ग्रामीण मीडिया सेण्टर| सर्रा , मुलताई
ग्राम सर्रा में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम के बच्चों ने अपने अपने घरों के सामने साथ ही शाला में दीप जलाकर खुशियों का उत्सव मनाया| इस अवसर पर ग्राम में कार्यक्रम भी आयोजित हुए|
मुलताई में भी हुए रंगा रंग प्रस्तुति
एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर मप्र स्थापना दिवस
पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
किए। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने नारी
शक्ति, एकता और लोक सांस्कृतिक का महत्व
बताया। नगरवासियों ने प्रदेश के विकास और
समृद्धि का संकल्प लिया। स्थापना दिवस पर
विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष हेमंत
शर्मा, जनपद अध्यक्ष पार्वती उइके, उपाध्यक्ष
सदाशिव गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष
मनीष माथनकर, वर्षा गढ़ेकर, शेफाली पालीवाल,
एसडीएम राजेश शाह, एसडीओपी डीएस बघेल,
सीएमओ राहुल शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विधायक ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश
का वाचन किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और
मप्र गान हुआ। इसके बाद ड्रीम्स पब्लिक स्कूल
की छात्राओं ने नारी शक्ति पर केंद्रित नृत्य नाटिका
प्रस्तुत की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें