ग्रामीण मीडिया सेण्टरl Multai Betul
ताप्ती नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई पदयात्रा ने 14 दिनों में 406 किमी का सफर तय कर महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश किया। रोज पदयात्री 25 से 30 किमी का सफर तय कर रहे हैं। सुबह पदयात्रा मोहनासंगम बुरहानपुर से शुरू हुई। दोपहर में यात्रा नाचनखेड़ा पहुंची जहां ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा महाराष्ट्र सीमा के प्रथम गांव पतोड़ी पहुंची। जहां ग्रामीणों ने डिंडी के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल सुभाष कालभोर और भावेश घोड़े ने बताया शनिवार को बुरहानपुर पहुंचने पर पदयात्रा का महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने स्वागत किए। उन्होंने बताया ताप्ती नदी के किनारे स्थित गांवों के ग्रामीण जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। |
www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें