ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई
अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह से न्यायालय परिसर में गहमा गहमी रही। अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर युवा स्वतंत्र पेनल और मां ताप्ती स्वतंत्र अधिवक्ता पेनल के बीच सीधा मुकाबला हुआ। अध्यक्ष सहित 9 पदों के लिए कुल 212 अधिवक्ताओं में से 204 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गिरधर यादव और सुभाष लोखंडे के बीच सीधा मुकाबला हुआ। रात 8 बजे के बाद घोषित चुनाव परिणाम में गिरधर यादव को 113 मत और सुभाष लोखंडे को 91 मत मिले। गिरधर यादव 22 मताें से जीते। समर्थकों ने खुशी मनाते हुए पटाखे फोड़े और जुलसू निकाला। मां ताप्ती स्वतंत्र अधिवक्ता पेनल से अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष पर विजयी हुए। वहीं स्वतंत्र पेनल से कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी पद पर विजयी हुए।
यह रह चुके अध्यक्ष
अधिवक्ता संघ के लिए 1984 से अब तक 9 बार चुनाव हुए है। सबसे पहले एलआर सोनी अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद लगातार दो बार एलके श्रीवास्तव और दो बार एनआर मानकर अध्यक्ष रह चुके। एनआर मानकर के बाद एलके श्रीवास्तव फिर अध्यक्ष चुने गए थे। उनके बाद रवि यादव और जीजी घोड़े अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
गिरधर यादव
यह रही स्थिति









www.graminmedia.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें