ग्रामीण मीडिया सेण्टर
नेहरू वार्ड में गैस चूल्हा भभकने से
पिता और दस वर्षीय पुत्री आग की चपेट में
आकर झुलस गए। शाबीर खान की 10 साल
की बेटी रजिया सुबह घर में चाय बनाने गैस
चूल्हा शुरू कर रही थी। इस दौरान गैस लीक
होने से चूल्हा भभक गया। चूल्हा के भभकने
से रजिया आग की चपेट में आ गई। रजिया
के चिल्लाने पर पिता शाबीर रसोई में पहुंचे।
रजिया को जलते देख शाबीर ने आग बुझाई।
आग की चपेट में आने से रजिया के दोनों
हाथ, गर्दन झुलस गई। इस दौरान शाबीर के
दोनों हाथ झुलस गए। परिजनों ने दोनों को
तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल
पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की
हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर कर
दिया। पड़ोसियों के अनुसार गैस सिलेंडर से
गैस लीक हो रही थी। संभवत: इसी वजह से
आग भभक गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें