ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| ताप्ती सरोवर तट पर चल रही श्रीमद
भागवत के समापन पर भक्तों ने ताप्ती सरोवर
के जल को साफ रखने का संकल्प लिया।
भगवताचार्य पं. संतोष शर्मा ने कहा मां ताप्ती
के उद्गम स्थल पर भागवत कथा सुनने का
विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा मां ताप्ती
के स्मरण मात्र से पापों का नाश हो जाता है।
ताप्ती सरोवर के जल को प्रदूषण से बचाना
हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मां ताप्ती के
महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भक्तों ने सरोवर के जल को प्रदूषण से बचाने
के लिए जागरूक अभियान चलाने का संकल्प
लिया। वहीं तिवरखेड़ में चल रही भागवत
कथा में पं. विजय कुमार पाठक ने श्रीकृष्ण-
रुक्मणि विवाह की कथा बताई। प्रसंग के
अनुरूप झांकी और संगीतमय कथा सुनने बड़ी
संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें