Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

बुधवार, 22 नवंबर 2017

गोकुल महोत्सव से बकरी मृत्यु दर में आई कमी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

पशुपालन मंत्री श्री आर्य ने की गोकुल महोत्सव-2017 के प्रथम चरण की समीक्षा 

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 22, 2017, 15:46 IST
 
प्रदेश में गत वर्ष से आरंभ गोकुल महोत्सव के कारण बकरी की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। बकरियों में बीमारियाँ न होने के कारण उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह जानकारी आज पशुपालन मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई गोकुल महोत्सव-2017 के प्रथम चरण की समीक्षा के दौरान दी गई।
मंत्री श्री आर्य ने दुग्ध महासंघ को निर्देश दिये कि सहकारी समिति के सहयोग से अधिक से अधिक पशुपालकों का पशुधन बीमा सुनिश्चत करें। पशुपालन विभाग के संचालक श्री आर.एस. रोकड़े ने बताया कि गत 28 अक्टूबर गोपाअष्टमी से आरंभ गोकुल महोत्सव का प्रथम चरण में 28 नवंबर को समाप्त होगा। इसमें 21 नवंबर तक प्रदेश के गाँवों में 34 हजार 846 पशु चिकित्सा शिविर लगाये जा चुके है। शिविरों में 16 लाख 11 हजार 816 पशुपालक, 1 करोड़ 10 हजार 335 पशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है। महोत्सव के दौरान 11 लाख 63 हजार 129 पशु उपचार कार्य, 84 लाख 96 हजार टीकाकरण, 1 लाख 56 हजार 438 बधियाकरण, 22 हजार 355 कृत्रिम गर्भाधान, 1 लाख 74 हजार 557 बाँझपन उपचार, 1 लाख 22 हजार 109 गर्भ परीक्षण, 4 हजार 592 पशुबीमा, 14 हजार 812 शल्य चिकित्सा और 26 लाख 14 हजार 679 औषधि वितरण कार्य किये गये हैं। पशुपालकों को पोस्टर, ब्रोशर वितरण और लघु फिल्मों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुये लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
प्रदेश में लगभग 51 हजार आबाद ग्राम है। इन सभी गाँव में पशु चिकित्सा शिविरों के आयोजन के लिये विभाग के सभी वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1200 पशु दलों का गठन किया गया है। दल दवाईयाँ उपकरण एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ गाँव-गाँव जाकर शिविर लगा रहे है। दल इस दौरान घर-घर जाकर पशुओं की समस्याओं का निदान भी कर रहे है। सभी छोटे-बड़े पशुओं का समय पर टीकाकरण, डी-वार्मिंग और बाँझपन निवारण से उत्पादकता में वृद्धि होने से गोकुल महोत्सव की सफलता सिद्ध हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें