ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| नगर सहित 100 गांवों में शनिवार
को गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनेगा। गो
क्रांति दल के गणेश साहू, डीके कालभोर,
सचिन विश्वकर्मा, धर्मेश साहू ने बताया सुबह
गांवों में गो पूजन होगा। शाम 7 बजे नगर के
लहरी आश्रम में गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
गो क्रांति अग्रदूत सीताशरण महाराज के द्वारा
गो कथा और गो पूजन होगा। गो माता की
महाआरती और परिक्रमा के साथ कथा का
समापन होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें