Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 1 जुलाई 2018

हिंदू संगठनों ने दुष्कर्मी के पुतले को बीच सड़क पर दी फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


मंदसौर में 7 साल की बालिका के साथ हुई  हैवानियत से नाराज हिंदू संगठन के सदस्य शनिवार को सड़क पर उतरे। हिंदू संगठनों ने  दुष्कर्मी का पुतले को बीच सड़क पर फांसी पर  लटकाया और आग के हवाले कर दिया। इसके  बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्मी को  फांसी देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। दोपहर  में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने फव्वारा चौक से जुलूस  निकाला। नारेबाजी करते हुए सदस्य बस स्टैंड पर  पहुंचे। जहां दुष्कर्मी इरफान के पुतले को फांसी पर  लटकाकर आग लगाई। संगठन के गगन साहू, ऋषि साहू, गौरव  पाटनकर, योगेंद्र दियावार, सचिन विश्वकर्मा,  गिरीश साहू, मोहन ढोमने, जय साहू, गोलू  कवड़कर, सचिन विश्वकर्मा, महेंद्र साहू, आदि ने नायब तहसीलदार डीपी पटेल को ज्ञापन सौंपा।  सदस्यों ने कहा सात साल की बालिका के साथ  आरोपी इरफान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे हिंदू संगठनों में रोष है। यह प्रकरण  फास्टट्रैक कोर्ट में चलाकर दुष्कर्मी इरफान को  फांसी की सजा दी जाना चाहिए। www.graminmedia.com

लायंस क्लब गरीब बच्चों को देगा कोचिंग, सदस्य रोपेंगे 100 पौधे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

लायंस क्लब अब समाज सेवा के  साथ पर्यावरण बचाने के लिए पौधे  लगाकर पालन पोषण भी करेगा।  जुलाई माह में क्लब 1 साथ सौ पौधे  रोपेगा। पौधे लगाकर पालने व निरंतर  सेवा के लिए शुक्रवार रात लायंस  क्लब के सदस्यों ने संकल्प लिया।  मनोनीत अध्यक्ष सहित  पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण  कार्यक्रम हुआ। सरदार जसपालसिंग  ने अध्यक्ष और कन्हैयालाल सोनी ने सचिव पद, अभिषेक अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।  वरिष्ठ लायन हेमंत शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष सुनेंद्र देशमुख और सचिव सुरेंद्रसिंह राठौर ने पिछले साल क्लब से चलाई सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।  सरदार जसपालसिंग ने बताया  एक जुलाई से पर्यावरण संरक्षण के  लिए कार्य शुरू किया जाएगा। इसके  तहत पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा  मोतियाबिंद जांच शिविर, जल सेवा  सहित अन्य गतिविधियां चलाई  जाएंगी। क्लब के दीपेश बोथरा ने  बताया इस साल क्लब पौधे लगाने  के साथ पालने और गरीब बच्चों के  लिए गणित और विज्ञान की कोचिंग  क्लास शुरू करेगा। www.graminmedia.com

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल बाजार

    बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में सौतेले   पिता ने नाबालिग बेटी से 2 दिन   तक दुष्कर्म किया। मां के मजदूरी से   लौटने पर बेटी ने अपने साथ हुई   आपबीती बताई। इसके बाद शनिवार  को बैतूल बाजार थाने पहुंचकर  सौतेले पिता पर मामला दर्ज कराया।  थाना प्रभारी एडी कनारे ने बताया   सौतेले पिता ने पत्नी को मजदूरी करने   बाहर भेज दिया। घर में अकेली 16   साल की बेटी के साथ 2 दिन तक   दुष्कर्मकिया। मां के आने पर बेटी ने   थाने में शिकायत की। पिता के निधन   होने पर मां ने 8 साल पहले दूसरी   शादी की थी। पिता के निधन के बाद   से बेटी नाना-नानी के पास रहती थी।   3 माह पहले ही वह अपनी मां के   पास आई थी। शिकायत पर आरोपी   सौतेले पिता धनराज पर मामला दर्ज  कर लिया है।   पीड़िता ने बताया सौतेले पिता   पुताई का काम करते हैं और मां   मिल में काम करती है। पिता काम   का बहाना करके घर से निकलते हैं   व अक्सर घर आ जाते थे। उनकी   उपस्थिति में घर में हमेशा असहज   महसूस करती थी, लेकिन मां से कह   नहीं पाई। 27 और 28 जून को मां   के काम पर जाने के बाद सौतेले पिता   ने डरा- धमकाकर दुराचार किया।   www.graminmedia.com

पवित्र नगर मुलताई में लगभग हर वार्ड में उधारी में मिलती है, शराब

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

शनिवार को ग्रामीण मीडिया सेंटर में वरिष्ठ और कनिष्ट शराब संघ के कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमे कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने कुछ चौकाने वाली जानकारी दी , उन्होंने बताया की जो ठेके की पक्की दुकाने है, वहा तो अभद्रता का वातावरण रहता है। दूरी भी बहुत अधिक पडी है। हमारे अधिक सदस्य अपने अपने घर के पास की दूकान में चंदी लगा ली है। उन्होंने हमारे साप्ताहिक मजदूरी के अंदाज से उधारी मिलती है। जैसे किसी का मजदूरी दो हजार रु या आठ हजार रु है तो उसको 1500 तक की उधारी की शराब की बोतल मिल जाती है। साथ में डायरी लेकर जाना आवश्यक है। सात दिन में उधारी देना आवश्यक है। उस डायरी में से वह पन्ना फाड़ दिया जाता है। जिनका वेतन मासिक है तो उसके मासिक आधार पर मिलती है। अगर किसी के पास अच्छी पानी वाला खेत या हाइवे टच है तो उसको एक साल की उधारी और लेकिन खेत की भी और कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर अनिवार्य है। इस शराब की एक विशेषता यह भी है की, जो भी शराब दूकान दार के पास है लेना पड़ेगा। चाहे ठेके की या फिर कैप्सूल लेना पड़ेगा। फिर आप को सुबह 7 से देर रात शर्तो के अनुसार शराब मिलती है। उधारी न देने वाले को थाने और जेल की मार से ज्यादा मारते है। पुलिस भी इनके ही आदेशों का पालन करती है।  दूकान दार के खेत में काम भी करना पड़ता है। एक ने बताया की परसो एक आदमी को पारेगाव रास्ते पर फिल्मी स्टाइल से मारा मोहल्ले वाले केवल चीखो की आवाज सुन सकते है।  बीच बचाव नहीं चलता। कुल मिला करके सरकार के थाने के बराबर एक पूरा तंत्र काम करता है। आदत पड़ गई है। अपने घर एक भी रुपए नहीं जाते है। सात दिन तक कमाओ आठ वे दिन देकर खाली। मुलताई के पास एक चन्दोरा ग्राम है वहा की 70 प्रतिशत किसान मजदूरों की डायरी है। गौर तलब की वहा भी सरकारी ठेका नहीं है। बैठक में तय हुआ की मारपीट और अपमान अब नहीं सहन करेंगे। कुछ बोले की पूरी मजदूरी इसमें ही चली जाती है। घर खाली हाथ जाओ तो बुरा तो लगता है। 
 www.graminmedia.com

मुलताई में किसानों के साथ बीज के नाम पर देखाधड़ी




ग्रामीण मीडिया सेण्टर| को   किसानों ने जानकारी में बताया की उन्होंने प्रतिवर्षा अनुसार इस साल भी अपने अपने ग्रामो की सोसायटी से माध्यम से बैंक कर्ज पर बीज पर खाद प्राप्त करके सोयाबीन की बोनी की। जो बीज उन्होंने सोसायटी से परमीट  पर लेकर खेत में बोया उसका एक भी दाना लम्बे इंतजार के बाद में भी ु उगने से बड़ी संख्या में कहाँ अब हम तप पूरी तरह से बर्बाद हो गए , बैंक का कर्ज , खेत बनाने का खर्च,खाद बीज और पुरे साल की ये एकमात्र फसल दूबारा बोनी के लिए न तो बीज और न है रुपए।  बरसाती फसल में समय अनुसार ही बोनी होती है। बरसात के बात में खेत सूखता है और अगर  किसी भी कारण से बीज नहीं उगता है तो साल भर की दिक्क्त ही दिक्क्त  जाति है। मुलताई में पहली बार तो किसानो ने बीज पाने के लिए संषर्ष किया और मिला तो उगा नहीं अब परेशान है की क्या करे कानूनी प्रक्रिया बहुत ही पेचीदा है।  उसके बाद भी मांग करते है की बीज उत्पादक समिति की FIR हो। जिला प्रशासन हस्तक्षेप करे।  शीघ्रता से दूबारा बीज गुणवत्तापूर्ण दिलाये। बीज उत्पादक,टेगिंग कर्ता अधिकारी विक्रता ग्राम की समिति सब के खिलाफ कार्यवाही करे। जांच बारीकी से हो की ये समस्या फिर न आये। ग्रामीण मीडिया को जानकारी में है की बीज निर्माण का एक बड़ा गोरख धंधा है। सोयाबीन का अनाज बाजार से खरीद करे। ग्रडिंग मशीन से छान करके इन बोरिओ में पेकिंग हो जाती है। प्रमाणित कर्त्ता अधिकारी आँख मिचकर हस्ताक्षर करता है। बीज खेतो में नहीं ग्रेडिंग मशीन से बनता है। पूरा तंत्र इसमें सहभागी है। 20 रु की अनाज 52 का हो जाता है। कभी कभी ऐसी हालत हो जाती है। असंगठित किसान इन ऊंची पहुंच बीज कम्पनीओ से लड़ाई नहीं कर सकता है। शासन और प्रशासन तक लम्बी सेटींग रहती है। इस कम्पनी में सदस्य और बीज उत्पादक है। जो आज किसान को समझाने और डराने में सक्रीय हो जाएगा। किसान अभावो में बखर लेकर दुबारा बोनी करने में लग जाएगा। आगे चुनाव है इस लिए लगता है की थोड़ी राहत मिलेगी। फर्जी बीज कम्पनी का कुछ नहीं होगा।  इसका एक पूरा नियम है, सजा है। 

 www.graminmedia.com

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें