Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

भारत माता की प्रतिमा का किया अभिषेक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मासोद में भारत माता की प्रतिमा स्थापना के लिए मां ताप्ती की उद्गम स्थल मुलताई से युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। मां ताप्तीके जल से भारत माता की प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बादवीर बिरसा मुंडा का पूजन कर युवा जयकारे लगाते हुए प्रतिमा स्थापना के लिए बाइक पर हाथों में भगवा ध्वज लेकर निकले। जगह-जगह नगरवासियों और ग्रामीणों ने शोभायात्रा पर फूल बरसाए। हिंदू उत्सव आयोजन समिति के सदस्य
सुबह भारत माता की प्रतिमा लेकर ताप्ती तट पहुंचे। जहां विधि-विधानसे पूजन की। वीर बिरसा मुंडा को याद किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए शोभायात्रा निकाली। 
फव्वारा चौक, जय स्तंभ चौक, मासोद रोड होते हुए शोभायात्रानिकली। समिति सदस्यों ने बताया मासोद के बाजार चौक में भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने मंदिर का निर्माण किया है। गुरुवार को हवन-पूजन के साथ मंदिर में प्रतिमा 
स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रामकथा शुरू होगी। पंडित श्याम मनावत रोज दोपहर 2 से 5 बजे तक कथा वाचन करेंगे। 18 नवंबर को कृषक सम्मेलन, गोसेवकों का सम्मान और भंडारी प्रसाद के साथ कथा का समापन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें