Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

मानवता की मिसाल है ये दोनों चिकित्स्क

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


  जहाँ हर ओर एक ही  शब्द सुनाई देता है  कि,  क्या बताऊ यार उस डॉक्टर ने तो लूट डाला और ईलाज भी सही नहीं किया। वही  दुसरी तरफ मानवता कि , मिशाल है ये दोनों डॉक्टर मुलताई में पदस्थ रहे डॉ रजनीश  शर्मा और  अरविन्द वर्मा बैतूल जिले  में आदिवासी गांव टापरवानी की सोनल बेटी के जन्म से टेढ़े दाएं पैर के ऑपरेशन के लिए 4 लाख रुपए की जरूरत थी। पिता रूपेश तीन साल तक परेशान रहा। लेकिन सेहरा के बीएमओ और उनके मित्र, इंदौर के बरोड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर अरविंद वर्मा रूपेश और उसकी 4 साल की पुत्री सोनल के लिए भगवान बनकर सामने आए। उन्होंने शुक्रवार को सोनल का ऑपरेशन मुफ्त में कर दिया। आदिवासी गांव टापरवानी की सोनल अब न सिर्फ चल सकेगी, बल्कि दौड़ भी सकेगी। 
मप्र में सिर्फ इंदौर में होती है इलिजारो तकनीक की सर्जरी: सयोडो अर्थोसिस ऑफ टिबिया की बीमारी से टेढ़ा हुआ सोनल का दाएं पैर की इलिजारो तकनीक से तीन सर्जरी की गई। इसमें चार लाख रुपए का खर्च आना था। बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया मप्र में सिर्फ इंदौर में इलिजारो तकनीक की सर्जरी होती है। सर्जरी करने वाले बरोड़ हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. अरविंद वर्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आर्थो सर्जन हैं। जिन्होंने हॉस्पिटल में बच्ची को एक महीने न केवल मुफ्त एडमिट रखवाया, बल्कि फरवरी में दो और मार्च महीने में एक सर्जरी बिल्कुल मुफ्त की। बच्ची का ऑपरेशन न केवल क्रिटिकल था, बल्कि उसकी उम्र कम होने से पैर के सांचे की भी दिक्कत थी। 
डॉक्टर ने बताया अक्सर बड़ों के पैरों के आकार के सांचे होते हैं लेकिन विशेष प्रयासों ने सर्जरी को आसान बना दिया। 



 www.graminmedia.com

प्रभु भक्ति के बिना जीवन अधूरा है: अतुलेशानंद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में प्रभु श्रीराम की भक्ति की कथा सुनाई प्रभु भक्ति से कष्टों का नाश होता है। प्रभु भक्ति के बिना जीवन अधूरा है। यज्ञ में उपस्थित होने से ही भव जाल से मुक्ति मिल जाती है। मनुष्य ने हर पल सेवा कार्य करते रहना चाहिए। यह बात ग्राम जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में प्रवचन के दौरान विश्व संत परम संघ उपाध्यक्ष चित्रकूट पीठाधीश्वर अतुलेशानंद महाराज ने कही। 
उन्होंने रामायण पर केंद्रित अपने प्रवचन में प्रभु श्रीराम की भक्ति, मर्यादा के संबंध में जानकारी दी। यज्ञ की महिमा, वामन अवतार और राजा बली के दान की कथा सुनाई। इसके पहले कथावाचक कुमारी सोनम मिश्रा ने भारतीय संस्कृति का महत्व बताया। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति से हम सभी की पहचान है। संस्कृति पर हो रहे हमलों के प्रति सभी को सचेत रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा युवा भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अब युवाओं को संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा बचपन से ही बच्चों को संस्कृति से अवगत कराना चाहिए। भक्ति का महत्व बताते हुए कहा प्रभु भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हर पल प्रभु के नाम का स्मरण करते रहना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया 9 दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ अनुष्ठान में यज्ञाचार्य मुकुंद मुनि पंडित रामाधार द्विवेदी के मार्गदर्शन में रोज सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ आहुति और संस्कृत पाठ हो रहा है। दोपहर 2 से 5 और रात 8 से 11 बजे तक प्रवचन हो रहे हैं।  www.graminmedia.com

किसान सम्मान यात्रा का स्वागत कर ग्रामीण बता रहे समस्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई। सिपावा में सम्मान यात्रा ने पहुंचकर किसानों का किया सम्मान। सिपावा गांव पहुंची किसान सम्मान यात्रा, योजनाओं की जानकारी दी किसान सम्मान यात्रा गांवों में पहुंचकर किसानों का सम्मान कर रही है। यात्रा के गांव में पहुंचते ही ग्रामीण भी यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत कर रहे हैं। स्वागत के बाद ग्रामीण गांव की विभिन्न समस्याएं बताकर समाधान करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान सम्मान यात्रा दुनावा मंडल के सिपावा गांव पहुंची। यात्रा में शामिल जगदीश पीएल पवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कास्लेकर, श्रीचंद कास्लेकर ने किसानों का सम्मान कर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने की समझाइश दी। इसके बाद यात्रा ग्राम जाम, बरखेड़, डहुआ, हतनापुर पहुंची। हतनापुर में ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीण जयराम गाडरे, कैलाश परिहार, प्रकाश परिहार ने यात्रा में शामिल सदस्यों को बताया ग्राम पंचायत में शामिल ग्राम डहरगांव में पानी की समस्या है। जिसका निदान किया जाना चाहिए। इसके साथ ग्रामीणों ने डहरगांव में डेम निर्माण की भी मांग रखी। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। यहां से यात्रा पारड़सिंगा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम हुआ। 
 www.graminmedia.com

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 3 साल की सजा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
बैतूल स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाते हुए 3 साल के कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी कर रहे सरकारी वकील शशिकांत नागले ने बताया 8 जुलाई 2014 को नवमी की एक छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। उसी समय ग्राम खेड़लीबाजार में रास्ते में एक सुनसान जगह पर आरोपी छोटू मोखेड़े आया और उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से खत्म कर देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला न्यायालय में चल रहा था। विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) अनिल कुमार गुप्ता ने इस मामले में निर्णय सुनाया। आरोपी छोटू उर्फ राजकुमार को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम -2012 की धारा - 8 के तहत 3 साल कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 
| www.graminmedia.com

बैतूल , एक साल में 596 लोगों ने 13.69 लाख रुपए दान देकर जलाया दीनदयाल रसोई का चूल्हा,

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


गरीबों को पांच रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के लिए एक साल पहले 7 अप्रैल 2017 को दीनदयाल रसोई योजना शुरू की थी। दूसरे जिले में योजना ने दम तोड़ दिया, लेकिन बैतूल में सात माह तक लगातार घाटे में चलने के बाद भी शहर के दानदाताओं की मदद से रसोई योजना का सफल संचालन किया। 1 साल में 596 दानदाताओं ने 13.69 लाख से अधिक का दान देकर 1.86 लाख गरीबों को भोजन कराया। शनिवार को योजना के एक साल पूरे होने पर दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। शहर के सदर रैन बसेरा में पं. दीनदयाल रसोई योजना को संचालित करने के लिए समिति का गठन किया था। विश्वकर्मा समाज समिति के सदस्य एक साल से रसोई का सफल संचालन कर रहे हैं। इस रसोई में प्रतिदिन 500 से 600 लोग पेट भरते हैं। शुरुआती समय से ही दीनदयाल रसोई में लगातार घाटा हो रहा था। इसके बाद संचालन समिति ने लगातार वाट्स एप और मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके बाद लोग दान देने के लिए सामने आने लगे। जन्मदिन, पुण्यतिथि से लेकर विवाह समारोह के कार्यक्रम में भी लोग खुलकर दान करने लगे। इस कारण दीनदयाल रसोई का चूल्हा हमेशा जलते रहा। दूसरे जिलों में यह योजना दम तोड़ चुकी है, लेकिन बैतूल के जागरूक लोगों की मदद से एक साल तक रसोई का चूल्हा जलता रहा।
रसोई में इस तरह आई 
आवक 
1 लाख 86 हजार 67 लोगों के भोजन से आवक- 9 लाख 30 हजार 385 
 596 दानदाताओं ने दिया दान- 13 लाख 69 हजार 490 
 खाली बारदाने व कैन से 5500 रुपए आए 
 कुल आवक: 23 लाख 5 हजार 375 रुपए 
कुल खर्च: 24 लाख 92 हजार 677 रुपए
दीनदयाल रसोई योजना में अब तक विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सबसे अधिक दान दिया है। स्वयं के जन्मदिन, पिता की पुण्यतिथि व जन्मदिन पर विधायक ने दीनदयाल रसोई में एक साल में एक लाख रुपए का दान किया। इसके अलावा बोहरा समाज ने 53 हजार का दान दिया। अन्य समाज के लोगों तथा आम लोगों ने भी खुलकर दान किया। 

 www.graminmedia.com 

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें