ग्रामीण मीडिया संवाददाता । मुलताई
ताप्ती जन्मोत्सव पर सरोवर के सभी घाटों और मंदिर में पूजन करने लोगों की भीड़ उमड़ी थी। घाट पर खड़े रहकर लोगों ने पूजन कर सामग्री सरोवर के पानी में डाल दी। मंगलवार सुबह सरोवर के घाटों के साथ पानी में पूजन सामग्री ही नजर आ रही थी। मां ताप्ती सेवा न्यास और सेवा भारती के सदस्यों के साथ नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा और नपाकर्मियों ने सरोवर में श्रमदान किया। लगातार दो घंटे तक श्रमदान अभियान चला। इस दौरान सरोवर के पानी से दो ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया। नपाध्यक्ष ने बताया ताप्ती जन्मोत्सव पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मातारानी का पूजन किया। जागरूकता के अभाव में लोगों ने सरोवर के पानी में ही पूजन सामग्री का विसर्जन कर दिया। इससे सरोवर का पानी प्रदूषित हो गया। इस स्थित को देखते हुए सरोवर की सफाई कर पानी साफ करने के लिए पोटेशियम परमैगनेट का छिड़काव भी कराया है। सरोवर में श्रद्धालुओं द्वारा डाली पूजन सामग्री को युवाओं ने बाहर निकाला।
शिविर में 1080 लोगों की हुई निशुल्क जांच
ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित कुनबी मंगल भवन में मंगलवार को निशुल्क शिविर लगा। नगर पालिका परिषद और डाहरे मेडिकल के संयुक्त तत्वाधान में यह शिविर लगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। शिविर में 1 हजार 80 लोगों की जांच की गई। शिविर में सेवा देने आए डॉक्टर निलेश महात्मे, डॉ. प्रियाली चतुर्वेदी, डॉ. अमित देशपांडे, डॉ. विवेक नगराले, डॉ. भूषण खोले, डॉ. कृष्णा धोटे सहित अन्य ने बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। शिविर में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।













































































*𝐆𝐑𝐀𝐌𝐈𝐍 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀 𝐍𝐄𝐖𝐒 𝐍𝐄𝐓𝐖𝐎𝐑𝐊*
कुछ खबरें एक साथ
*किसान भाई हो जाएँ सावधान, मुलताई सहित जिले में फसल, video*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*लोगों ने घाट पर पूजन कर सरोवर में डाल दी सामग्री, निकाला दो ट्रॉली कचरा*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव में हत्या की आशंका, पुलिस कर रही पूछताछ*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*महिलाओं ने पकड़वाई अवैध शराब , वीडियो*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*बैतूल, लिफ्ट हुई बंद, 30 मिनट तक फंसी रहीं 3 जिंदगियां*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*40 बच्चों की परीक्षा फीस हड़पने वाले निजी स्कूल संचालक 2 भाई गिरफ्तार*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
●●◆◆◆◆◆◆◆*ɴᴇxᴛ ɴᴇᴡs*◆◆◆◆◆◆◆●●
*तालाब में मिला महिला का शव*
_विस्तृत न्यूज़ पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें_
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें