्र्रस्तुत किया। न्यायाधीश कृष्णदास महार ने घटना के साक्षी आरोपी की साली सुनंदा, सांस  सुमरा बाई, साला राजू सहित अन्य की गवाही पर आरोपी अमरलाल को  हत्या के आरोप में दोषी ठहराते हुए  आजीवन कारावास और 10 हजार  रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अन्य दो धाराओं में तीन और दो-दो वर्ष के कारावास के साथ 5 हजार रुपए  अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड  की कुल 15 हजार रुपए मृतक की  पत्नी सुमरा बाई को देने के आदेश दिए
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें