Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

कृषक को मिला मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना का लाभ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री केएस खतेडिय़ा ने बताया कि ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ निवासी कृषक श्री केवलसिंग ठाकुर पिता शेरसिंग द्वारा कृषि उपज मण्डी बैतूल में सोयाबीन की फसल का विक्रय किया गया। मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत 32 हजार 900 रूपए की राशि उनके खाते में जमा हुई है। योजनांतर्गत चिन्हित आठ फसलों मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, मूंग, उड़द एवं अरहर पर लागू की गई, जिसमें योजना के पोर्टल पर नि:शुल्क पंजीयन सभी उपार्जन केन्द्रों पर किए गए हैं।
एक नवंबर 2017 से 30 नवंबर 2017 की अवधि में अधिसूचित फसलों का विक्रय अधिसूचित मण्डियों में किया गया है। उक्त अवधि के लिए शासन द्वारा औसत मॉडल दर घोषित की गई है, जिसमें सोयाबीन 2640 रूपए प्रति क्विंटल, उड़द 3070 रूपए प्रति क्विंटल, मक्का 1110 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग 4120 रूपए प्रति क्विंटल, मूंगफली 3570 रूपए प्रति क्विंटल होगी। जिससे कृषक को अंतर की राशि सोयाबीन 410 रूपए प्रति क्विंटल, मक्का 315 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग 1455 रूपए प्रति क्विंटल, उड़द 2330 रूपए प्रति क्विंटल एवं मूंगफली 880 रूपए प्रति क्विंटल कृषकों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

एकलव्य पुरस्कार विजेताओं को शासकीय नौकरी मिलेगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

केन्द्रीय नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एकलव्य पुरस्कार विजेताओं को शासकीय नौकरी देने, अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को बिना परीक्षा के पुलिस में उपनिरीक्षक, आरक्षक के पद पर नियुक्ति देने और अन्य शासकीय विभागों में भी ऐसी व्यवस्था करने की घोषणा की है। श्री चौहान आज मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2017 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह, विधायक, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन्दगी खेल के बिना अधूरी है। राजनीति में खेल आ जाये तो चमत्कार होता है, लेकिन खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस विजन के साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य हो रहा है, उसमें 2020 के ओलंपिक में भारत पदकों का रिकार्ड बनायेगा। खेलों में देश में नया इतिहास रचा जा रहा है। मध्यप्रदेश भी इसमें अग्रणी रहेगा। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में यह दिख रहा है। भारत की महिला हॉकी टीम में आधे खिलाड़ी मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमियों के हैं। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की, जिनमें से 46 ने पदक प्राप्त किये। उन्होंने पालकों से कहा कि बच्चों को खेलने-कूदने और मस्ती करने का अवसर भी दें। जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं और जो खेलना चाहते हैं, दोनों के साथ प्रदेश की सरकार है। मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार द्वारा भरवाये जाने की योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि खेलने वाले बच्चों को भी पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। बच्चे राज्य का भविष्य हैं, उनकी हर आवश्यकता को पूरा किया जाएगा।केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि कानून बनाकर केन्द्रीय सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिये निर्धारित पदों के आरक्षण की व्यवस्था की जायेगी। खिलाड़ियों के लिये आरक्षित पद पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर रिक्त पद अगले वर्ष की रिक्तियों में जोड़ दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि खेलों से संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार किया जा रहा है जिसमें खेल मैदानों, अन्य सुविधाओं और प्रशिक्षकों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। श्री राठौर ने कहा कि भारत सरकार खेलों इंडिया के विजन पर कार्य कर रही है। देश में पहली बार अंडर-17 की खेल प्रतियोगिताओं का विशाल टूर्नामेंट 31 जनवरी से 8 फरवरी 2018 तक आयोजित किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों, फेडरेशनों और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों को समर्थन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिये प्रथम चरण की स्पांसरशिप भी केन्द्र सरकार द्वारा दी जायेगी। हर वर्ष देश भर से एक हजार खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये प्रति वर्ष के मान से आठ वर्ष की स्पांसरशिप दी जायेगी। विद्यालयों में आगामी ग्रीष्मावकाश से पूर्व आठ से चौदह वर्ष की उम्र की खेल प्रतिभाओं की खोज का कार्य भी किया जायेगा। उनकी शारीरिक क्षमताओं और दक्षताओं के आधार पर उनको उपयुक्त खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह खेल प्रतिभाओं को खोजने वाले प्रशिक्षकों को भी उचित प्रोत्साहन और सम्मान दिये जाने की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि पदक विजेता खिलाड़ी के प्रशिक्षक के लिये निर्धारित प्रोत्साहन राशि का बीस प्रतिशत हिस्सा प्रारंभिक कोच को मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रयास किये जा रहे है। अच्छा इंजीनियर, अच्छा डॉक्टर और अच्छा नागरिक बनाने के लिये खेल आवश्यक हैं। टीम के लिये खेलने, गिर कर उठने और हार कर जीतने की शिक्षा खेल मैदान में ही मिलती है। ऐसे गुरुओं के सम्मान और गुरु-शिष्य की संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। श्री राठौड़ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में ही उनकी विद्यालयीन और सैनिक शिक्षा संपन्न हुई है।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राज्य सिंधिया ने कहा कि दिल और दिमाग में जीत हासिल करने का जज्बा ही जीत को पक्का करता है। पैरा ओलम्पियन खिलाड़ियों के जीवन संघर्ष का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने चुनौतियों का सामना संकल्प और कठोर परिश्रम से किया और सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आज दो सौ करोड़ का बजट खेलों को उपलब्ध कराया है।


जिला स्तरीय स्पर्धा में मतिमंद बच्चों ने दिखाए जौहर


मुलताई। नगर के बैतूल रोड पर स्थित अंकुर मूक बधिर मतिमंद स्कूल के बच्चों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्ना प्रतियोगिताओं में अव्वल रहकर स्कूल सहित नगर का नाम रोशन किया। विश्र्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में निःशक्त बच्चों का जिला स्तरीय विभिन्ना प्रतियोगिताओं का आयोजन बैतूल में किया गया था। जिसमें नगर के अंकुर मूक बधिर स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। अंकुर स्कूल के संचालक सुनील गोहने तथा अर्चना उईके ने बताया कि चित्रकला में सौरभ झारे प्रथम, कुर्सी दौड में संतोषी पंवार प्रथम, चित्रकला में नेहा सिहाने प्रथम, चम्मच दौड में प्रवीण चौकीकर द्वितिय, साक्षी बोबडे द्वितिय, रांगोली में नेहा सिहाने ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी बिसौरिया, जिला समन्वयक पराडकर, सहायक आयुक्त अमरनाथसिंह द्वारा उक्त बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। आयोजन में पुरूस्कृत बच्चों को अंकुर स्कूल के शिक्षिका माधुरी धुर्वे, शुभम पाटिल, समीर गोहने, मनिषा नवघडे, तेजराम गुरनुले ने विजेता बच्चों को बधाई दी।

हथनापुर में हुई चोरी, नही रुक रही घटनाएं

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|हथनापुर

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में चोरियों की वारदात थमने का नाम नही ले रही है,लेकिन इसके बावजूद घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के हत्थे नही चढ रहे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। ग्राम हतनापुर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो घरों से सोने एवं चांदी के गहनों सहित नकद एवं आवश्यक दस्तावेज चुराने की घटना को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। हतनापुर निवासी शिवराज पिता आशाराम गाडरे ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके तथा उसके काका रामदयाल के घर से लगभग 20 हजार नकद सहित सोने के मंगलसूत्र, कान के, लौंग पायल आदि चुरा कर ले गए हैं। इतना ही नही चोरों द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड, आईडी तथा बैंक पासबुक आदि पर भी हाथ साफ कर दिया गया है। शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात पर धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नेत्र शिविर में 700 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


मुलताई। जिला अंधत्व निवारण समिति बैतूल एवं पाढर चिकित्सालय पाढर सहित लायंस क्लब मुलताई के सहयोग से सोमवार आयोजित निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सुबह से प्रारंभ शिविर में शाम तक पूरे क्षेत्र से आए लगभग 700 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग 300 मरीजों का चयन ऑपरेशन हेतू किया गया। निःशुल्क नेत्र शिविर को पूरे क्षेत्र से व्यापक प्रतिसाद मिला तथा सुबह से ही नेत्र रोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए। शाम तक लगातार मरीजों का नेत्र परीक्षण बाहर से आए नेत्र चिकित्सकों द्वारा किया गया। लायंस क्लब के दीपेश बोथरा ने बताया कि 300 नेत्र रोगीयों का चयन ऑपरेशन हेतू किया गया है। जिसमें सोमवार 60 मरीजों को पाढर ऑपरेशन हेतू भेजा जा रहा है। इसके बाद 20 दिसंबर तक सभी मरीजों को ऑपरेशन हेतू भिजवा दिया जाएगा। मरीजों का आपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है इसलिए पूरे क्षेत्र से नेत्र रोगीयों का अस्पताल में तांता लग गया। लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि लगभग एक हजार से उपर लोग ग्रामीण अंचलों से पहुंचे।

बालिकाओं ने महिषासुर मर्दनी नाटिका से जगाई महिला शक्ति की अलख

ग्रामीण मीडिया 

ताप्ती सरोवर तट से मां ताप्ती की महाआरती में बालिकाओं ने महिला शक्ति की अलख जगातेहुए  महिषासुर मर्दनी नाटिका का मंचन  किया। बालिकाओं ने नाटिका के  माध्यम से महिलाओं को अपने भीतर  की शक्ति जगातेहुए समाज सुधार  के लिए आगे आने का संदेश दिया।  नगर में हर महीने की पूर्णिमा पर  मां ताप्ती की महाआरती की जाती  है। इस बार आरती के साथ नाटिका का मंचन हुआ। जगदीश घाट से राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके,  विहिप के केंद्रीय सहसचिव जुगराज  द्विवेदी, सत्य सांई सेवा संगठन के  प्रांतीय समन्वयक आरपी चौरे,  एसएस तिवारी, जिलाध्यक्ष किशोर  मालवीय, पुष्पराज साहू, नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा के साथ सैकड़ों भक्तों ने मां ताप्ती की आरती उतारी। इसके  बाद रेड रोज कान्वेंट स्कूल की  छात्राओं ने महिषासुर मर्दनी नाटिका का मंचन किया। इस अवसर पर मां  तुझे प्रणाम योजना में चयनित हुए  छात्र ऋषभ पाटनकर, प्रवीण पांसे,  जितेंद्र साहू, करण साहू, मनीष धोटे के साथ अतिथियों को मां ताप्ती का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। सेण्टर

दुकानदार और पुत्री को ग्रामीण ने पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 ग्राम कुंबीखेड़ा में सामग्री उधार  नहीं देने पर एक ग्रामीण ने दुकानदार और  उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। प्रियंका पिता मनीराम सिरामे ने पुलिस को बताया सुबह गांव का सुंदर सरिसाम दुकान पर आया और  सामग्री उधार मांगने लगा। उधारी में सामग्री देने से मना किया तो सुंदर ने गाली-गलौज  करना शुरू कर दिया। इस दौरान बहन पूजा भी वहां पहुंच गई। सुंदर को गाली देने से मना किया तो उसनेप्रियंका और पूजा के साथ  मारपीट करना शुरू कर दिया। पिता मनीराम  बीच बचाव करने पहुंचे तो सुंदर ने उनके साथ  भी मारपीट की। पुलिस ने सुंदर के खिलाफ  केस दर्जकिया।

5 ट्रॉली पूड़ी, 50 गंजे खीर बांटी, पांढरया देव दर्शन को लगी कतार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
बरखेड़ में पांढरया देव बाबा मंदिर में हुआ क्त्र का सबसे बड़ा भंडारा, स षे मिति के 500 पुरुष भोजन बनाने और व्यवस्था में जुटे रहे


बरखेड़ में पांढरया देब बाबा मंदिर में सुबह सेही पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से क्षेत्र का सबसे बड़ा भंडारा शुरू हुआ। समिति सदस्यों के अनुसार शाम 6 बजे तक बाबा के दर्शन करने 80 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन ग्रहण किया। बरखेड़ की सीमा पर पहाड़ी के ऊपर पांढरया देव बाबा का मंदिर है। हर साल बाबा के मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान होता है। रविवार सुबह सेही गांव में अनुष्ठान शुरू हो गया था। दिन भर ग्राम देवताओं के पूजन के बाद ग्रामीण रात में पांढरया देव बाबा मंदिर स्थल पर 
पहुंचे। रात में बरखेड़, सावंगा, हतनापुर, मालेगांव, सेमरिया, पांढरी, बांडियाखापा, पिपरिया, घाटबिरोली सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने मंदिर में पहुंचकर भजन किए। इसके साथ ही भंडारे के लिए भोजन बनाने का क्रम शुरू हो गया। सुबह से बाबा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पांढरयादेव बाबा समिति के सदस्यों ने बताया500 पुरुष भोजन बनाने और व्यवस्था में जुटे रहे। सुबह 5 बजे से गांव के प्रत्येक परिवार की महिलाओं ने भोजन बनाया। 
पांच ट्रॉली पूड़ी, 65 बड़े गंज सब्जी, 50 गंज खीर बनाई थी। 

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें