Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 9 नवंबर 2017

दो बेटी खोने के बाद तीसरी के इलाज हेतु पिता मांग रहा मदद, लोग आगे आये

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


महावीर वार्ड निवासी विनोद जैन अपनी नवजात बीमार बेटी को बचाने के लिए लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं। विनोद की परेशानी जानने के बाद लोग मदद करने आगे भी आ गए हैं। अभी भी विनोद को बेटी के इलाज के लिए 
60 हजार रुपए से अधिक की राशिकी आवश्यकता है। विनोद ने बताया वह मेहनत, मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके घर कुछ दिन पूर्व बेटी का जन्म हुआ। बेटी की प्रीमेच्योर डिलेवरी होने से उसे वरुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के लिए एक लाख रुपयों की आवश्यकता है। इतनी राशि जुटाना उसके संभव नहीं है। इस स्थिति में उसने समाज के लोगों को अपनी परेशानी बताई। जैन समाज बंधुओं ने करीब 18, 500 रुपए की आर्थिक मदद की। जो विनोद ने अस्पताल में जमा कर दिए हैं। शेष राशि के लिए विनोद लोगों से गुहार लगा रहा है। विनोद की परेशानी जानने के बाद सुकांतबैनर्जी ने दो हजार रुपए, हनी सरदार ने एक हजार, पूर्वविधायक सूखदेव पांसे ने 5 हजार, विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सहायता राशि का चेक 1दिया है। विनोद ने बताया पूर्व में भी समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी दो बेटियों की मौत हो चुकी है। अब वह इस बेटी को खोना नहीं चाहता। इसलिए वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। साईं सेवा समिति के चिंटू खन्ना, ताप्ती
मार्केटिंग के अध्यक्ष अजय यादव ने विनोद को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें