Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 17 सितंबर 2017

महिला के साथ हुआ दुष्कर्म


ग्रामीण मीडिया सेण्टर
ग्राम चंदोराखुर्द की सीमा में रेलवे ट्रैक के किनारे अपने खेत में काम कर रही महिला के साथ दो अज्ञात लोगों ने गैंगरेप किया। इस दौरान महिला खेत में अकेली थी। दोनों आरोपियों ने महिला की साड़ी से उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए थे। जिससे महिला चिल्ला भी नहीं सकी। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी रेलवे ट्रैक के किनारे से भाग गए। महिला ने जैसे-तैसे साड़ी से बंधे हाथ खोले और थाना पहुंची।

45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया शुक्रवार शाम को वह खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति खेत में आया और मक्के के भुट्टे मांगने लगा। भुट्टे देने से इंकार किया तो वह चला गया। इसके बाद वह मक्के की बाड़ी में जाकर काम करने लगी। कुछ देर बाद अज्ञात व्यक्ति दोबारा एक युवक को लेकर खेत में पहुंचा। बाड़ी के अंदर घुसकर उसका मुंह दबा दिया। साड़ी से उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे से भाग गए।
दोनों के भागने के बाद महिला ने साड़ी से बंधे हाथ-पैर और मुंह को खोला और थोड़ी दूर पर स्थित चाचा के घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला पुत्री को लेकर थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। टीआई सुनील लाटा ने बताया महिला के साथ दुष्कर्म करने वालों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
एक के सिर पर निशान है चेक शर्ट पहना था
महिला ने पुलिस को बताया दुष्कर्म करने वाले एक ने चेक शर्ट पहनी हुई थी। उसके सिर पर चोट का निशान भी है। महिला के बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें