ग्रामीण मीडिया सेण्टर (दिनेश सिंह सोलंकी आत्माडोह )
भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग मुलताई में 26
भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग मुलताई में 26
आमाडोह से दिनेश सिंह ने जानकारी में बताया की 26 सितम्बर मंगलवार मुलताई कृषि मंडी में भ्रारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग का आयोजन है। किसानो के हित में उन्नत शील कृषक राजेंद्र भार्गव को किसानो को प्रशिक्षण देंगे हेतु आमंत्रित किया। इस अभ्यास वर्ग में किसानो को संस्कारिक, अनुशासित कार्य कार्यकर्त्ता तैयार करके। खेती को लाभ का रोजगार और शासन की जान कल्याण कारी योजनाओ का लाभ,जैविक खेती कृषि, सर्मथन मूल्य, भावान्तर योजना ,फसल बीमा , मिट्टी परीक्षण, डेरी पशुपालन आदि पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानो के हित में सरकार की योजनाओ में सुधार आदि।
उपरोक्त कार्यक्रम से सफल क्रियावयन के लिए 27 ग्रामो के किसानो ने उन्नत शील किसान राजेंद्र भार्गव के मुख्य मंत्री खेत तीर्थ स्थल पर पहुंच कर मार्ग दर्शन लिया और कार्यक्रम में आमंत्रित किया। साथ ही जैविक खाद बनाना डेरी उघोग चारा उत्पादन सीखा ,इस अवसर पर ओमकार साहू मोही ,लाखन सिंह चौहान मोही विजय चढ़ोकार शंकर सोनी अवतार सिंह आमाबाघोली और अन्य ग्राम के किसान हाजिर थे। इस अभ्यास वर्ग में ग्राम मोही, भिलाई, हेटी खापा, पाथाखेड़ा ,आमाडोह, समझिरा, उभारिया, जूनापानी, ए नस, कुण्डई , बोथिया, परमंडल, जालखेड़ा,आमा बघोली,कान्हाबघोली , सुखाखेड़ी, निरगुड़, पारडसिंगा, चिखली,बिरुल बाजार,सोनोरा,पिसाटा ,दातोरा,करचगाव, सिरसावाडी , ताईखेड़ा के किसान हाजिर रहेंगे ,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें