Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 28 जून 2018

मुलताई दो मकानों में आग, ग्रहस्ती का सामान जलकर खाक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मुलताई।। रवि पाटिल ।।

 तहसील क्षेत्र के ग्राम खेड़ीकोर्ट में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो मकान जलकर खाक हो गए। समय रहते मवेशियों को छोड़ दिया गया जिससे मवेशी जलने से बच गए। हालांकि ग्रहस्ती का दोनों मकानों में सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई किंतु तब तक सामान जलकर खाक हो गया था। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार ग्राम खेड़ीकोर्ट में बलदेव करोले एवं जयाबाई तिजारे के मकान में दोपहर 1:30 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया, जिससे मकान सहित घर में रखा सामान पुरी तरह जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड चालक मनीष रगड़े, आशिष देशमुख मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना से हजारों रू. के नुकसान की बात कही जा रही है।

 www.graminmedia.com

अनोखी बैठक, वरिष्ठ और कनिष्ट शराबी संघ की मांगे पूरी करो पूरी करो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


मुलताई वरिष्ठ और कनिष्ट शराबी संघ ने ग्रामीण मीडया के मार्ग दर्शन में प्रदेश के मुख्य मंत्री को एक ज्ञापन पोस्ट आफिस के माध्यम से भेजा। जिसमे बताया की,प्रदेश की करीब 35 प्रतिशत आबादी जो गरीब है। जो शराब का नियमित सेवन करती है। इसमें वे मेहनत कास नागरिक है।  जैसे - दैनिक मजदूर, हमाल,छोटेकारोबारी, वाहन चालक,कंडेक्टर,हेल्पर,छोटे किसान,राज मिस्त्री,बेरोजगार युवक,तृतीय श्रेणी का कर्मचारी, हाथ ठेले वाला,  अपनी आय का लगभग 80 प्रतिशत की रोज शराब पी रहे है। इस से प्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व टेक्स मिलता है। सरकार के खजाने में रोज राज कोष जमा करने वाले ये लोगो मानसिक, शारारिक , आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे है। राज सरकार इन सबसे अधिक राजस्व जमा करने वालो की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए संघठन ने तीन पेज का एक ज्ञापन सीएम के नाम बनाया है। जिसमे उनकी मांगे है। 
   देश के संविधान की 7 वी अनुसूची दे प्रमुख विषय राज्य की सूची में शराब को राज का विषय माना गया है। जिसके कारण हर राज सरकार शराब के लिए नियम बनाती है। किसी ने इसको राज कोष का प्रमुख आय का जरिया (मध्यप्रदेश) तो किसी ने पाबंदी (बिहार,गुजरात) लगा दी है। मध्य प्रदेश में ये सरकार की आय का प्रमुख जरिया है। मुलताई संघ ने सर्वे में पाया की  प्रदेश की 35 प्रतिशत आबादी रोज शराब पीती है। वे इसके आदी हो चुके है। असली शराब की आड़ में नकली कुत्ता मार और कैप्सूल से बनी शराब की विक्री ज्यादा है। शासन  का कोई नियंत्रण नहीं है। शराब से सरकार,सरकारी और ठेके दार तो माला माल हो रहे है। पीने वाले बर्बाद हो रहे है। 
सरकार ने 250 एमएल की जगह 180 एमएल शराब कर दी है।  भाव 60 रु। मांग है पूर्वत मात्रा और भाव करे। और कैप्सूल और कुत्ता मार शराब बनाने वाले को आजीवन कारावास की सजा। 1915 का आबकारी एक्ट अंग्रेजो  का  समाप्त करे।  नई आबकारी नीति बनाय। 
नियमित शराब का सेवन करने वालों का प्रति माह स्वास्थ परीक्षण करवाए और निशुल्क दवा दे। शराब  सेवन, अधिक दारु या जहरीली शराब से मृत्यु में तत्काल 10 लाख की राहत राशि। अधिक शराब सेवन के कारण दुर्घटना में मेडिकल सुविधा और एम्बुलेंस की सुविधा। नशे की हालत में मारपीट या अन्य अपराध में अपराध दर्ज न करे। क्योकि शासन की शराब पीकर ये हाल होते है तो मध्य प्रदेश शासन को नियमानुसार प्रकरण दर्ज नहीं करना चाहिए। हर शराब दुकानों पर लेक्टो मीटर और एसिड जांच मशीन की सुविधा। शराब देशी हो या विदेशी ग्राहक को पक्का बिल जिस पर बेच नम्बर डाल कर दे।  स्टॉक बोर्ड, परिसर में बैठने और शुद्ध जल की व्यवस्था।  सुरक्षा के उचित प्रबंध हो। मासिक कार्ड पर डिस्काउंड योजना। मूल ठेकेदार ही शराब बेचे पेटी ठेकेदार व्यवस्था पर अंकुश। ठेकेदार के प्रत्येक कर्मचारी यूनीफॉर्म में नाम की पट्टी पहचान के लिए। परिसर साफ सुथरा। 
अंत में दैनिक शराब बचने वालो ने व्यक्ति परेशानीओ में बताया की जो नकली शराब कैप्सूल की आती है।  उसको वे बोतल के ढक्क्न की पेकिंग,रंग और स्वाद से पहचान जाते है। नकली का ढक्क्न डिला नूज होता है उलटा करने पर शराब गिरती है। स्वाद तीखा बाद में एक दम चक्कर आते है। रोज पीने पर खाने की भूख खत्म होती है। पूरे शरीर में झुनझुनी आती है। हर ठेकेदार की प्रत्येक बोतल पर एक पर्ची चिपकी रहती है। मुलताई नगर के ग्रुप में कुल 13 दुकाने है जो 10 करोड़ 57 लाख में गई है। जिसमे नगर में 1 विदेशी और 2 देशी दूकान है। बाकी की ग्रामो में है। पर इसकी आड़ में अवैध करीब 40 दुकाने नगर में और की ग्रामो में सड़क किनारे के ढाबो पर एक जिसमे कच्ची पक्की कुत्ता मार कैप्सूल। एक पेटी देशी की जिसमे ९लिटर शराब आती है।  वो १२०० रु में मिलती है। जिसमे 50  नग जिसके 65 से 3250 बनते है। पूरा व्यापार नम्बर दो में चलता है। ये आकड़े सब को मालूम है। मासिक मजूदरी वालो को उधारी में भी शराब मिलती है। जिससे वह अपना पूरा वेतन इन दूकान दारों को दे देता है। खेती बॉडी वाले को साल भर की उधारी में मिलती है। पैसे न देने पर जमीन की रजिस्ट्री योजना है। उधारी के कहते चलते है। जो की आबकारी एक्ट और भारत के संविधान में कही नहीं लिखे है। सारे की सारे शराबी अधमरे हो रहे है। इसके बाद भी लगातार पी रहे है। कई स्वाभिमान शराबीओ ने मांग की है, कि प्रदेश को सबसे अधिक टेक्स देने के कारण इनका कही भी अपमान न हो सरकार दारुखसी और बेवड़ा जैसे शब्दों को प्रतिबंधित करे। जो बोले उस पर अपराध दर्ज हो। 



| www.graminmedia.com

खड़े ट्रक से टकराया मोटरसाइकिल सवार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 




मुलताई।। रवि पाटिल ।।

नगर से होकर प्रभात पट्टन की ओर जाने वाले मार्ग पर परधी ढाने के पास खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल चालक घुस गया । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में 108 पर  मौजूद ई एम टी दुर्गेश पवार ने बताया कि रात 10 बजे हादसे की सूचना मिलते ही पाइलेट सुधाकर फाटे को साथ लेकर घटना स्थल पँहुचे। जंहा जीतू पिता साहेबराव 38 वर्ष निवासी नरखेड़ गम्भीर हालत में मिला ,जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जंहा उसको प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया।


 www.graminmedia.com

नाबालिक भतीजी अपरहण और दुष्कर्म मामले में नया खुलासा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई साईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक के चाचा ने अपनी ही भतीजी को दुष्कर्म किया। बाद में थाने आकर समर्पण किया। पुलिस को बताया की हम दोनों शादी करना चाहते है। लड़की भी इस बात पर राजी है। पास्को एक्ट से बचने के लिए उसने लड़की की उम्र 19 साल के प्रमाण साईखेड़ा थाने को दिय। पुलिस ने इस बात की सूचना लड़की के परिजनों को दी।  वे तत्काल थाना पहुंचे और पुलिस पर दबाब बनाया की इस पर उचित कार्यवाही करे। पुलिस ने माता,पिता और परिजनों को बताया की आप की लड़की तो 19 साल की एक बालिक है। उसको अपने पसंद के वर से विवाह करने का कानूनी अधिकार है। प्रमाण के रूप में मैना देवी माध्यमिक स्कूल हेटी विकास खंड मुलताई प्रगति पत्रक 2015 -2016  जन्म तिथि 13 अगस्त 1999 याने की 18 जून 2018 को लड़की की उम्र 19 साल हो गई। जिस में प्रगति पत्रक और एक अंक सूची दी। जिस पर सभी प्रकार की सील ओरिजनल दिखाई। जो आज भी इस प्रकरण में दर्ज है। इस बात का लड़की के परिजनों ने पुरजोर विरोद्ध किया और बताया की लड़की आज तक कभी हेटी नहीं गई और न ही इस स्कूल से हमारा कोई लेना देना है। इस ये सब दस्तावेज फर्जी है। केवल पास्को एक्ट से बचने का एक षडयंत्र है। उन्होंने लड़की की ओरिजनल अंक सूची दी. जिसमे लड़की की आयु 13 अगस्त 2003 है याने 14 साल 11 माह कुछ दिन कुल मिला करके नाबालिक है। पास्को एक्ट में अगर लड़की रजामंदी से भी गलत काम करती है तो भी अपराध है।  उपरोक्त पुरे प्रकरण की वस्तु स्थिति ग्रामीण मीडिया को बताई। ग्रामीण मीडिया ने उक्त प्रकरण की सारी जानकारी मुलताई के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दी।  साथ ही फर्जी प्रमाण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किय। संबधित स्कूल से बात की वहा के प्रचार्य ने कहाँ उनको इसके बारे में जानकारी नहीं है , एक गांव और नाम की कोई लड़की उनकी शाला में नहीं पड़ती है। ये दस्तावेज उनके यहां से जारी नहीं हुए है। पुलिस ने लड़के को तो न्यायालय में प्रस्तुत किया आरोपी गणेश पिता गणपति विश्कर्मा के खिलाफ अपहरण दुष्कृत,पास्को एक्ट में मामला दर्ज हुआ। पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज बना कर गुमराह की जांच नहीं की।  इसमें धोखाधड़ी और अन्य आरोपी बनाना चाहिए। आज अपराधी को किसी भी बात का डर नहीं है। सुनियोजित तरिके से काम कर रहे है। पास्को एक्ट से बचने का हथकंडा था। 
| www.graminmedia.com

5 विद्यार्थियों ने मिलकर बनाई कृषि कार्य के लिए मशीन दावा एक घंटे में हो जाएगी एक एकड़ खेत में बोवनी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

प्रभातपट्टन निवासी छात्र ने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर सोलर ऊर्जा से चलने वाली ऐसी मशीन बनाई है जिसके उपयोग से खेत में बोवनी और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। इस मशीन से एक घंटे में एक एकड़ में बोवनी और 45 से 50 मिनट में स्प्रे हो जाएगा। 
बारिश में अगर धूप नहीं निकली तो मशीन में बैटरी भी लगी है। बैटरी को चार्ज कर मशीन का उपयोग किया जा सकता है। मशीन बनाने में लगभग 22 हजार रुपए का खर्च आता है। छात्रों ने मशीन को प्राटोटाइप ऑफ ऑटोमेटिक सीड फीडिंग एंड स्प्रे मशीन सोलर एनर्जी नाम दिया है। श्री बालाजी कॉलेज बैतूल की मैकेनिकल ब्रांच के छात्र अमन आकोटकर, विशाल पंडोले, गोविंद मौखेड़े, नरेश मंडल और अर्पणा पाटनकर ने बताया उन्होंने किसानों की बोवनी और स्प्रे की समस्या को लेकर प्रोफेसर विकास मालवीय के मार्गदर्शन में सौर ऊर्जा से स्वचलित बीज बुवाई और कीटनाशक स्प्रे करने वाली मशीन का प्रोजेक्ट तैयार किया। मशीन के सामने वाले हिस्से से फसलों पर दवा का स्प्रे और पीछे वाले हिस्से से बोवनी होती है।  
बोवनी के साथ कीटनाशक के स्प्रे में भी कर सकते हैं उपयोग ऐसे काम करती है मशीन
अमन आकोटकर ने बताया मशीन में सोलर पैनल लगे हैं जो सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा से मशीन को संचालित करेगी। बारिश में सूर्य की ऊर्जा नहीं मिलने पर इसमें बैटरी भी लगाई है। बैटरी को बिजली के माध्यम से सकता है। इसके अलावा बोवनी और स्प्रे के लिए 9 वोल्ट की मोटर लगाई है। स्प्रे के लिए दवा का घोल संग्रहित करने और बीज को संग्रहित करने के लिए टैंक लगाए हैं। 

| www.graminmedia.com

श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु पर दिए चार लाख रुपए

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई  भगतसिंह वार्ड निवासी असंगठित श्रमिक संतोष सराठे की 1 माह पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के 1 माह के भीतर ही नपा ने सीएम जनकल्याण (संबल) योजना के तहत स्व. सराठे की पत्नी किरण को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी है। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया स्व. सराठे की मृत्यु के तुरंत बाद योजना से मिलने वाली राशि के संबंध में कार्रवाई की। जिसके चलते 1 माह के भीतर परिवार को योजना का लाभ मिल गया। पार्षद मनीष शर्मा, मनोज सेवतकर, अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि चिंटू खन्ना, नपा सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े, उपयंत्री रितेश यादव की उपस्थिति में राशि स्वीकृति का पत्र दिया। वहीं सुभाष वार्ड निवासी असंगठित श्रमिक फहमीदा की सामान्य मृत्यु होने पर परिजन को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी। 
 www.graminmedia.com

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में वट का पूजन कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को वट सावित्री पर महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र की कामना की। व्रत रखकर वट वृक्ष को धागा लपेटा। महिलाओं ने एक-दूसरे को फल और अनाज देकर अनुष्ठान किया। सुबह से ही महिलाएं पूजा का थाल लेकर ताप्ती मंदिर परिसर, गजानन मंदिर, मंगलवार बाजार सहित अन्य स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा के लिए पहुंची। पूजन के बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनी। ताप्ती मंदिर में वट वृक्ष के पूजन के लिए दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं की भीड़ के चलते पूजन के लिए इंतजार करना पड़ा। 
 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें