Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 31 अक्तूबर 2018

मुलताई विधान सभा के हेमन्त विजयराव देशमुख संभावित भाजापा के उम्मीदवार


ग्रामीण मीडिया संवाददाता



ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से विषय वार्ता माननीय हेमन्त विजय राव देशमुख मध्यप्रदेश कौशल्य विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री का दर्जा) ने जानकारी में बताया कि, अगर संघठन ने मुझे भाजापा से मुलताई विधान सभा से की टिकिट देता है तो मैं जानता कि पूरी सेवा करूगा
ग्रामीण मिडिया के सूत्रों से प्राप्त जानकारी से हेमन्त विजयराव देशमुख भाजापा से संभावित उम्मीदवार हो सकते है।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधुत कर्मचारियों पर हमलों को लेकर आक्रोश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई विधुत विभाग के कर्मचारियों पर आक्रमक गतिविधियो को लेकर विभाग के कर्मचारियो में आक्रोश है। विगत 8 दिनों में नगर एवम ग्राम में 5 अलग-अलग घटना घटित हुई। मामले पुलिस में पहुचे। सुने पीड़ित कर्मचारियो की ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से बातचीत
 www.graminmedia.com

गौर से देखे माँ ताप्ती मन्दिर के पुजारियों पर हमला करने वाले युवा को

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

पवित्र नगर मुलताई में ताप्ती मन्दिर परिसर में पुजारी पर हमला करने वाला युवा ।
 www.graminmedia.com

पवित्र नगरी मुलताई में माँ ताप्ती मन्दिर के अंदर पुजारी


 मुलताई में गुंडागर्दी चरम पर है। आज ताप्ती मन्दिर परिसर में एक युवक ने पुजारियो के साथ मारपीट की। कल ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने ताप्ती ताप्ती सरोवर पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी थी। ये तीनो पुजारियों ने बताया था। आज दूसरे दिन मन्दिर के अंदर पुजारियो पर हमला । घटना स्थल से चंद कदम दूरी पर थाना है। आचार संहिता लगी है। सारे गुंडे पुलिस के माध्य से पंजीबध्द है। इस घटना की घोर निंदा करते है।

मंगलवार, 30 अक्तूबर 2018

मोर्शी में कल का आतंकी शेर को बेहोश करके वन विभाग ने पकड़ा देखे वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




ग्रामीण मीडिया संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और महारष्ट्रा सीमा पर आज शेर दिखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्रामीण मीडिया को वीडियो सहित भेजी। जिसमे ग्राम वासिओ को सूचना, घायल पशु और सड़क मार्ग पर घूमता शेर है। ये स्थान मोर्ची तहसील के ग्राम पिपरी और बैतूल जिले की सीमा पर ग्राम नाडा और मानी के बीच का सीमा वाले ग्राम है। बाकी जानकारी मराठी भाषा में है। 

बेकिंग न्युज।।। मोर्शी (महाराष्ट्रा)

आज इस शेर को वन विभाग द्वारा बेहोश करके पकड़ करके पंजरे में बंद किया। देखे विडिओ 

 www.graminmedia.com
 www.graminmedia.com

खबर का असर युवा किसान के 10 हजार 45 दिन वापस

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

खबर का असर विगत दिनों ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने ग्राम पाराड़सिंगा के युवा किसान के बैंक आफ इंडिया से एटीएम से 10 हजार मशीन की खराबी से अटक गए थे। समाचार के कारण 7 दिनों में राशि वापस आई। किसान ने ग्रामीण मीडिया कार्यालय आ करके धन्यवाद   दिया।
 www.graminmedia.com

ग्रामीण मीडिया की खबर का असर पूर्व विधायक डॉ सुलीनम ने पता गोंभी के समर्थन मूल्य की बात रखी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की खबर का असर गोंभी के समर्थन मूल्य की बात का समर्थन पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने किया ।गोभी की सर्मथन मूल्य पर खरीदी की मांग पिछले वर्ष 2.5 लाख रु प्रति ट्रक की गोभी बिक रही है 8000 रु प्रति ट्रक सपा ने की गोभी उत्पादक किसानों को 200 करोड़ रु का पैकेज देने की मांग समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने सरकार से गोभी का समर्थन मूल्य  1,15,000 हजार रु प्रति  एकड़ तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुलताई क्षेत्र के गोभी उत्पादक किसानों को  प्रति  एकड़ गत वर्ष की तुलना में 2 लाख रु का नुकसान झेलना पड़ रहा है। गोभी 50 पैसे प्रति किलो की दर से खरीदी जा रही है जो ट्रक गत वर्ष 2.5 लाख रु में भरा जाता था उसकी कीमत केवल 8000 रु मिल रही है ।डॉ सुनीलम ने बताया कि 3 महीने की फसल में प्रति एकड़ बीज पर 8000 रु, मजदूरी लगवाई 3000 रु, निदाई 3000 रु, खाद 5000रु,पानी और बिजली 4000रु, जमीन का किराया 7000 रु, 8 बार स्प्रे  15 से 20 हजार रु ,किसान परिवार के दो सदस्यों का 36000रु(तीन माह) पारिश्रमिक का खर्चा आता है।  इसतरह प्रति एकड़ 18 से 20 टन गोभी का उत्पादन का खर्च 77000 रु एकड़ का आता है।
सरकार ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने की घोषणा की है । इस तरह प्रति एकड़ की लागत का डेढ़ गुना 1,15,000 हजार रु किसानों को  भुगतान किया जाना चाहिए।
 डॉ सुनीलम ने कहा कि छोटी बड़ी गाड़ियों सहित केवल विरूल बाजार, मासोद,अमरावति ,प्रभातपट्टन  जौलखेड़ा ,अमरावती ,साईंखेड़ा तथा चदोरा क्षेत्र में 100 ट्रक गोभी रोज निकलती है जिससे किसानों को प्रति दिन 2 करोड़ रु का घाटा उठाना पड़ रहा है ।3 महीने में क्षेत्र को कुल 180  करोड़ रु का घाटा झेलना पड़ रहा है।
डॉ सुनीलम ने सरकार से गोभी उत्पादक किसानों को 200  करोड़ रु का राहत पैकेज देने की मांग की है।
डॉ सुनीलम
9425109770
 www.graminmedia.com

पवित्र नगर मुलताई में चोरों का आतँक नागरिक परेशान पुलिस और नेता खामोश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने जागमत दाता कार्यक्रम के अंतर्गत कल मुलताई विधान सभा मे ग्राम विकास पर ग्राम हतनापुर में विधायक निधी से 10 नग सास्कृतिक मंच पंचायत विभाग की समीक्षा की।
  आज इसी कड़ी में पुलिस, नगर गृह विभाग की समीक्षा में भगतसिंग वार्ड के नागरिक कितने सुरक्षित है । छै माह में 10 चोरी आजतक एक का भी खुलासा नही। बाकी नगर नही केवल 15 में से एक वार्ड विधायक जी जवाब दे, मुलताई में ऐसे हालत के लिए कौन जवाबदार।
 पवित्र नगर मुलताई में चोरी की घटना को लेकर ताप्ती तट के पुजारियो में आक्रोश।
www.graminmedia.com

महाराष्ट्रा और मध्यप्रदेश सीमा पर शेर का तांडव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और महारष्ट्रा सीमा पर आज शेर दिखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्रामीण मीडिया को वीडियो सहित भेजी।  जिसमे ग्राम वासिओ को सूचना, घायल पशु और सड़क मार्ग पर घूमता शेर है।  ये स्थान मोर्ची तहसील के ग्राम पिपरी और बैतूल जिले की सीमा पर ग्राम नाडा और मानी के बीच का सीमा वाले ग्राम है।  बाकी जानकारी मराठी भाषा में है।
बेकिंग न्युज।।। मोर्शी (महाराष्ट्रा)
पिंपळखुटा मोठा येथील सतीश देशमुख यांच्या म्हशी चे बछडे ( वगार ) वाघांच्या हल्ल्यात मरण पावली आहे घटना आज रात्री ९:४५ मि. घडली तसेच तळणी गावालगत असलेल्या स्मशानभूमी जवळ प्रशांत सातंगे रा. पिंपळखुटा मोठा यांना रात्री १०:३० ला दिसला असल्याचे स्पष्ट झाले आहेउद्या वाघ मोर्शी शहरात येण्याचे संकेत मिळत आहे
नरभक्षक वाघाने येरला पार केला आहे तर सर्वत्र चिंचोली गवळी वासियानी सतर्क राहावे ...आपल्या जंगला मधे सुद्धा येऊ शकते.. आदेशांव्ये- पो.स्टेशन मोर्शी, पो.पाटील चिंचोली ग.
समस्त गावकऱ्यांना सुचित करण्यात येते की येरला हद्दीमध्ये वाघ आलेला आहे तरी तो पाळा या हद्दीमध्ये येऊ शकतो तरी कोणीही बाहेर शेतामध्ये एकटे जाऊ नये शेतामध्ये जायचे असल्यास ग्रुप करून जावे हा मेसेज बाकीच्यांना पण पाठवा.सागर साठे (पोलीस पाटील) पाळा. आताची ताजी बातमी पिंपळखुटा  मोठा देशमुख यांच्या येथे म्हशीं वर केला हल्ला 9:30 वाजता ची घटना वाघ तळणी जाऊ शकतो दुपारी एका आजोबाना दिसला त्यानंतर वन विभाग आले शोध मोहीम सुरू होती येवती जवड असा अंदाज आहे आपल्या ग्रूप वर  मोर्शी मधे कोणी ओळखीचे असेल तर त्याना सांगा की वाघाने  तळंनी वरून येरला  ला येण्यास सुरुवात  केली येण्या आधी . ऐका मैशी वर झडप मारली  असून तिथल्या .जग्रूत नागरिकान मुळे  ती मैस वाचली व त्याने येरला कडे प्रस्थान केले .
www.graminmedia.com

सोमवार, 29 अक्तूबर 2018

शेर की दस्तक, जानवरों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीण दहशत में वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और महारष्ट्रा सीमा पर आज शेर दिखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्रामीण मीडिया को वीडियो सहित भेजी।  जिसमे ग्राम वासिओ को सूचना, घायल पशु और सड़क मार्ग पर घूमता शेर है।  ये स्थान मोर्ची तहसील के ग्राम पिपरी और बैतूल जिले की सीमा पर ग्राम नाडा और मानी के बीच का सीमा वाले ग्राम है।  बाकी जानकारी मराठी भाषा में है। 


बेकिंग न्युज।।। मोर्शी (महाराष्ट्रा)
पिंपळखुटा मोठा येथील सतीश देशमुख यांच्या म्हशी चे बछडे ( वगार ) वाघांच्या हल्ल्यात मरण पावली आहे घटना आज रात्री ९:४५ मि. घडली तसेच तळणी गावालगत असलेल्या स्मशानभूमी जवळ प्रशांत सातंगे रा. पिंपळखुटा मोठा यांना रात्री १०:३० ला दिसला असल्याचे स्पष्ट झाले आहेउद्या वाघ मोर्शी शहरात येण्याचे संकेत मिळत आहे
नरभक्षक वाघाने येरला पार केला आहे तर सर्वत्र चिंचोली गवळी वासियानी सतर्क राहावे ...आपल्या जंगला मधे सुद्धा येऊ शकते.. आदेशांव्ये- पो.स्टेशन मोर्शी, पो.पाटील चिंचोली ग.


 समस्त गावकऱ्यांना सुचित करण्यात येते की येरला हद्दीमध्ये वाघ आलेला आहे तरी तो पाळा या हद्दीमध्ये येऊ शकतो तरी कोणीही बाहेर शेतामध्ये एकटे जाऊ नये शेतामध्ये जायचे असल्यास ग्रुप करून जावे हा मेसेज बाकीच्यांना पण पाठवा.सागर साठे (पोलीस पाटील) पाळा. आताची ताजी बातमी पिंपळखुटा  मोठा देशमुख यांच्या येथे म्हशीं वर केला हल्ला 9:30 वाजता ची घटना वाघ तळणी जाऊ शकतो दुपारी एका आजोबाना दिसला त्यानंतर वन विभाग आले शोध मोहीम सुरू होती येवती जवड असा अंदाज आहे आपल्या ग्रूप वर  मोर्शी मधे कोणी ओळखीचे असेल तर त्याना सांगा की वाघाने  तळंनी वरून येरला  ला येण्यास सुरुवात  केली येण्या आधी . ऐका मैशी वर झडप मारली  असून तिथल्या .जग्रूत नागरिकान मुळे  ती मैस वाचली व त्याने येरला कडे प्रस्थान केले .
  www.graminmedia.com 

मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख की विधायक निधि की जानकारी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

 .जाने मुलताई विधायक, चन्द्रशेखर देशमुख की 5 सालों में विधायक निधि के बटवारे में भेद-भाव ग्राम पंचायत हतनापुर की कुल आबादी 1372 है । जिसमे  300 घर है। इस ग्राम में आज की तारीख में 10 नग सामुदायिक मंच चौपाल है।  एक  मंच की लागत 2 लाख की इस प्रकार 20 लाख की राशि से बने है। 10 में से 3 नग भूमि सतह पर बाकी बहुमंजली इमारतनुमा है।  विधान सभा के की ग्रामो में एक भी नही है जैसे - खडाआमल में एक भी नही।
मुलताई  विधानसभा चुनाव 2013 में 255 मतदान थे। मुलताई  की 69 ग्राम पंचायतों एवं सहायक ग्राम इसी प्रकार  प्रभात पट्टन 65 ग्राम पंचायतों एवं सहायक  ग्राम शामिल है।ग्राम हतनापुर के बाद ग्राम मयावाड़ी, रिधोरा में भी अधिक से अधिक विधायक निधि दी है।  ग्रामीण मीडिया सेंटर ने विधायक निधि के अलावा विधायक जी के अनुशंषा पत्र की भी जानकारी है।  जिसमे अलग अलग विभागों की जनकल्याणकारी  योजना में बिना विधायक के पत्र के जारी नहीं होती हैं।  आदिमजाति विभाग, खनिज विभाग आदि। इसमें अधिकाँश तौर पर राशि लैप्स हो जाती है। इसकी सविस्तार जानकारी दी जाएगी। जागमतदाता अब तेरी बारी आई , किस की कीमत पर किसका विकास। 

गायत्री परिवार का स्वागत योग्य कदम, सायकिल रथ यात्रा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

माँ गायत्री परिवार का स्वागत योग्य कदम । साइकिल रथ से पवित्र नगरी मुलताई में घर-घर जा करके जनजागृति का पुनीत काम कर रहे है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई इस काम मे तन,मन एवम  धन से साथ है। हमारे जन प्रतिनिधियो से निवेदन है कि वे भी अपनी अपनी साइकिल निकलने ओर इसी तर्ज पर घर-घर जा करके जनता की समस्या सुने और 5 साल में जो विकास कार्य किए है। उनकी जानकारी दे। विधान सभा के विधान सभा प्रश्नों,विधायक निधि, स्वेच्छा अनुदान राशि,शराब बंदी, किसानों के हितों में जो काम किए। पवित्र नगरी मुलताई में जुआ ओर शराब बंदी के लिये क्या किया।
 www.graminmedia.com

जाग मतदाता, अब तेरी बारी आई। किसकी किमत पर किसका विकास मतदान :- 28/11/2018 , बुधवार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


जाग मतदाता, अब तेरी बारी आई। किसकी किमत पर किसका विकास । 5 साल याने 1825 दिनों बाद आएगा इसके बाद आपका इस चुनाव में नम्बर। आपके अपने और विकास के लिये जिस व्यक्ति के पक्ष में मत देगे। वो तय करेगा आपके नीतिगत मामले । जो बोगे वही काटोगे। प्रजातन्त्र की मजबूती के लिए सोच समझ करके योग्य प्रत्याक्षी को चुने। मत दान जरूर करे।
मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव कार्यक्रम
नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ :- 2/11/2018 , शुक्रवार
नामांकन का अंतिम दिन :- 9/11/2018 , शुक्रवार
नामांकन पत्रों की जांच :- 12/11/2018 , सोमवार
नामवापसी :- 14/11/2018 , बुधवार
मतदान :- 28/11/2018 , बुधवार
मतगणना :- 11/12/2018 , मंगलवार
एक मजबूत सरकार ईमानदार सरकार बनाये 
अपना ओर अपने घर के सभी लोगो को मतदान 
की जिम्मेदारी आपकी है, आप सब आपने मतदान का सही इस्तेमाल करें
 www.graminmedia.com

शनिवार, 27 अक्तूबर 2018

शुभ प्रभात sathio

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

पवित्र नगर मुलताई की सुबह और सूर्य उदय
 www.graminmedia.com

शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2018

खबर का असर , पानी चोर सुबह 4 बजे मोटर,पाईप लेकर डेम से भागे


ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
खबर का असर, दिनांक 16 अक्टूम्बर को ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने जनहित मर घोर पेयजल संकट की स्थिति देखते हुए, डेमो पर नियम विरुद्ध चल रही मोटरों पर प्रतिबंध का समाचार लगाया था। आज चौथिया डेम से रात 3-4 बजे पानी चोरी करने वालो ने आनन-फानन में मोटर,पाईप लेकर भागे। आज विभाग द्वारा संयुक्त टीम जिसमे सिचाई विभाग,राजस्व,पुलिस,विधुत विभाग की टीम कार्यवाही करने वाली थी। उसके पहले ही सब भाग खड़े हुए। पानी का घोर संकट है।
जिले में कम बरसात के कारण जिलाधीश बैतुल ने मध्यप्रदेश पेयजल अधिनियम 1986 लागू करने से  
पेयजल की धारा 3 एवं 4 के अनुसार पानी को पेय जल के लिये सुरक्षित रखा जाता है। जिसके कारण सिचाई अधिनियम 1931 की धारा 54 एवं सिचाई अधिनियम 1974 के नियम 120 के अंतर्गत किसी भी किसान को प्रतिबंधित डेमो से सिचाई का अनुबंध नही हुआ। उसके बाद कुछ किसानों ने चोरी से सिंचाई चालु कर दी। चौथिया पर 40 मोटर, बुंडाला पर 120 मोटर की सूचना थाना मुलताई को सिचाई विभाग ने दी। बिना अनुबन्ध के सिचाई चोरी की श्रेणी में आता है। मध्यप्रदेश पेयजल अधिनियम में धारा 133 में । किसान समझे। पानी अनमोल है। गर्मी में हाल बहुत खराब होंगे।
 www.graminmedia.com

गुरुवार, 25 अक्तूबर 2018

ग्राम माथनी के युवाओ की नई पहल स्वागत योग्य कदम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विकास खंड के ग्राम माथनी के युवाओं ने ग्राम विकास के लिए की नई पहल। हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। गायत्री माँ के इस प्रेरणा दायक मंत्र को आत्मसात करते हुए। सुबह-सुबह कसरत, ग्राम की दशा और दिशा सुधारने के संकल्प के साथ ग्राम स्वच्छता, अच्छी नोकरी और रोजगार के लिये कोचिंग। इस काम में ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई आपके साथ है।
 www.graminmedia.com

सब्जिओं का समर्थन मूल्य और भावन्तर योजना लागू हो। पत्ता गोंभी 1 ऱु kg

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई क्षेत्र के किसान पत्ता गोभी के भाव से परेशान। 7 रुपए किलोग्राम की पत्ता गोभी के कम हो करके भाव 1 रुपए हो गए है। प्रति दिन लगभग 100 ट्रक गोभी निकलती है। 1 ट्रक में 21 टन माल आता है। मध्यप्रदेश में मुलताई नम्बर वन पर है। प्रति एकड़ लागत 35 हजार आती है। किसानों और ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की मांग है, पत्ता गोभी और दूसरी सब्जिओं के समर्थन मूल्य और भावन्तर सरकार लागू करे। पत्ता गोभी का समर्थन मूल्य 3 रुपए कम से कम हो।
 www.graminmedia.com

ग्राम लीलाझर की 80% आबादी पर पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा से अस्वस्थ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

गौर से देखे, ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ये ग्राउंड रिपोर्ट । ग्राम पंचायत लीलाझर के पेयजल में फ्लोराइट की मात्रा अधिक है। जिसके कारण 80% आबादी प्रभावित है  अधिकांश बच्चो के दाँत पर इसका सीधा असर दिखाई देता है। 
शासन और प्रशासन का स्वस्थ्य विभाग,लोक स्वास्थ्य यंत्री विभाग ने आज तक इनकी फिक्र नही है। भाजापा के विधायक,सांसद और संगठन के पदाधिकारी , पक्ष और विपक्ष केवल चुनाव में सक्रिय होते है। इनके इस हाल का स्थाई ईलाज के लिये किसी के पास समय नही है। ग्रामीणों ने परेशान हो करके चुनाव में नोटा और मूलभूत सुविधाओं के लिये जनहित याचिका को आधार बनाया है। देखे ,,,,
 www.graminmedia.com

बुधवार, 24 अक्तूबर 2018

देखे मध्यप्रदेश के RTO विभाग का तुगलिकी फरमान, मोटर मालिक परेशान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

सुने, परेशान वाहन स्वामी की गाथा। मोटर व्हीकल एक्ट 1867 के अनुसार मध्यप्रदेश का RTO कार्यलय काम करता है। समय-समय पर विधान सभा में  जनहित और लोकहित में इसमें नियनुसार संशोधन होते है। अधिकारी इन को तरोड मरोड़ करके अपने स्वविवेक से उनके अर्थ का अनर्थ करके तुगली फरमान जारी करते है। जिससे की वाहन मालिको को आर्थिक और मानसिक कष्ट की आड़ में परेशान होते है। इस परेशानी से बचने के लिये देना होता है, सेवा शुल्क। सुने मुलताई के एक वाहन स्वामी की परेशानी।
 www.graminmedia.com

मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

आमला विधान सभा में चुनाव का बहिष्कार नही, नोटा को देगे वोट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



जागमत अब तेरी बारी आई, किस की कीमत पर किसका विकास। विधान सभा आमला का उपेक्षित ग्राम लीलाझर में प्रजातन्त्र की मजबूती की दिशा में एक नई पहल। ग्राम वासियो ने जानकारी में बताया कि, मूलभूत आवश्यकताओं नही मिलने के कारण ग्राम वासियो चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की समझाई के बाद  100 % मतदान की बात तय हुई। अब बहिष्कार नही नोटा दबाएंगे। आमला विधान सभा पिछले चुनाव 2013 में भाजापा के पक्ष में मध्यप्रदेश में दुसरा नम्बर था। पहला शिवराज सिंह चौहान और दूसरा चैतराम मानेकर का था। उसके बाद 5 साल में मतदाता चुनाव के बहिष्कार का मन बना रहा है। विचारणीय प्रश्न है। संगठन विचार करे।
ग्राम सड़क,फोलोरेट पानी,पेयजल की समस्या,सिचाई के लिये डेम को लेकर नाराज है। विधायक जी की उपेक्षा से गुस्सा है। ग्राम की 80 %  बच्चो के दाँत फोलोरेट से खराब है।
 www.graminmedia.com

मध्य प्रदेश में पंचायतो में विकास कम और भरष्ट्राचार ज्यादा देखे मैदानी रिपोर्ट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
जाग मतदाता अब तेरी बारी आई, किसकी कीमत में किसका विकास । ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने पंचायती राज और ग्राम विकास की समीक्षा में पाया कि, विकास कम और भ्रष्ट्राचार अधिक हुआ है। नियम कायदों को ताक पर रख कर । देखे आमला विकास खंड की ग्राम पंचायत डूडरिया ग्राम पंचायत के बदहाल।
 www.graminmedia.com

मध्य्प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम और नगर में अनुदान राशि में भारी अंतर क्यों

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
 


ग्रामीण और शहरी प्रधान मंत्री आवास में अनुदान राशि में इतना भारी अंतर क्यों ? ग्राम में (पंचायतो) प्रति आवास राशि 1 लाख 20 हजार और नगर (नगर पालिका) में प्रति आवास 2.50 हजार । वर्ग फीट में ग्राम में आवास का साईज 280 वर्ग फीट राशि 1 लाख 20 हजार एक वर्ग फीट की लागत 428 ऱु प्रति वर्ग फीट है। नगर में 300 वर्ग फीट राशि 2.50 से 833 रू प्रति वर्ग फीट हिसाब देखे तो अंतर ग्राम और शहर का साईज जो भी हो 833 में से 428 कम करे तो 405 ऱु प्रति वर्ग फीट याने लगभग आधे के बराबर है। भाजापा के नेता एक ओर ग्राम विकास की बात करते है। दूसरी और गॉव और नगर में राशियो में भारी अंतर है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई मांग करता है कि ग्राम में प्रति आवास 3 लाख करे। पुराने आवास हीत ग्राहिओ को अंतर की राशि का भुगतान करें।
 www.graminmedia.com

मोरखा विधुत विभाग के सब स्टेशन में हुई मारपीट मामला पहुंचा थाने

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


ग्रामं मोरखा स्थित विधुत विभाग के सब स्टेशन में डयूटी पर कार्यरथ सब स्टेशन आपरेटर मुकेश पिता दिनु साहू ने ग्रामीण मीडिया को अपनी लिखित शिकायत में जानकारी में बताया की, उनके ही विभाग के लाइन में स्टाफ मिथलेश सोनी, मिलेश सिन्हा और मोहन पहाड़े ने परमिट की बात को लेकर दिनाक २० अक्टुम्बर २०१८ शाम 7.30  बजे कार्यलय के अंदर गाली गोच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।  इस मारपीट से उनको चोट आई और उनके कपड़े फाड़ दिय।  ये तीनो शराब के नशे में थे। शिकायत में बताया।  जिसकी लिखत सुचना विभाग के अधिकारी और पीड़ित मिकेश साहू ने बोरदेही थाने में की।  पुलिस की कायर्वाही की अभी जानकारी अप्राप्त है। 
 www.graminmedia.com

सोमवार, 22 अक्तूबर 2018

भाजापा नेता जगदीश पवार से ग्रामीण मिडिया की वार्ता

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई विधान सभा बेदाग़ छवि के जगदीश पवार जी से चुनाव की पूर्व संघ्या पर ग्रामीण प्रधान मंत्री आवास ग्राम में 1लाख 20 हजार में शहर में 2 लाख 50 हजार इतना राशि में अंतर क्यों ? पवित्र नगरी मुलताई में राजपत्र में प्रकाशित वार्ड में शराब की नियम विरुद्ध बिक्री चल रही है, विधायकजी खामोश क्यों ? समाज के अंतिम छोर की अनुसूचित जाति की नाबालिक बच्ची के दोषी मामले में भाजापा का संघठन और विधायक खामोश क्यों ? 12 दिन बाद आरोपी पर कार्यवाही। जगदीश भाई ने कहा हम संगठन के लोग है। चुनाव में जितना ही हमारा काम है। विधायक निधि और स्वेच्छा अनुदान में भेद भाव का आरोप। मुलताई नगर में पेयजल संकट दोषी कौन, जनता परेशान। विभागों में जम के रिश्तखोरी जबाब दर कौन ? 
 www.graminmedia.com

नागपुर से पंजाब बाघा बॉडर 5 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

देखे इन दो युवकों का जुनून 45 दिन में करेगे, साइकिल से 5 हजार किलोमीटर की यात्रा। क्रीड़ा भारती नागपुर के तत्वाधान में रितेश मधु भोयर एवं साहिल धोगले ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को बताया कि, 21 अक्टूम्बर से 2 दिसम्बर तक नागपुर से बाघा बॉडर तक सायकिल से जा रहे है। रास्ते में युवकों में सेना भर्ती हेतु जागरूकता लाना।
 www.graminmedia.com

ग्राम माथनी में युवाओ को निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे है

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्राम माथनी में रघुकुल आदर्श मानव सर्वोदय समिति द्वारा सेना में भर्ती के लिये निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में ग्राम के युवाओं को सेना से रिटायर सैनिक प्रशिक्षित कर रहे है। एक माह तक नियमित मार्ग दर्शन चलेगा। मुलताई क्षैत्र के युवा  बड़ी संख्या जुड़ रहे है।
 www.graminmedia.com

आवश्यक सूचना, मुलताई विकास खंड के एक ग्राम से लापता बच्ची को खोजने में मदद करे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  
आवश्यक सूचना मुलताई विकास खंड की नाबालिक बच्ची घर से बिना बताए, दिनांक 6 अक्टूम्बर 2018 से चली गई है। जिस किसी को भी ये दिखाई दे। मुलताई थाने पुलिस  या ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई मो. नम्बर 9926407240 पर सूचना दे।
www.graminmedia.com

नागपुर के कलाकारों ने मुलताई में डोल-ताशे बजाए, माँ दुर्गा विसर्जन में आनंद आ गया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई में आप का स्वागत है , आज नागपुर महाराष्ट्रा के प्रख्यायत शिवप्रतिष्ठा ढोहल ताशा पथक का भव्य आयोजन रेल्वे स्टेशन मुलताई में
 www.graminmedia.com

शनिवार, 20 अक्तूबर 2018

ग्रामीण मीडिया की मेहनत रंग लाई, नाबालिक बच्ची प्रकरण में आरोपी गिरिफ्तार और धारा पॉक्सो एक्ट लगा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की मेहनत रंग लाई। खबरों का असर ये हुआ कि, मुलताई पुलिस ने मुलताई विकास खंड के एक ग्राम में एक अनुसूचित जाति की नाबालिक बच्ची का प्रकरण क्रमाक 0725 दिनांक 7 अक्टूम्बर 2018 को घटना दिनांक 6 अक्टूम्बर में भारती दंड सहित की धारा 363 याने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। लड़की पिता ने आरोपी के नाम सहित रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। ग्रामीण मीडिया से साक्षात्कार में कहां की उसकी नाबालिक बच्ची से गलत हरकत होते देखा। लड़का बालिक है। उसके साथ झुमा झटकी हुई। घटना के बाद से आज तक लड़की गायब है। 
मुलताई पुलिस को धारा बढ़ाने और आरोपी को गिरिफ्तारी के लिये निवेदन किया। न्याय न मिलने पर समाज बन्धुओ से 20 रु,. प्रति परिवार विधान सभा के हर घर से जमा राशि से न्याय लेने का ग्रामीण मिडिया के प्रस्ताव पर काम चालू हुआ।जमा राशि से जनहित याचिका से कार्यवाही। घटना की सविस्तार जानकारी अनुविभागीय पुलिस/ राजस्व को की। आंदोलन एवं चंदा 
कार्यक्रम की रूप रेखा। संवेदनशील अधिकारीयो ने जाँच करके थाना प्रभारी मुलताई आर.एस. चौहान की निगरानी में जांच पूरी करके धारा 454,354,पॉक्सो एक्ट
SC/ST. एक्ट लगाया। आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया।अब लड़की की खोज बाकी है। 12 दिनों बाद अन्य धारा लगी । आरोपी मुलताई में पुलिस की हिरासत में है। आगे पूछताछ की जा रही है। उक्त प्रकरण में ग्रामीण मीडिया ने आज दिनांक 20 अक्टूम्बर को मुलताई थाना प्रभारी से साक्षात्कार में जो जानकारी ली सुने थाना प्रभारी आर.एस. चौहान से,,,,
 www.graminmedia.com

शुक्रवार, 19 अक्तूबर 2018

मुलताई गेंदा फूल की बहार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ओर से सभी पाठकों को दशहरा पर्व की शुभ कामनाएं। 
 जाने कृषि के सहायक रोजगार, मुलताई में बड़ी संख्या किसानों अलग-अलग रंगों के गन्दे के फूल लगाए। बाजार में 50 से 60 रु. प्रति किलो
 www.graminmedia.com

मुलताई में राष्ट्रीय स्वयं संघ ने दशहरा पर्व प्रति वर्ष अनुसार मनाया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


मुलताई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुलताई ने दशहरा पर्व के अवसर पर लहरी आश्रम में एकत्र हो कर मनाया। बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित थे। पूर्ण अनुशासन में कार्यक्रम हुआ।
 www.graminmedia.com

पवित्र नगर मुलताई में बंगाली समाज द्वारा माँ दुर्गा की पूजा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

पवित्र नगरी मुलताई में माँ दुर्गा की पूजा पाठ करते बंगाली समाज।
www.graminmedia.com

मुलताई, अनुसूचित जाति नाबालिक बालिका प्रकरण में युवा ने आरोपी को गिरिफ्तार करो


मुलताई में अनुसूचित जाति की नाबालिक बच्ची अपहरण एवं गलत हरकत पर अभी तक पाक्सो एक्ट, Sc/At  एक्ट,अपहरण,बिना अनुमति घर में प्रवेश में प्रकरण दर्ज हो आरोपी को जेल भेजे। आजाद वार्ड के निवासी है।

गुरुवार, 18 अक्तूबर 2018

विधान सभा चुनाव के पहले ग्रामीणों ने किया, नोटा या बकिष्कार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
परेशान ग्रामीणों ने विधान सभा में नोटा या बहिष्कार




ग्राम पंचायत लीलझर,काठी,हरदौली ज़िन्दू-ढंना बिसखन और इनके आस-पास के गांव वाले अब समय आ गया है।
चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस किसी भी पार्टी को वोट न करे। विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दे पर लड़ा जाता है।
हमने 10साल बीजेपी विधायक चैतराम मानेकर को दिया।जिसने हमारे क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किआ।ओर न ही किसी कांग्रेस नेताओं ने हमारे लिए आवाज उठाई।यह सब नेताओ ने हमे बेवकूफ बनाया है।ग्राम के सभी कांग्रेसी और बीजेपी नेताओं से अनुरोध है ।कि वह अपनी पार्टी से हटकर ग्राम के लिए आगे आये।पार्टी जॉइन करने से पहले हम गांव के नागरिक है।
हमारी मांगे......
1.तहसील और ब्लाक अमला को हटाकर मुलताई करे।( मुलताई ओर प्रभात-पट्टन दो तहसील के मध्य दूरी 15km ओर हमारी तहसील अमला 50km हमारे ग्राम से।)
2.ग्राम में पेय-जल की व्यवस्था नियमित डैम या नदी से पास करे।(जिसका स्थाई व्यवस्था हो। जिससे पशुपालन में भी बढ़ोत्तरी हो।)
3.ग्राम में नहर व डैम पूर्ण रूप से स्वीकृत करे।
जिससे बेरोजगारी कम होंगी।और युवाओं का पलायन भी कम हो जाएंगे।
4.दुनाव और काठी रोड का पूर्ण निर्माण करे।
5.ग्राम में अस्पताल ओर डॉक्टर की व्यवस्था कराए। (यदि ग्राम में कोई व्यक्ति बीमार हो जाये तोह वह निजी चिकित्सक के पास जाकर भारी पूंजी देता है।  )
6.ग्राम में पशु चिकित्सालय ओर डॉक्टर की व्यवस्था करे।
7.ग्राम के विद्यालय में 11वी कक्षा में कृषि संकाय की मांग पूरी करे।
8.ग्राम में सप्ताहिक बाजार की स्वीकृति करवाये|
9.किसानों को उचित मूल्य पर अनाज का भाव मिले।
10.ग्राम के किसानों को बर्बाद फसलों का उचित बीमा राशि मिले।( जो फिलहाल ग्राम के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किआ गया है)
11.किसानों को दूध का भाव उचित मिले।
12.ग्राम के आस पास के युवाओं का पलायन रोके।(  जो गुजरात, पीथमपुर,मंडीदीप ओर नागपुर में मजदूरी कर रहे है।उनका रहन सहन एक नर्क के समान है।और ग्राम के नागरिक अपने बच्चों से पूछो की वह पैसे कैसे कमाते है।और रहते कैसे है।जब आपको पता चलेगा कि हम कितने पिछड़े है।हमारी अज्ञानता के कारण)
13.क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र खोले।
14.क्षेत्र से शराब के ठेको को हटाए।तथा कच्छी शराब पर भी रोक लगाए।जिससे युवा की शराब की लत से छुटकारा पा सके।
यदि ग्राम में नहर ओर पीने के पानी की नियमित व्यवस्था हो जाये।तो ग्राम वासियो का कृषि तथा पशुपालन का स्तर बढ़ जाएगा।और ग्राम वासियो की आये बढ़ जाएंगी।यदि ग्राम वासियो के पास काम अधिक से अधिक रहेंगा।तो वह फ्री नही रहेंगा।जिससे हम ग्राम के युवाओं को जुआ शराब से धूरी अपने आप बन जाएगी।
ग्राम वासियो अपना महत्वपूर्ण समय अभी दे।और अपने ग्राम के लिए एक साथ मिलकर लड़ाई लड़े।
   "आओ चलो संघर्ष की ओर।
  थामे हम बहिस्कार की डोर।"
"बुलावे नहीं भेजे जाते,स्वाभिमान की लड़ाई में।
जो वीर होते है खुद चले आते,लड़ाई के मैदान में।'
 www.graminmedia.com

मुलताई तहसील में घोर जल संकट में डेमो से पानी की चोरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
मुलताई इस साल कम बरसात के कारण पानी को घोर संकट के हालत होने है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग मुलताई 2018-19 हेतु सिचाई के लक्ष्य का निर्धारण रिपोर्ट के अनुसार रवि सिचाई में अधिकाँश सिचाई के डेमो जल भराव मात्रा कम होने से सिचाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी किसान से अनुबन्ध नही हुए। शेष पानी आरक्षित करके रखा है। इसके बाद भी कुछ किसान पानी की बिना अनुमति के डेमो पर मोटर लगा करके आरक्षित जल की चोरी कर रहे है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने आज ग्राम चौथिया के किसानों से बात की सब ने एक स्वर में पानी की सुरक्षा की बात कही। गर्मी में हालत खराब हो जायेगी। पलायन के हालत होंगे। कलेक्टर के आदेश की ग्राम में अवेल्हना हो रही है। नेताओ से भी ग्रामीण नाराज है।
 www.graminmedia.com

पवित्र नगर में स्वच्छा मिशन की गांधी गिरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की खबर का असर, राजीव गांधी वार्ड के वासियो की गांधी गिरी। मुलताई पवित्र नगरी को पवित्र बनाएगे। 
सफाई कर्मी एवं नगरसेवक पद पर आसीन श्री पंजाबराव जी को ग्रामीण मीडिया के साथ मिलकर पुष्प गुच्छा भेट करके सम्मान किया। अब वार्ड में कोई सड़क पर शौच नही जाता है। मोबाइल टॉयलेट का उपयोग करते है। बच्चे,महिला पुरुष सभी। नगर पालिका मुलताई को थैंक्स।
 www.graminmedia.com

बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

पर्यावरण प्रेमी इस समाचार और फोटो को ध्यान से देखे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने पाया कि, प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी बड़े-बड़े हरे वृक्ष काटे जा रहे है। दिनांक 15 अक्टूम्बर 2018 को ग्राम सावरी में सावरी से लेदागोंदी मार्ग पर जेसीबी मशीन से एक बड़ा सा आम का वृक्ष जड़ सहित गिराया गया। जिसकी पूरी जानकारी हल्के के पटवारी को भी है। ये ग्राम सावरी का तो एक वृक्ष है। मुलताई की आरामशिनो पर हर दिन हरे झाड़ो की गीली लकड़ी दिखाई देती है। वन विभाग और राजस्व को सब जानकारी है। आचार संहिता लगी है। इस समय में भी शराब और हरे वृक्षो की तस्करी जम कर है। हर दिन सुबह धर्म काटे पर तोल होता है। प्रति किवंटल के भाव से बिकती है। थोड़े दिनों में मुलताई रेगिस्तान होगा। बरसात कम होने का ये प्रमुख कारण है।
 www.graminmedia.com

मंगलवार, 16 अक्तूबर 2018

गंभीर मामला अनुसूचित लापता बालिका के लिए न्याय की तलाश, जनता में आक्रोश

ग्रामीण मीडिया संवाददात

मुलताई विधान सभा में महिला प्रताड़ना,अपहरण,बलात्कार  नाबालिक लड़की छेड़छाड़ जैसे गम्भीर मामलो में भी शासन गम्भीर नही है। विगत दिनों एक नाबालिक अनिसुचित जाति की ग्राम की लड़की से ग्राम के ही एक युवक ने गलत काम उसी के घर पर किया। आज 9 दिन बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाही न होने से युवती के परिजन मुलताई थाने पहुचे। थाना प्रभारी ने कहा इस मामले में क़ानून में कोई धारा नही है। लड़की के मिलने पर धारा लगेगी। परिजन निराश है। वे अब इसमें सामाजिक स्तर पर घर घर जा करके हर जाती बन्धुओ से 20 रु लेकर जमा धन से सीधे कोर्ट जाने का मन बना रहे है। बिना अनुमति घर में आना, नाबालिक लड़की से छेड छाड़,बाद में अपहरण अनुसूचित जाति ये अपराध किया है। लड़की आज भी गायब है। मध्यप्रदेश सरकार के थाने में ये अपराध की श्रेणी में नही आता है।
 www.graminmedia.com

सोमवार, 15 अक्तूबर 2018

किसान भाई ओ भूमिगत जलस्तर कम और डेमो में पानी नही सोच कर बोनी करे


किसान भाईयो को राम-राम ग्रामीण मिडिया में आपका स्वागत है। इस साल बरसात सामान्य से कम होने से भूमिगत जलस्तर कम है। जिसके कारण डेमो, कुओ,नलकुपो से सिचाई कम होगी। रवि मौसम में जल उपलब्धता की सिथति देख कर ही बोनी करे। अधिक जानकारी के लिये देखे,,,,,,

पवित्र नगर मुलताई में जाने अंग्रेजी शराब की भावन्तर योजना 11 सौ की बोतल 6 सौ मै

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

पवित्र नगरी मुलताई में लंबे समय से मोटर साइकिल और चार चक्का वाहनों में एक नगअंग्रेजी शराब की 11 सौ की बोतल 6 सौ में प्लास्टिक गिलास,चखना,मिर्नल वाटर सहित मोबाइल पर मांग करने पर पहुचा कर देते है। ये किसी कम्पनी का प्रचार-प्रचार नही है। नियम कायदों को ताक पर रख करके नकली शराब और ठेकेदारों की प्रतिस्पर्धा के कारण ये गैर कानूनी रोजगार फल-फूल रहा है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने इस रोजगार को शराब भावन्तर योजना की संज्ञा (नाम) दिया है। बड़ी संख्या में मुलताई के युवा इस रोजगार से जुड़े है। मोबाइल करो लोकेशन ट्रेस करो और डिकाउंट में मन पसन्द ब्रांड की शराब पाओ।
 www.graminmedia.com

रविवार, 14 अक्तूबर 2018

जाने मुलताई विधायक की विधायक निधि और स्वच्छा अनुदान की मैदानी रिपोर्ट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जागमतदाता अब तेरी बारी आई, किस की कीमत पर किस का कितना विकास। जाने मुलताई विधान सभा का हाल। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ग्राउंड रिपार्ट। मुलताई विधायक कार्यलय की बाजू की विधायक निधि की 5 मीटर लंबी और एक गेट आज भी अधूरे। 2017 में 65 हजार स्वीकृत हुई थे। थोड़ी दूरी पर बीआरसी भवन की सुरक्षा दिवाल 2 लाख 65 हजार की भी अधूरी। पवित्र नगर में खुले आम बिकती है शराब, नेता खामिश क्यों? कितनी उठाई विधान सभा में जनहित के प्रश्न , 5 साल में 10 करोड़ की विधायक निधि और स्वेच्छा अनुदान के जाने हाल।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधान सभा में जाने मतदाता के मन की बात 57.11% मत के बाद

जागमतदाता अब तेरी बारी आई, किस की किमत पर किसका विकास मुलताई जाने मुलताई के नागरिकों के विचार। मुलताई विधायक जी के कार्यलय के पीछे के हाल-चाल। एक गति अवरोधक को लेकर परेशान। रोज होती है, दुर्घटनाए । समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी एक महिला को वृद्धा पेंशन,आवास नही मिलती। मुलताई विधान सभा में वर्ष 2013 में भाजापा के पक्ष में एक तरफा मतदान किया था। आगे विधायक निधि और स्वेच्छा अनुदान 5 साल में 10 करोड़, निर्माण में विधायक का अनुशंषा पत्र,विधान सभा में प्रश्न,शिक्षा,स्वस्थ्य की 255 मतदान केन्दों के अनुसार रिपोर्ट किस के हिस्से में कितना आया विकास, मुरुम रोड़, पेल जल में नलकूप खनन, मदनकर और चमचो के हाल।जाग मतदाता अब तेरी बारी किस की कीमत पर किसका विकास।

शनिवार, 13 अक्तूबर 2018

खबर का असर जुआ और सुतखोरी की नामजद शिकायत थाने पहुची

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को एक शिकायत पत्र ताप्ती वार्ड के अग्रवाल ने दिया। जिस पर मुलताई थाने की पावती है। याने इस व्यक्ति ने कुछ लोगो के नाम साथ में जुआ चलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीण मीडिया ने इसके पूर्व में जुआ घर का समाचार लगाया था। उसमें व्यक्ति अज्ञात थे। इस व्यक्ति ने सुतखोरी ब्याज के कारोबार की भी बात लिखी है। जो व्यक्तियो के नाम है । उसमें उनके पिता का और पता नही है। इसकी जांच कर शिकायत कर्त्ता भी स्पष्ट करे। उन लोगो से इनके किस प्रकार के सम्बन्ध है। जांच की मांग अज्ञात को ज्ञात करे।
 www.graminmedia.com

जाने ध्वनि विस्तारक यंत्र के नियम SDM मुलताई शान्ति समिति की बैठक में जानकारी दी


जागमतदाता अब तेरी बारी आई, किस की कीमत पर किस का विकास, ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने कल थाना मुलताई में आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित होकर । निर्वाचन की आचार संहिता के नियम कायदे आम जनता तक पहुचाने के लिये ध्वनि विस्तारक यंत्र , शराब, निर्वाचन का एप्प पर निर्वाचन अधिकारी SDM  मुलताई, थाना प्रभारी से आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देश और डी जे साउंड के उच्च न्यायलय और सुप्रीम कोर्ट क़ानून के बारे में सविस्तार जानकारी दी।

पवित्र नगर मुलताई में शांति समिति में उठा माँ दुर्गा पंडालों में जुआ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई को शासनस्तर से पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। कल शान्ति समिति की बैठक में  पूर्व पार्षद चन्द्रकान्त साहू ने आरोप लगाया कि,नगर में कुछ दुर्गा मंडलो में पूजा पाठ की आड़ में जुआ घर संचालित हो रहे है। इस बात को लेकर पार्षद मनीष शर्मा और चन्द्रकान्त साहू में तीखी बहस हुई। थाना प्रभारी और अनुविभागीय अधिकारी के हस्तक्षेप से मामला शान्त हुआ। हालत जो भी हो ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई इस की जांच की मांग और माँ दुर्गा की पूजा पाठ की आड़ में अगर ये होता है तो उसके निंदा के साथ कठोर कारीवाही की मांग।शर्म सार है।
 www.graminmedia.com

मुलताई में जगत गुरु नरेंद्राचार्य जी का समस्या समाधान शिविर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई आज 12 अक्टूम्बर शनिवार को जगतगुरु नरेंद्रयाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में समस्या निराकरण शिविर में बड़ी संख्या में साधक दूर दूर से आये थे। इस अवसर पर राजमंत्री हेमन्त विजय राव देखमुख भी थे। बड़ी संख्या में भक्त थे।

शुक्रवार, 12 अक्तूबर 2018

पारधी काण्ड में राजा पवार और सुखदेव पांसे के अगली पेशी 14 नवम्बर को हाजिर होने के आदेश दिए है

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई चौथिया में हुए पारधी काण्ड में आज  सुनवाई थी।  हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए मुलताई के पूर्व कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे और भाजपा नेता राजा पवार आज सीबीआई कोर्ट जबलपुर के सामने पेश नही हुए। अदालत ने पांसे और राजा समेत सभी आठ लोगो को अगली तारीख 14 नवम्बर 18 को।आवश्यक रूप।से उपस्थित होंने के आदेश दिए है। आज इस मामले में कुछ ही आरोपियों ने अपनी उपस्थिति स्वीकार की और स्वास्थ्य कारणों से हाजिर होने में अपनी असमर्थता जताई जिसके बाद अदालत पेश होने के लिए अगली तारीख तय कर दी है। इधर खबर है कि पांसे और राजा ने सीबीआई अदालत के बीते 12 सितम्बर को जारी किए गए आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट जबलपुर में।प्रकरण प्रस्तुत किया है। इसे लेकर पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार  ने बताया की आरोपियों  को इस आदेश की जानकारी है।तभी उन्होंने हाई कोर्ट में प्रकरण दायर किया है।इसलिए यह कहा जाना या बताया जाना कि उन्हें आदेश की जानकारी नही है गौरतलब है कि 11 साल पहले मुलताई के चौथिया में हुए पारदी दंपत्ति बोन्द्रू मर्डर केस में सीबीआई अदालत ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक सुखदेव पांसे,भाजपा के जिला पंचायत सदस्य राजा पवार,तत्कालीन एसडीओपी डीएस साकल्ले,समेत आठ लोगो को इस हत्याकांड में प्रथमदृष्टया आरोपी मानते हुए नोटिस जारी कर आज 12 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किये थे।लेकिन कोई भी आज अदालत नही।पहुँचा।
श्रमिक आदिवासी संगठन और पीड़ित पारधीयो की ११ साल लम्बी लड़ाई के बाद यह परिणाम आया था।। मामले में अलसिया पारधी के और से वकील राघवेन्द्र कुमार ने पैरवी की थी |  इस मामले में सी बी आई कोर्ट जबलपुर की  जज माया विश्वालाल ने   गत 12 सितम्बर को फैसला सुनाया था।
फरियादियो के अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार के मुताबिक सी बी आई द्वारा पारधी कांड में बोन्द्रू दंपत्ति की हत्या के मामले में दर्ज मामले में  सी बी आई सत्र न्यायालय जबलपुर ने पूर्व के आरोपियों के अतिरिक्त पूर्व विधायक सुखदेव पासे, भाजपा नेता राजा पंवार, कचरू सरपंच, सुरेश सरपंच, विजय डाक्टर, संदीप साबले, उमेश डांगे एवं तत्कालीन एसडीओपी डी. एस. साकल्ले के विरुद्ध प्रथम दृष्टया हत्या में शामिल होने का आरोपी मानकर समस्त आरोपियों को सम्मन द्वारा आहूत किए जाने के आदेश किये थे। लेकिन आज यहां कोई भी नही पहुचा। अदालत ने सभी को 14 नवम्बर को हाजिर होने के आदेश दिए है। एमपी में विस् चुनाव के लिए नाम वापसी की भी यह आखिरी तारीख है और पांसे कांग्रेस से तो राजा भाजपा से टिकट के दावेदार है।।
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें