Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 11 जनवरी 2018

मुलताई कृषि उपज मंडी में आपस में लड़े व्यापारी, एक घंटे तक रूकी रही निलामी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


कृषि उपज मंडी में बुधवार खरीदी को लेकर व्यापारियों में जमकर आपसी विवाद हो गया। इससे मंडी परिसर में हंगामा मच गया। विवाद से जहां मंडी में नीलामी प्रभावित हो गई। वहीं किसान परेशान होकर व्यापारियों के आगे-पीछे घूमते देखे गए। इस दौरान मंडी के अधिकारी व्यापारियों की मान-मन्नौवल में लगे रहे।
बुधवार लगभग 1 बजे से मंडी में नीलामी होना था। व्यापारी संतोष अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल सहित कुछ व्यापारी मंडी में पहुंच गए थे, जिससे मंडी में नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इसी दौरान व्यापारी संतोष पिता कैलाशनाथ अग्रवाल भी अपने पुत्र के साथ पहुंचे और उनके आने के पहले नीलामी प्रारंभ होने पर आपत्ति ली। इसी दौरान अन्य व्यापारियों से उनकी बहस हो गई। जिस पर मंडी में हंगामा मच गया और नीलामी बंद हो गई। लगभग एक घंटे तक मंडी परिसर में व्यापारियों की बहस एवं विवाद चलता रहा, लेकिन मंडी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी विवाद सुलझाने सामने नही आया। बाद में संतोष एवं नमन अग्रवाल द्वारा इसकी मौखिक शिकायत मंडी में मौजूद महिलाकर्मी से की गई। महिलाकर्मी द्वारा व्यापारियों को समझाइश देकर पुनः खरीदी करने का निवेदन किया गया। इसी दौरान फिर संतोष अग्रवाल, नमन अग्रवाल तथा संतोष कैलाश अग्रवाल के बीच बहस हो गई तथा खरीदी फिर प्रभावित हो गई। संतोष एवं नमन अग्रवाल ने बताया कि नियमानुसार यदि दोपहर 1 बजे यदि दो व्यापारी भी मंडी में मौजूद हैं तो खरीदी प्रारंभ हो जाना चाहिए। इसके लिए अन्य व्यापारियों ंका इंतजार नहीं किया जाना चाहिए। बुधवार भी तीन व्यापारी मौजूद थे, जिससे मंडी में नीलामी प्रारंभ करा दी गई, लेकिन व्यापारी संतोष कैलाश अग्रवाल द्वारा बाद में आकर विवाद किया। इधर संतोष कैलाश अग्रवाल का कहना था कि जब सभी व्यापारी मंडी पहुंच जाएं उसके बाद ही खरीदी चालू होना चाहिए। मंडी कर्मचारियों की समझाइश पर लगभग डेढ घंटे के बाद पुनः नीलामी की प्रक्रिया चालू की गई।
व्यापारियों से हाथ जोडकर निवेदन करती रही महिला मंडीकर्मी
मंडी परिसर में व्यापारियों की मनमानी का आलम यह है कि आपसी विवाद पर जब खरीदी बंद हो गई और किसान परेशान होने लगे तो मंडी में पदस्थ महिलाकर्मी को व्यापारियों को हाथ जोड़कर निवेदन करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद व्यापारियों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इधर किसान भी व्यापारियों से निवेदन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद खरीदी प्रभावित रही। बाद में बार -बार महिलाकर्मी के हाथ जोड़ कर प्रार्थना करने पर खरीदी चालू की गई।
मंडी सचिव बैठक में गए भोपाल
मंडी में पदस्थ महिलाकर्मी ने बताया कि फिलहाल मंडी सचिव भावातंर योजना के संबन्ध में भोपाल में आयोजित बैठक में गए हुए हैं। मंडी में सिर्फ दो महिलाकर्मी ही हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारियों से निवेदन किया जा रहा है किस खरीदी प्रभावित ना हो सके। इसकी जानकारी मंडी सचिव को देने के लिए फोन भी लगाया जा रहा है, लेकिन बैठक में होने के कारण वे फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिलहाल कडाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही किसान उपज लेकर मंडी पहुंच जाते हैं, लेकिन व्यापारी दोपहर तक मंडी पहुंचते हैं तथा रात तक खरीदी चलती है जिसके बाद अन्य औपचारिकताओं के कारण कई बार ठंड होने के बावजूद किसानों को मंडी में ही रुकना पड़ता है।
इनका कहना
व्यापारियों में विवाद हुआ है, व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें समझाइश दी जाएगी। मैं फिलहाल भोपाल बैठक में आया हूं।
-हरेन्द्रसिंह राठौर सचिव कृषि उपज मंडी मुलताई।

www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें