Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

एक्सीडेंट फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, मां गंभीर, नागपुर रैफर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर। बैतूल   


फोरलेन पर ससुंद्रा चेकपोस्ट पर   मंगलवार शाम 4 बजे ट्रक ने बाइक   को टक्कर मार दी। हादसे में एक   साल के मासूम की मौके पर मौत   हो गई। वहीं मां की गंभीर घायल   हो गई। बाइक चला रहा युवक भी   घायल हो गया। 108 ने घायलों को   जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 108   के ईएमटी तरेंद्र मालवीय ने बताया   बाइक सवार मुलताई से घोड़ाडोंगरी   जा रहे थे। बैतूल की ओर जा रहे ट्रक   ने चेकपोस्ट पर बाइक को पीछे से   टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए के नीचे   आने से लोकेश पवार 1 वर्ष की मौके   पर मौत हो गई। वहीं मां कविता पति  योगेश पवार 35 वर्ष के पैरों के ऊपर   से पहिए निकल जाने के कारण गंभीर   रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे   कविता का भाई संदीप भी घायल हुआ   है। कविता की हालत गंभीर होने पर   जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार   के बाद नागपुर रैफर कर दिया।   साईंखेड़ा थाना प्रभारी केआर सिलाले   ने बताया बाइक और ट्रक दोनों बैतूल   की ओर जा रहे थे। ट्रक चैकिंग के   लिए चेकपोस्ट की ओर मुड़ा तो   अचानक बाइक सामने आ गई। ट्रक   ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में   एक मासूम की मौके पर मौत हो गई।   ट्रक को जब्त कर थाने पहुंचाया है।   www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें