ग्रामीण मीडिया सेण्टर
ग्राम कामथ में तीन महीने पहले एक महिला आग
की चपेट में आने से झुलस गई थी। उपचार के
दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में
पुलिस ने मृतिका की मां की सूचना पर मर्ग कायम
कर जांच की। जांच में यह खुलासा हुआ महिला
के पति ने पिता के साथ मिलकर पत्नी को आग
के हवाले कर दिया था। पुलिस ने बताया सिराठा
निवासी सुरेखा उर्फ पिंकी का विवाह 29 अप्रैल
2012 को कामथ निवासी सुदामा पिता संजय
डिगरसे के साथ हुआ था।
विवाह के बाद सुदामा को मकान बनाने के
लिए सुरेखा के पिता सुरेश डोबारे ने 2 लाख रुपए
दिए थे। विवाह के चार साल बाद भी सुरेखा को
संतान नहीं होने से पति सुदामा और ससुर संजय
आए दिन उसे बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे।
सुदामा और संजय उसे घर से निकालने और
दूसरी शादी करने की धमकी देकर प्रताड़ित करते
थे। 3 अगस्त 2017 को सुदामा और उसके पिता
संजय ने सुरेखा के शरीर पर केरोसिन डालकर
आग लगा दी। जिसके चलते सुरेखा झुलस गई।
जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचा।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने
पर नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए
ले गया। 12 अगस्त 2017 को सुरेखा की मौत
हो गई। सुदामा और संजय ने घटना की सूचना
थाने में नहीं दी थी। घटना के दो महीने बाद 22
अक्टूबर 2017 को सुरेखा की मां लल्ली बाई
ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने
मर्ग कायम किया और एसडीओपी अनिल कुमार
शुक्ला ने प्रकरण की जांच की। जांच में मामले का
खुलासा हुआ। पुलिस ने सुदामा और संजय के
खिलाफ केस दर्जकिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें