ग्रामीण मीडिया सेण्टर आमला|
एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि मौके पर ड्राइवर नहीं मिला। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कितने लोग सवार थे और कितने लोग घायल हुए, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली सकी। जानकारी के अनुसार रविवार 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली आमला से खानापुर की तरफ जा रही थी। ट्रॉली में ईंट भरी थी। खानापुर नदी की पुलिया से गुजरने के पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खानपुर नदी में जाकर पलट गई। इससे पूरी ईंट नदी में बिखर गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ड्राइवर व अन्य लोगों के घायल होने का अंदेशा है, लेकिन मौके पर किसी के नहीं मिलने से इसकी कोई जानकारी नहीं हो लग सकी। ट्रैक्टर ड्राइवर व ट्रैक्टर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें