Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

सोमवार, 2 जुलाई 2018

नगरकोट के पास कार पलटी गुजरात के युवक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई।



नेशनल हाइवे पर कार पलटने से गुजरात के युवक की मौत हो गई। युवक कार से कचछ गुजरात से उड़ीसा जा रहा था।
कचछ गुजरात निवासी धर्मेन्द्र पिता योगेन्दृ भारद्वाज (42 ) पत्नी मालती ( 40)पुत्र रुद्र (10) और मित्र महेन्द्र मिश्रा (38 ) के साथ उड़ीसा जा रहे थे।सोमवार सुबह हाईवे पर ग्राम नगरकोत के पास स्टोन क्रशर के सामने कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना मे धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। कार पलटने के बाद कार मे आग लग गई थी। सूचना पर फ़ायर बिग्रेड ने आग बुझाई। घायल महेन्द्र,मालती, रुद्र को मामूली चोट आई।

WhatsAppFacebookTwitterGoogle+LinkedInTumblr


| www.graminmedia.com

मुलताई आग से झुलसी नवविवाहिता, स्टोव भभकने से हुआ हादसा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई




मुलताई। ग्राम परसोड़ी में स्टोव भभकने से एक महिला झुलस गई। दिलीप पाटिल ने बताया उनकी पत्नी शाम को स्टोव पर पानी गर्म कर रही थी। इस दौरान स्टोव भभक गया। जिससे प्रियंका की साड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्रियंका जल गई। जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। डॉक्टर नागवंशी ने बताया प्रियंका 70 प्रतिशत जल गई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया।

 www.graminmedia.com

बाड़ेगांव के दो युवाओं ने तैयार की नर्सरी, 1 महीने में राेप दिए 300 पौधे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


बाड़ेगांव के युवा रोज सुबह दो घंटे पौधे लगाने का काम करते हैं। सूखी झाड़ियों को पौधों के आसपास लगाकर इनकी सुरक्षा के इंतजाम भी कर रहे हैं। लगाए हुए पौधे मुरझाएं नहीं, इसके लिए सुबह-शाम इनकी देखभाल भी करते हैं। जिसके चलते एक महीने में तीन सौ से अधिक पौधे रोपकर ग्रामीणों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। 
युवा लाखनसिंह सोलंकी और नवलसिंह निगम ने पौधे लगाने के कार्य को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। लाखनसिंह और नवलसिंह निगम का कहना है बारिश भर अधिक से अधिक पौधे लगाकर गांव को एक बार फिर से हराभरा कर देंगे। उन्होंने बताया फलदार पौधों के साथ फूलों के भी पौधे लगाए जा रहे हैं। स्कूल, आंगनबाड़ी परिसर, गांव के चौक, गांव पहुंच मार्ग के आसपास पौधे लगाए जा रहे हैं। एक महीने में तीन सौ से अधिक पौधे लगाए हैं। एक हजार पौधे लगाकर उनकी रक्षा करेंगे। 
बिना लागत के जारी है पौधरोपण लाखनसिंह और नवलसिंह निगम ने बताया पौधे खरीदने के लिए उनके पास रुपए नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने गर्मी में ही पौधरोपण के लिए कार्य योजना तैयार की थी। गर्मी में पौधे तैयार किए। जिन पौधों की कलम लगे उन्हें भी पौधरोपण के लिए चुना। इसके साथ कचरे, घूड़ों के आसपास और नालियों के किनारे लगे पौधों को भी उखाड़कर सुरक्षित स्थान पर लगाना शुरू किया। पौधों की सुरक्षा के लिए कंटीली झाड़ियों को ट्री गार्ड के रूप में उपयोग कर रहे हैं। जिससे बिना लागत के पौधरोपण हो रहा है। 

मुलताई। बाड़ेगांव के दो युवा रोज सुबह रोपते हैं पौधे।
बिगड़ते पर्यावरण को बचाने लगा रहे पौधे 
लाखनसिंह ने बताया गांव के बुजुर्ग बताते हैं सालों पहले गांव के आसपास हरियाली नजर आती थी। गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास होता था। क्षेत्र को मिनी पचमढ़ी कहा जाता था। धीरे-धीरे पेड़ों की कटाई हुई। आज दूर-दूर तक पेड़ नजर नहीं आते हैं। जिससे तापमान तेजी से बढ़ते जा रहा है। दोबारा गांव को हराभरा करने और पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगा रहे हैं। अब उनको पौधा रोपते देख गांव के बच्चे भी इस कार्य में जुट गए हैं। 
 www.graminmedia.com

अाज से रोजाना चलेगी नागपुर-इटारसी पैसेंजर

35 स्टेशन के यात्रियों को होगी सुविधा  

नागपुर-इटारसी पैसेंजर सोमवार से रोजाना चलेगी। इससे नागपुर अाैर इटारसी के बीच के 35 छाेटे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी। पिछले अाठ माह से पैसेंजर का संचालन गड़बड़ा गया था। तीन माह तक नागपुर मंडल ने ट्रेन को बंद रखा था। पांच माह तक इसे एक दिन के अंतराल में चलाया गया। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। अब ट्रेन का संचालन नियमित होने से यात्री कम खर्च में इटारसी से नागपुर तक पहुंच सकेंगे। 
रेलवे ने रैक मेंटेनेंस के लिए 5 नवंबर से पैसेंजर को रद्द कर दिया था। नागपुर से इटारसी के बीच के छोटे स्टेशनों के लिए गरीब वर्ग के लोगों के लिए यह इकलौती और महत्वपूर्ण ट्रेन है। कई स्टेशनों पर दिन के समय इसके अलावा और कोई ट्रेन रुकती ही नहीं है। ऐसे में पैसेंजर के रद्द होने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही थी। अब पैसेंजर के रोज चलने से छोटे स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी। 
मेंटेनेंस के कारण रद्द पैसेंजर के एक रैक आने पर 3 फरवरी से एक दिन के अंतराल में चलाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अगले दिन आदेश को निरस्त कर दिया। इसके बाद 18 फरवरी से पैसेंजर को एक दिन के अंतराल चलाया जा रहा था। 

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें