Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

देशभक्ति के लिए भारत माता की प्रतिमा की स्थापना

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

देशभक्ति के लिए भारत माता की प्रतिमा की स्थापना 
बेटी बचाने लगाई जा रही बेटियों के नाम की नेम प्लेट
 मासोद में भारत माता की प्रतिमा स्थापना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव आयोजन समिति के सदस्य गांव-गांव जाकर अनुष्ठान में शामिल होने निमंत्रण दे रहे हैं। 
इसके साथ ही गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।हिंदू संगठन के वीरेंद्र बिलगैय, नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, सरपंच भास्कर मगरदे, लोकेश झरबड़े, अलखनिरंजन बरोदे सहित अन्य सदस्य ग्रामीणों को भारत माता की प्रतिमा स्थापना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वीरेंद्र बिलगैया ने कहा भारत माता के प्रति आस्था और युवा भारतीय संस्कृति से जुड़े रहें, इस उद्देश्य से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके साथ पर्यावरण 
संरक्षण के लिए पौधरोपण, बेटी बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 
बेटी से घर की पहचान हो इसके लिए घर-घर में बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई जा रही है। 
भास्कर मगरदे ने बताया भारत माता मूर्ति स्थापना और श्रीराम कथा की शुरुआत वीर बिरसामुंडा जयंती 15 नवंबर से होगी। बिरसामुंडा का पूजन के बाद भारत माता की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंडित श्याम स्वरूप मनावत रोज दोपहर 2 से 5 बजे तक रामकथा होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें