ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई
बोरदेही बस स्टैंड पर रविवार को एक
ग्रामीण बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से
घायल हो गया। निंबोटी निवासी भोजू बिसंद्रे
(40) दोपहर में बोरदेही बस स्टैंड से मुलताई
की ओर आ रही बस में सवार हो रहा था। इस
दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर
गया। भोजू के गिरते ही बस आगे बढ़ गई। बस
के पहिए की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से
घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के
लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद भोजू की हालत गंभीर
होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें